एक्सप्लोरर

काम करते वक्त लैपटॉप हो जाता है गर्म? ऐसे ठीक करें लैपटॉप में ऑवरहीट की समस्या

कोरोना के टाइम पर वर्क फ्रॉम होम का कल्चर बढ़ गया है. ऐसे में कई बार ज्यादा देर लैपटॉप पर काम करने से वो काफी हीट अप हो जाता है. लैपटॉप पर काम करते वक्त इन बातों का ख्याल करेंगे तो आपका लैपटॉप भी गरम नहीं होगा.

आजकल ऑफिस और दूसरे जरूरी काम हम लैपटॉप से ही करते हैं. कोरोना की वजह से काफी लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं. ऐसे में वो लैपटॉप को पूरे टाइम ऑन रखते हैं. लेकिन इससे लैपटॉप ज्यादा गरम होने लगता है. वहीं लंबे वक्त तक लैपटॉप का इस्तेमाल करने से कई बार लैपटॉप काफी गर्म हो जाता है. वैसे तो जब हम किसी भी इलेक्ट्रोनिक डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं तो वो थोड़ा हीट अप होती है, लेकिन अगर ज्यादा गरम हो जाये तो ये खतरनाक भी हो सकता है. इसलिए लैपटॉप पर काम करते समय इस बात का ख्याल रखें कि वो ओवर हीट ना हो. और अगर ऐसा हो रहा है तो उसे फिक्स करके ही काम करें. आज हम आपको लैपटॉप के ओवरहीट होने के कारण और इसे ठीक करने के तरीके के बारे में बताएंगे. जिससे आपके लैपटॉप में गर्म होने की समस्या कम हो जाएगी.

1- लैपटॉप को रखें साफ

लैपटॉप की सफाई दोनों तरह से जरूरी है. ज्यादा टाइम काम करते वक्त लैपटॉप गरम ना हो इसके लिये लैपटॉप को हर 2-3 दिन में किसी सॉफ्ट एंड क्लीन कपड़े से पूरा साफ करें या लैपटॉप क्लीनर ब्रश से उसकी गंदगी क्लीन करें. इसके अलावा स्मूद फंक्शनिंग के लिये उसमें से एक्स्ट्रा एप्लीकेशन हटा दें. लैपटॉप की मेमोरी फुल होने से वो स्लो हो जाता है और प्रोसेसर पर जोर पड़ता है जिससे वो गरम होने लगता है.

2- लैपटॉप की बैटरी

कई बार लैपटॉप के गरम होने का कारण होता है लैपटॉप की बैटरी. अगर लैपटॉप की बैटरी काम नहीं करती तो कई बार लोग देर तक लैपटॉप को चार्ज करते हैं या वो हर वक्त चार्जिंग ऑन करने लैपटॉप को चलाते रहते हैं. ज्यादा देर बैटरी चार्ज करने से बैटरी गर्म हो जाती है और इस वजह से लैपटॉप भी हीट अप हो जाता है. ऐसे में अगर बैटरी खराब हो रही है तो उसे चेंज करा लें.

3-सही जगह रखें लैपटॉप

ऑफिस में तो लैपटॉप हमेशा डेस्क या कंप्यूटर टेबल पर रहता है पर आजकल जब लोग घर से काम कर रहे हैं तो ऐसे में कई बार हम उसे गोद में, बैड पर या तकिये पर रखकर काम करने लगते हैं जोकि गलत है. ज्यादातर लैपटॉप कूलिंग के लिए नीचे से एयर लेते हैं ऐसे में लंबे टाइम तक काम करने के लिये लैपटॉप को सही जगह रखना चाहिये ताकि उसमें एयर वेंटिलेशन सही हो और सीपीयू के फैन को पूरी हवा मिलती रहे.

4-कूलिंग फैन को रखें क्लीन

लैपटॉप में एक कूलिंग फैन रहता है और हीट अप से बचाने के लिये उसे टाइम टू टाइम क्लीन करना जरूरी है. कई बार लैपटॉप फैन में धूल-मिट्टी या दूसरे पार्टिकल चले जाते हैं जिससे उसकी कूलिंग कम हो जाती है. इसके बाद भी लैपटॉप कूलिंग फैन अगर काम नहीं करता तो उसे ठीक करायें ताकि लैपटॉप ज्यादा गरम ना रहे.

5-लैपटॉप को शट डाउन जरूर करें

अगर दिन-रात लैपटॉप को ऑन रखेंगे तो वो ज्यादा हीटअप होगा. दिन में काम करने के बाद लैपटॉप को भी जरूर आराम दें और अगर थोड़ा लंबा ब्रेक ले रहे हैं तो स्लीप मोड पर डाल दें. कई बार अगर पूरे टाइम लैपटॉप को ऑन रखते हैं तो उससे वो ज्यादा गरम हो जाता है. इसलिये सोते वक्त लैपटॉप को भी शट डाउन करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OnePlus 16 में 200MP कैमरा अपग्रेड, अब Rear Lights भी होंगी खास
OnePlus 16 में 200MP कैमरा अपग्रेड, अब Rear Lights भी होंगी खास
Apple फिर करेगा बड़ा लॉन्च इवेंट? Home Devices को लेकर बढ़ी चर्चा
Apple फिर करेगा बड़ा लॉन्च इवेंट? Home Devices को लेकर बढ़ी चर्चा
क्या AI आपके पुराने Chat से आपकी Personality पहचान सकता है? ऐसे करें आसान Experiment
क्या AI आपके पुराने Chat से आपकी Personality पहचान सकता है? ऐसे करें आसान Experiment
अब ChatGPT रहेगा 24x7 आपके साथ! OpenAI ने दिया नया Voice फीचर
अब ChatGPT रहेगा 24x7 आपके साथ! OpenAI ने दिया नया Voice फीचर

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: 'बिहार में कब खत्म होगा ‘जंगलराज’? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | CM Samrat
SIR Controversy | Gyanesh Kumar | Election Commission: SIR विवाद पर चुनाव आयोग का जवाब | ABP News
SIR Controversy | Gyanesh Kumar | Election Commission: 20 राज्यों में SIR पूर्ण..विपक्षी जंग अपूर्ण!
Shastrartha: मुस्लिम CM के मुद्दे पर क्या है सियासी तस्वीर? विश्लेषकों का विश्लेषण |UP Election 2027
YRKKH: Maira के फरार होते ही Poddar House में मचा कोहराम, टूटे Armaan-Abhira!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
UP में बारिश से हाहाकार! अब तक 15 की मौत, सैंकड़ों मकानों को पहुंचा नुकसान
UP में बारिश से हाहाकार! अब तक 15 की मौत, सैंकड़ों मकानों को पहुंचा नुकसान
BCCI ने किया एलान, मुथूट फिनकॉर्प बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर
BCCI ने किया एलान, मुथूट फिनकॉर्प बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर
'उसे वहीं गाड़ देना था...', अमिताभ बच्चन से मिलने आया था कसाब? बिग बी बोले- 'गोली मार देता'
अमिताभ बच्चन से मिलने आया था कसाब? बिग बी बोले- 'गोली मार देता'
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
Embed widget