एक्सप्लोरर

5000mAh की बैटरी और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ Realme C63 5G स्मार्टफोन, कीमत महज इतनी

Realme C63 5G: इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का का HD+ डिस्लेा उपलब्ध कराया गया है. ये डिस्प्ले 120Hz तक का रिफ्रेश रेट देता है. ये स्मार्टफोन मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है.

Realme C63 5G: चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने अपना नया 5जी स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है. Realme C63 5G में 128 जीबी का स्टोरेज भी मिल जाता है. साथ ही फोन में 6.67 इंच का एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले उपलब्ध कराया गया है. ये डिस्प्ले 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है.

Realme C63 5G के फीचर्स

रियलमी के इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का का HD+ डिस्‍प्‍ले उपलब्ध कराया गया है. ये डिस्प्ले 120Hz तक का रिफ्रेश रेट देता है. ये स्मार्टफोन मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है. ये फोन 8 जीबी तक LPDDR4x रैम और 128GB तक स्‍टोरेज के साथ उतारा गया है. वहीं फोन में एसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है जिससे फोन की स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है. साथ ही ये फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 रियलमी यूआई 5.0 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आया है.

कैमरा सेटअप

अब इस नए स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 32MP का प्राइमरी कैमरा दिया हुआ है. सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया हुआ है. साथ ही फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 3.5 एमएम का ऑडियो जैक भी दिया हुआ है. वहीं ये फोन आईपी 64 रेटेड के साथ आता है जिसका मतलब है कि ये फोन पानी और धूल से भी नहीं खराब होता है. बैटरी के लिए स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है. ये बैटरी 10 वाट के क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

कितनी है कीमत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि realme C63 5G को कंपनी ने स्‍टार्री गोल्‍ड और फॉरेस्‍ट ग्रीन जैसे दो रंगों में उतारा है. वहीं फोन के 4GB+128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट कि कीमत 10,999 रुपये रखी है. वहीं फोन पर बैंक ऑफर मिल रहा है जिसके बाद इसे 9999 रुपये में खरीदा जा सकता है. स्मार्टफोन के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट कि कीमत 11999 रुपये रखी गई है.

इसके अलावा फोन के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट कि कीमत 12999 रुपये तय की गई है. इस फोन की सेल 20 अगस्त 2024 से शुरू होने वाली है. वहीं इसे आप कंपनी की आधिकारीक वेबसाइट के साथ ही ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकॉर्ट से भी खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

आप भी Microwave Oven में खाना करते हैं गर्म तो हो जाएं सावधान, होते हैं कई बड़े नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?
Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?
फर्जी लिंक से नकली ऐप तक, ऑनलाइन धोखाधड़ी पहचानने के आसान तरीके
फर्जी लिंक से नकली ऐप तक, ऑनलाइन धोखाधड़ी पहचानने के आसान तरीके

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget