एक्सप्लोरर

Samsung Galaxy F15 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें सभी स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और ऑफर्स

Samsung Galaxy: सैमसंग ने भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है. इस फोन का नाम Samsung Galaxy F15 5G है. आइए हम आपको इस फोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, कीमत और ऑफर के बारे में बताते हैं.

Samsung Galaxy F15 5G: सैमसंग ने भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इस फोन का नाम Samsung Galaxy F15 5G है. इस फोन को कंपनी ने आज भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है. यह सैमसंग गैलेक्सी की एफ-सीरीज का एक बजट स्मार्टफोन है. 

इस फोन को कंपनी ने MediaTek Dimensity 6100+ चिपसेट के साथ लॉन्च किया है. इसके अलावा इस फोन को ग्रूवी वायलेट, जैज़ी ग्रीन और ऐश ब्लैक समेत तीन कलर के विकल्पों में लॉन्च किया गया है. आइए हम आपको इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताते हैं.

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

डिस्प्ले: सैमसंग के इस फोन में 6.5 इंच की Super AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसका फुल एचडी प्लस रेजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इस फोन का पीक ब्राइटनेस 800 निट्स है.

बैक कैमरा: इस फोन के पिछले हिस्से में एक एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इस सेटअप का मेन कैमरा 50MP, दूसरा कैमरा 5MP के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और तीसरा कैमरा 2MP के डेप्थ सेंसर के साथ आता है.

फ्रंट कैमरा: इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का एक फ्रंट कैमरा दिया गया है.

प्रोसेसर: इस फोन में प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 6100+ SoC चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो ग्राफिक्स के लिए Mali G57 GPU के साथ आता है.

ऑपरेटिंग सिस्टम: यह फोन Android 13 पर बेस्ड OneUI 5 पर रन करता है. कंपनी ने इस फोन में 4 एंड्रॉयड वर्ज़न अपग्रेड्स का वादा किया है.

बैटरी: सैमसंग ने अपने इस बजट फोन में 6000mAh की बैटरी दी है.

चार्जिंग: इस फोन की बैटरी 25W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है, और इसके लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी दिया गया है. हालांकि, इस फोन के साथ कंपनी चार्जर नहीं देती है. यूज़र्स को चार्जर अलग से खरीदना पड़ेगा.

अन्य फीचर्स: इस फोन में 3.5mm ऑडियो जैक, सिंगल स्पीकर ग्रिल, साइड माउंटटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, फेस अनलॉक, डुअल सिम 5G, WiFi 802.11a/b/g/n/ac और Bluetooth 5.3 जैसे कई खास फीचर्स दिए गए हैं.

वेरिएंट और कीमत

इस फोन को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है. पहला वेरिएंट 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 12,999 रुपये है. 

इस फोन का दूसरा वेरिएंट  6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 14,999 रुपये है. 

लॉन्च ऑफर और उसकी कंडीशन्स

लॉन्च ऑफर के रूप में इस फोन को HDFC Bank कार्ड से पेमेंट करने के वाले यूज़र्स को कंपनी 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है.  हालांकि, एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से पमेंट करने वाले यूज़र्स को ईएमआई और नॉन-ईएमआई दोनों तरह से खरीदने पर डिस्काउंट मिलेगा, लेकिन डेबिट कार्ड से पेमेंट करने वाले यूज़र्स को सिर्फ ईएमआई के जरिए खरीदने पर डिस्काउंट का फायदा मिलेगा.

यह भी पढ़ें:

AI मॉडल या प्रॉडक्ट लॉन्च करने से पहले MeitY से लेनी होगी अनुमति, सरकार ने बनाए नए नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Instagram पर बिना हाथ लगाए कैसे देखें Reels? जानिए ये आसान तरीका
Instagram पर बिना हाथ लगाए कैसे देखें Reels? जानिए ये आसान तरीका
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
तबाही से बचा लेगी यह टेक्नोलॉजी, जापान ने बनाया भूकंप आते ही हवा में उठ जाने वाला घर
तबाही से बचा लेगी यह टेक्नोलॉजी, जापान ने बनाया भूकंप आते ही हवा में उठ जाने वाला घर
OLED और QLED को टक्कर देगा Micro RGB TV! जानिए क्या है ये नई टेक्नोलॉजी और कैसे भविष्य में बढ़ेगा इसका इस्तेमाल
OLED और QLED को टक्कर देगा Micro RGB TV! जानिए क्या है ये नई टेक्नोलॉजी और कैसे भविष्य में बढ़ेगा इसका इस्तेमाल

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
S Jaishankar In Bahrain: जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
जॉर्जिया मेलोनी संग ट्रंप ने पोस्ट की तस्वीर तो भड़क गया इटली, कहा- 'लोग आते हैं और...'
जॉर्जिया मेलोनी संग ट्रंप ने पोस्ट की तस्वीर तो भड़क गया इटली, कहा- 'लोग आते हैं और...'
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget