एक्सप्लोरर

अपने फोन को खराब होने से बचाएं, खरीदने के तुरंत बाद करें ये जरूरी काम

नया फोन खरीदने के बाद आपको ये काम तुरंत करवा लेने चाहिए. कुछ बातों का ख्याल रखने से आपका फोन लंबे समय तक सुरक्षित रहेगा.

आजकल कोई भी काम हमारे फोन के बिना नहीं होता. कई बार लोग टाइम पास करने के लिए भी फोन देखते रहते हैं. एंटरटेनमेंट से लेकर ऑफिर वर्क, रोजमर्रा की चीजें भी फोन से होती हैं. ये कहना गलत नहीं होगा कि आज के दौर में सबसे उपयोगी गैजेट हमारा फोन ही है. ऐसे में अगर फोन में जरा सी खराबी आ जाए, तो हम परेशान हो जाते हैं. लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. हम आपको ऐसी जरूरी बातें बता रहे हैं जो आपको फोन खरीदने के तुरंत बाद करवा लेनी चाहिए. ऐसा करने से आपका फोन लंबे समय तक सुरक्षित रहेगा. जानते हैं आपको फोन खरीदने के बाद क्या करवाना चाहिए.

फोन खरीदते वक्त लगवाएं स्क्रीन गार्ड- अगर आप नया फोन खरीद रहे हैं तो आपको सबसे पहले उसमें स्क्रीनगार्ड लगवा लेना चाहिए. नया फोन काफी स्लिपरी होता है और नया फोन होने की वजह से हर कोई छू कर देखना चाहता है.  ऐसे में अगर आपका नया फोन हाथ से फिसल गया तो तुरंत स्क्रीन डैमेज हो सकती है. इसलिए फोन को सुरक्षित बनाने के लिए स्क्रीनगार्ड जरुर लगवा लें.

Widgets को रिमूव करें- अगर आपने न्यू फोन खरीदा है तो आपके फोन में कई widgets होंगे. ये Widgets पहले से ही आपके फोन में इंस्टॉल रहते हैं. कई बार कंपनी की ओर से भी ऐसे ऐप्स दिए गए होते हैं जो फोन में ज्यादा बैटरी खर्च करते हैं. आपको ऐसे ऐप्स को तुरंत हटा देना चाहिए.

सिक्योरिटी कोड लगा दें- फोन खरीदने के बाद आप अपने डेटा की सुरक्षा भी करें. फोन को सिक्योर बनाने के लिए पासवर्ड, फिंगरप्रिंट, पैटर्न लॉक और फेस लॉक में से किसी भी तरीके का इस्तेमाल आप कर सकते हैं. इससे आपके फोन में कोई छेड़खानी नहीं कर पाएगा और आपका डेटा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा.

अपनी होम स्क्रीन खुद सेट करें- कई बार नए फोन के फीचर्स और सैटिंग समझने में थोड़ा वक्त लगता है. इसलिए फोन की होम स्क्रीन को आप अपने हिसाब से कस्टमाइज कर लें. आप अपने हिसाब से आइकन, कलर्स और वॉलपेपर लगा सकते हैं. जरूरत के ऐप्स को फोन की होम स्क्रीन पर सेट कर लें. इससे फोन चलाने में आपको काफी आसानी होगी.

जरूरत की ऐप्स डाउनलोड कर लें- फोन खरीदने के बाद आपको जरूरत की ऐप्स को तुरंत डाउनलोड कर लेना चाहिए. अपने सोशल मीडिया अकाउंट या दूसरे अकाउंट्स को कनेक्ट कर लेना चाहिए. अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है तो आप अलग से कैमरा ऐप्स भी डाउनलोड कर सकते हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OnePlus 16 में 200MP कैमरा अपग्रेड, अब Rear Lights भी होंगी खास
OnePlus 16 में 200MP कैमरा अपग्रेड, अब Rear Lights भी होंगी खास
Apple फिर करेगा बड़ा लॉन्च इवेंट? Home Devices को लेकर बढ़ी चर्चा
Apple फिर करेगा बड़ा लॉन्च इवेंट? Home Devices को लेकर बढ़ी चर्चा
क्या AI आपके पुराने Chat से आपकी Personality पहचान सकता है? ऐसे करें आसान Experiment
क्या AI आपके पुराने Chat से आपकी Personality पहचान सकता है? ऐसे करें आसान Experiment
अब ChatGPT रहेगा 24x7 आपके साथ! OpenAI ने दिया नया Voice फीचर
अब ChatGPT रहेगा 24x7 आपके साथ! OpenAI ने दिया नया Voice फीचर

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
Embed widget