एक्सप्लोरर

Samsung के दो स्मार्टफोन की कीमतों में हुई भारी कटौती, ग्राहकों को होगा फायदा

ग्राहकों को फायदे देने के लिए, Samsung ने Galaxy M21 और Galaxy A50s की कीमत में भारी कटौती कर दी है.

नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने अपने ग्राहकों को फायदे देने के लिए, अपने दो स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है. Samsung ने Galaxy M21 और Galaxy A50s की कीमतों में भारी कटौती की है, जिसमें सीधा फायदा ग्राहकों को होगा. नई कीमतें आप Samsung इंडिया की वेबसाइट पर देख सकते हैं.

Galaxy M21 और Galaxy A50s की नई कीमतें

अप्रैल के महीने में GST की नई दरें लागू होने के बाद सभी स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन की कीमतों में इजाफा किया था. लेकिन Samsung ने कीमतों में  कटौती करके ग्राहकों को फायदा दिया है. Galaxy M21 की कीमत में 1,023 रुपये की कटौती की है, जबकि Galaxy A50s की कीमत में 2,471 रुपये कम कर दिए हैं. ऐसे में अब Galaxy M21 के 4GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 13,199 रुपये हो गई, जबकि Galaxy A50s के लिए आपको 18,599 रुपये की शुरुआती में खरीदने का मौका मिलेगा.

Samsung Galaxy M21 के फीचर्स

बात फीचर्स की करें तो नए Samsung Galaxy M21 में 6.4 फुल एचडी प्लस इनफिनिटी-यू sAMOLED डिस्प्ले मिलता है. इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है. डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की सुरक्षा मिलती है. परफॉरमेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनोस 9611 प्रोसेसर दिया है. जबकि पावर के लिए फोन में 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यह फोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर काम करता है. फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है. जिसमें प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का मिलेगा जबकि 8 मेगापिक्लस का दूसरा सेंसर और तीसरा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है. जबकि सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है.

Samsung Galaxy A50s के फीचर्स

इस फोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू डिस्प्ले दिया है. डिस्प्ले अच्छी ब्राइटनेस आउटपुट के साथ आता है, इसमें वाइब्रेंट कलर्स मिलते हैं.फोन  में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है. वहीं फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.परफॉरमेंस के लिए Samsung Galaxy A50s में 10nm  एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर लगा है, इसके अलावा यह 6GB तक रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है. फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित OneUI 1.0 पर रन करता है. इसके लिए एंड्रॉइड 10 पर आधारित OneUI 2.0 अपडेट रोल आउट किया जा चुका है. पावर बैकअप के लिए 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है. यह एक बढ़िया स्मार्टफोन है.

यह भी पढ़ें 

स्मार्टफोन को फ़ास्ट चार्ज करने के ये हैं 5 जबरदस्त टिप्स, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर
OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर
गेमिंग कंसोल में Ray Tracing क्या है? कैसे बदलती है ग्राफिक्स की दुनिया
गेमिंग कंसोल में Ray Tracing क्या है? कैसे बदलती है ग्राफिक्स की दुनिया

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget