एक्सप्लोरर

Panic Mode: सैमसंग गैलेक्सी में कैसे एक्टिवेट करें 'पेनिक मोड', स्टेप्स बाइ स्टेप्स जानें

Google Pixel सीरीज और iPhone 14 सीरीज जैसे स्मार्टफोन में सैटेलाइट के जरिए क्रैश डिटेक्शन और इमरजेंसी SOS जैसी सुविधाएं दी गई हैं.

Panic Mode in Samsung Galaxy Phones: सैमसंग के स्मार्टफोन में 'पैनिक मोड' समेत कई सारे फीचर्स आते हैं. यह फीचर यूजर्स को जरूरत पड़ने पर फोन में सेव कॉन्टैक्ट्स से जल्दी कनेक्ट होने में मदद करते है. इस लेख में, हम आपको बता रहे हैं कि जरूरत पड़ने पर इस सुविधा का कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं.

यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से आप अपने सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन पर 'पैनिक मोड' को इनेबल और यूज कर सकते हैं.

क्या होता है पैनिक मोड फीचर

सैमसंग अपने स्मार्टफ़ोन में "पैनिक मोड" फीचर देता है जो किसी आपात स्थिति में आपके कॉन्टेक्ट लिस्ट में सेव नंबरों से तुरंत संपर्क करने में आपकी सहायता कर सकता है. किसी भी बुरी परिस्थितियों में आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए, आपको इसे इनेबल करना होगा

  • सैमसंग फोन पर 'पैनिक मोड' फीचर कैसे इनेबल करें
  • अपने सैमसंग स्मार्टफोन की सेटिंग में जाएं.
  • एडवांस फीचर विकल्प तक स्क्रॉल करें और पैनिक मोड विकल्प खोजें.
  • SOS संदेश भेजें विकल्प पर टैप करें.
  • SOS संदेश भेजें के लिए टॉगल चालू करें.
  • आवश्यक अनुमतियां दें और उन ऐप्स तक पहुंचे, जिनका उपयोग आप किसी आपातस्थिति के समय कर सकते हैं.
  • स्टार्ट बटन दबाएं और अपने इमरजेंसी नंबर जोड़ें.

'पैनिक मोड' फीचर कैसे काम करता है

जब यह सुविधा चालू हो जाती है, तो जब भी आप पावर बटन को तीन बार दबाते हैं, तो आपका स्मार्टफोन 112 डायल करेगा. फ़ोन उन संपर्कों को कॉल या टेक्स्ट करेगा जिन्हें आपने अपने आपातकालीन नंबर के रूप में सेव किया है. यह सुविधा आपको एसओएस मैसेज के साथ फोटो को जोड़ने की अनुमति देती है. ताकि आप यह बता सकें कि आप किस प्रकार की आपात स्थिति में हैं.

'पैनिक मोड' फीचर को सबसे पहले 2017 में सभी सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन्स के लिए रोल आउट किया गया था. उपयोगकर्ता एसओएस संदेश भेजें टॉगल को टैप करके सुविधा को शुरू या बंद कर सकते हैं. यह फीचर इमरजेंसी बटन मैंडेट के रूप में है. इसे पहली बार महिलाओं के खिलाफ अपराध के मद्देनजर लाया गया था. यह सुविधा यूजर्स को आपात स्थिति में अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचने में मदद करता है. Google Pixel सीरीज और हाल ही में लॉन्च हुए iPhone 14 सीरीज जैसे स्मार्टफोन में सैटेलाइट के जरिए क्रैश डिटेक्शन और इमरजेंसी SOS जैसी सुविधाएं दी हैं.

यह भी पढ़ें-

Tech Tips: क्या आप भी नहीं चाहते Google Maps की हिस्ट्री सेव रखना, इस तरीके से करें डिलीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI Search और Google Search में क्या अंतर, किस सवाल के लिए कौन बेहतर?
AI Search और Google Search में क्या अंतर, किस सवाल के लिए कौन बेहतर?
Smartwatch के हेल्थ नंबर कितने सही हैं? क्या हर आंकड़ा होता है सही, जानें सच्चाई
Smartwatch के हेल्थ नंबर कितने सही हैं? क्या हर आंकड़ा होता है सही, जानें सच्चाई
Web Cookies कितने समय तक रहती हैं? जानें लॉगआउट के बाद भी क्यों बना रहता है खतरा
Web Cookies कितने समय तक रहती हैं? जानें लॉगआउट के बाद भी क्यों बना रहता है खतरा
4 साल में बदल गया टीवी देखने का तरीका, इस फॉर्मेट में बढ़े 3 गुना व्यूअर्स
4 साल में बदल गया टीवी देखने का तरीका, इस फॉर्मेट में बढ़े 3 गुना व्यूअर्स

वीडियोज

Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi
Sandeep Chaudhary: दिल्ली में हादसा नहीं, हत्या हुई !।।Satya Niketan Building Collapse। Seedha Sawal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Building Collapse: हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget