एक्सप्लोरर

Instagram Feature: इंस्टाग्राम पर गलती से डिलीट हुए डेटा को इस तरह करें रिस्टोर

Instagram Feature: अगर आप इंस्टाग्राम यूजर हैं और गलती से डिलीट हुए कंटेंट को फिर से पाने के लिए परेशान हैं तो यह खबर आपके काम की है. आप कुछ तरीकों से डिलीट हुए आइटम्स को रिस्टोर कर सकते हैं.

Instagram Feature: अगर आप इंस्टाग्राम (Instagram) यूजर हैं और इस पर गलती से डिलीट हुए कंटेंट को दोबारा पाने के लिए परेशान हैं तो यह खबर आपके काम की है. दरअसल इंस्टाग्राम यूजर्स (Instagram Users) को डिलीट हुए आइटम्स को रीस्टोर (Restore) करने का विकल्प देता है. हालांकि इसके लिए जरूरी है कि आपका ऐप (App) लेटेस्ट वर्जन वाला है. अगर आप लेटेस्ट वर्जन यूज करते हैं तो आसानी से डिलीट फोटो (Photo), वीडियो (Video), रील्स (Reels) और इंस्टाग्राम स्टोरीज (Instagram Stories) को रीस्टोर (Restore) कर सकते हैं.

कुछ दिनों तक रीसेंट डिलीटेड (Recent Deleted) सेक्शन में रहता है डेटा

यहां आपके लिए ये समझना जरूरी है कि आपके द्वारा जानबूझ कर या अनजाने में डिलीट किया गया डेटा कुछ दिनों तक इंस्टाग्राम (Instagram) के रीसेंट डिलीटेड (Recent Deleted) सेक्शन में रहता है. अगर तय समय यानी 30 दिन के बाद डेटा (Data) यहां से हट गया तो फिर उसे रीस्टोर (Restore) करना संभव नहीं है. इस तय समय में आप डिलीट हुए डेटा को या तो रीस्टोर कर सकते हैं या फिर परमानेंटली वहां से हटा सकते हैं.

ये भी पढ़ें : Gmail Calling Feature: जीमेल का कॉलिंग फीचर है खास, Android हो या iPhone, इस तरह पल भर में करें कॉल

इस तरह करें रीस्टोर

अगर आपको इंस्टाग्राम का अपना गलती से डिलीट हुआ डेटा वापस चाहिए तो इन स्टेप्स को फॉलो करें.

  • सबसे पहले इंस्टाग्राम पर जाएं. यहां अपने प्रोफाइल (Profile) या प्रोफाइल पिक्चर (Profile Picture) पर क्लिक करें. ये ऑप्शन आपको नीचे में दाईं तरफ मिलता है.
  • इसके बाद टॉप पर दाईं तरफ दिख रहे तीन लाइन वाले मैन्यू पर क्लिक करें.
  • यहां आपको सबसे नीचे सेटिंग (Setting) का ऑप्शन दिखेगा.
  • सेटिंग पर क्लिक करने बाद आपको अकाउंट सेक्शन पर जाना होगा.
  • यहां बॉटम में आपको रीसेंटली डिलीटेड का विकल्प नजर आएगा. आप इस पर क्लिक करके अपने डिलीटेड आइटम्स को रीस्टोर कर सकते हैं.
  • यहां आपसे पूछा जाएगा कि आप किस कंटेंट को रीस्टोर या परमानेंटली डिलीट करना चाहते हैं.
  • अब आप उस फोटो, वीडियो या स्टोरी पर क्लिक करें जिसे आप रीस्टोर करना चाहते हैं.
  • इसके बाद आपको मोर ऑप्शन पर क्लिक करना होगा जो ऊपर से दाईं तरफ होगा. अब रीस्टोर टु प्रोफाइल, रीस्टोर या रीस्टोर कंटेंट में से जो विकल्प दिखे उसे क्लिक करें.

ये भी पढ़ें : iPhone Deal: एमेजॉन की सेल में iPhone लवर्स के लिए सुनहरा मौका, iPhone के हर मॉडल पर मिल रहा है डिस्काउंट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LG Free Channels : OTT और केबल को टक्कर? LG Channels पर मिलेंगे 170 से ज्यादा फ्री चैनल
OTT और केबल को टक्कर? LG Channels पर मिलेंगे 170 से ज्यादा फ्री चैनल
Fake Website: स्कैमर्स ने बना दी सुप्रीम कोर्ट की नकली वेबसाइट, कैसे करें असली-नकली की पहचान?
स्कैमर्स ने बना दी सुप्रीम कोर्ट की नकली वेबसाइट, कैसे करें असली-नकली की पहचान?
Google AI Mode : Google के सर्च पेज पर बदलेगा AI का ठिकाना? कंपनी कर रही है एक्सपेरिमेंट
Google के सर्च पेज पर बदलेगा AI का ठिकाना? कंपनी कर रही है एक्सपेरिमेंट
धनतेरस पर घर के लिए इन अप्लायंस पर डालें नजर, सालों साल आएंगे काम
धनतेरस पर घर के लिए इन अप्लायंस पर डालें नजर, सालों साल आएंगे काम

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Midterm Election Results Live: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
LIVE: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget