एक्सप्लोरर

Redmi Watch भारत में हुई लॉन्च, 7 स्पोर्ट मोड के साथ Noise Colorfit Pro 3 स्मार्टवॉच से होगा मुकाबला

स्मार्टवॉच खरीदने वालों के लिए अब मार्केट में Redmi Watch भी आने वाली है. इस स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया है. आपको इसमें 120 वॉच फेस और 7 स्पोर्ट मोड मिलेंगे.

अगर आपको स्मार्टवॉच खरीदने है तो Xiaomi की नई स्मार्टवॉच Redmi Watch लॉन्च हुई है. ग्लोबल मार्केट में इस स्मार्टवॉच को नवंबर 2020 में लॉन्च किया गया था. बात करें इसके फीचर्स की, तो इसमें दमदार बैटरी दी गई है, एक बार चार्ज करने पर 7 दिन का बैकअप देती है.  इस स्मार्टवॉच में 120 वॉच फेस और 7 स्पोर्ट मोड दिए गए हैं. जानते हैं इसके फुल स्पेसिफिकेशन और कीमत कितनी है.  

Redmi Watch के स्पेसिफिकेशन

Redmi की ये वॉच 320×320 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 1.4 इंच का LCD कलर टच-स्क्रीन डिस्प्ले में लॉन्च हुई है. इसमें 120 वॉच फेस दिए गए हैं. बात करें कनेक्टिविटी की तो इसमें ब्लूटूथ 5.0 और 7 स्पोर्ट मोड दिए गए हैं. आपको इसमें रनिंग और आउट-डोर साइकलिंग जैसी एक्टिविटी के लिए शानदार फीचर्स दिए गए हैं. इस घड़ी में हार्ट-रेट, जियोमैग्नेटिक और Ambient लाइट जैसे सेंसर्स भी हैं. इसमें 230mAh की बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 7 दिन का बैकअप देती है. इस वॉच में स्लीप ट्रैक से लेकर कॉल-मैसेज नोटिफिकेशन के फीचर्स भी हैं. 

Redmi Watch की कीमत

आपको बता दें 25 मई से इस स्मार्टवॉच की बिक्री कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो जाएगी. रेडमी वॉच की कीमत 3,999 रुपये है.

इस स्मार्टवॉच से होगा मुकाबला

मार्केट में इस रेंज में कई स्मार्टवॉच पहले से मौजूद हैं. ऐसे में रेडमी वॉच को न्वाइज कलरफिट प्रो 3 से टक्कर मिल सकती है. न्वाइज कलरफिट प्रो 3 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 1.55 इंच का टच एचडी TruView डिस्प्ले दिया गया है. इस स्मार्टवॉच में क्लाउड-बेस्ड वॉच फेस दिया गया है. बात करें कनेक्टिविटी की तो इसमें ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है. ये आईओएस और एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है. इसकी कीमत 4,499 रुपये है. वहीं इस वॉच में 210mAh की बैटरी मिलेगी, जो सिंगल चार्ज पर 10 दिन का बैकअप देती है.  इस घड़ी को 5ATM की रेटिंग मिली है. इसमें वॉटर रसिस्टेंट, 14 स्पोर्ट्स मोड और कॉलिंग-एसएमएस की सुविधा भी मिलती है. 

ये भी पढ़ें: WhatsApp छोड़कर Telegram इस्तेमाल करने की सोच रहें हैं, तो जानिए Telegram के 5 शानदार फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WhatsApp लेकर आई नया Meta Business Agent, चुटकियों में हो जाएंगे कई मुश्किल काम
WhatsApp लेकर आई नया Meta Business Agent, चुटकियों में हो जाएंगे कई मुश्किल काम
दवाओं के बाद अब आपकी रोजमर्रा की चीजों पर भी AI का कब्जा! जानिए कैसे बना रही है नए प्रोडक्ट्स
दवाओं के बाद अब आपकी रोजमर्रा की चीजों पर भी AI का कब्जा! जानिए कैसे बना रही है नए प्रोडक्ट्स
क्या मार्केट में सस्ते फोन मिलने ही बंद हो जाएंगे? नई रिपोर्ट ने बढ़ा दी चिंता
क्या मार्केट में सस्ते फोन मिलने ही बंद हो जाएंगे? नई रिपोर्ट ने बढ़ा दी चिंता
अगर आपके Smart Fridge को अपडेट मिलना बंद हो जाए तो क्या ये बेकार हो जाएगा? जानिए क्या है सच्चाई
अगर आपके Smart Fridge को अपडेट मिलना बंद हो जाए तो क्या ये बेकार हो जाएगा? जानिए क्या है सच्चाई

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget