एक्सप्लोरर

50 हजार में मिल रहा 72,999 की कीमत वाला Galaxy S22, आपको इसे खरीदना चाहिए या नहीं?

Samsung Galaxy S22 : सैमसंग गैलेक्सी एस22 पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है. लेकिन, क्या आपको यह फोन खरीदना चाहिए या फिर किसी दूसरे फोन के बारे में सोचना चाहिए?

Samsung Galaxy S22 Discount : सैमसंग गैलेक्सी S22 पर फ्लिपकार्ट पर भारी छूट मिल रही है. स्मार्टफोन की कीमत घटकर 50,999 रुपये हो चुकी है. यह कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए है. कीमत में भारी गिरावट देखने को मिलती है क्योंकि फोन की भारत में 72,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ घोषित किया गया था. इस हिसाब से यूजर्स को 22,000 रुपये की फ्लैट छूट मिल रही है. एक तरफ यह आश्चर्य की बात नहीं है, क्योंकि फोन एक साल पुराना हो गया है. लेकिन, क्या सैमसंग गैलेक्सी S22 अभी खरीदने लायक है? आइए खबर में जानते हैं.

क्या Samsung Galaxy S22 को खरीदना चाहिए?

सैमसंग गैलेक्सी S22 एक पुराना 5G स्मार्टफोन है, लेकिन आप इसे खरीद सकते हैं अगर आप एक शानदार कैमरा सेटअप और हाई परफोर्मेंस के साथ एक बहुत ही सस्ती कीमत पर एक फ्लैगशिप फोन चाहते हैं. अभी तक भारत में लगभग 51,000 रुपये में कोई अन्य फ्लैगशिप फोन उपलब्ध नहीं है. वैसे आपको सोफ्टवेयर सपोर्ट के बारे में चिंता करने की भी जरूरत नहीं है क्योंकि सैमसंग ने लम्बे समय के लिए सपोर्ट देने का वादा किया है. इस डिवाइस को Android 14, Android 15 और Android 16 OS अपडेट भी मिलेंगे.

सैमसंग गैलेक्सी S22+ भी बन सकता है पसंद

S22 नए गैलेक्सी S23 के समान है. अंतर चिपसेट और बैटरी में है. बाकी फीचर्स जैसे स्टीरियो स्पीकर, IP68 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग, 25W फास्ट चार्जिंग, 6.1-इंच AMOLED डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा दोनों डिवाइस में समान हैं. हालांकि, अगर आप अपना बजट बढ़ा सकते हैं, तो हम आपको सैमसंग गैलेक्सी S22+ खरीदने का सुझाव देंगे.  इसकी कीमत वर्तमान में अमेजन पर 62,850 रुपये है, जबकि इसे भारत में 84,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था. यह मानक मॉडल की तुलना में बेहतर बैटरी लाइफ और तेज चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है.

iPhone 13 पर भी है बढ़िया डिस्काउंट

अगर आप एंड्रॉयड के साथ न जाकर iOS के साथ जाना चाहते हैं तो आप आईफोन 13 को खरीदने के बारे में सोच सकते हैं. इसके लिए आपको बजट थोड़ा बढ़ाना पड़ेगा.  फिलहाल फोन फ्लिपकार्ट पर 61,999 की कीमत के साथ लिस्टेड है. लेकिन, इसकी कीमत सेल में अक्सर 60 हजार से नीचे भी चली जाती है. 

यह भी पढ़ें - रोहित शर्मा बने JioCinema के ब्रांड एंबेसडर, पहले TV के लिए किया साइन... अब पहुंच गए डिजिटल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजिटल हुए भोले के भक्त, कांवड़ यात्रा में ब्लूटूथ स्पीकर और LED ही नहीं, अब साथ दिख रहे ये हाई-टेक स्मार्ट गैजेट्स
डिजिटल हुए भोले के भक्त, कांवड़ यात्रा में ब्लूटूथ स्पीकर और LED ही नहीं, अब साथ दिख रहे ये हाई-टेक स्मार्ट गैजेट्स
चांद पर फैक्ट्री बनाएंगे रोबोट, Elon Musk का नया प्लान
चांद पर फैक्ट्री बनाएंगे रोबोट, Elon Musk का नया प्लान
Smartphone Camera: फोन में 3-4 कैमरे क्यों दिए जाते हैं? जानें हर कैमरे का काम
फोन में 3-4 कैमरे क्यों दिए जाते हैं? जानें हर कैमरे का काम
पहले फोल्डेबल आईफोन की कितनी रहेगी कीमत? सामने आई जानकारी
पहले फोल्डेबल आईफोन की कितनी रहेगी कीमत? सामने आई जानकारी

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget