एक्सप्लोरर

जानिए क्या होता है प्रॉक्सी सर्वर, जिससे इंटरनेट बंद होने पर भी काम चल जाता है

आज जानिए आखिर प्रोक्सी सर्वर क्या होता है और कैसे आप एक प्रोक्सी सर्वर से कनेक्ट हो सकते हैं या आपको ये कहां मिलेगा. वॉट्सऐप ने हाल ही में ऐप पर एक नया फीचर 'प्रॉक्सी सर्वर' के नाम से ऐडअप किया हैं.  

Proxy Server: अगर आप इंटरनेट से जुड़े हुए हैं तो आपने हाल फिलहाल के दिनों में 'प्रॉक्सी' नाम का वर्ड जरूर सुना होगा. इसकी वजह हैं वॉट्सऐप. दरअसल, हाल ही में वॉट्सऐप ने एक नया फीचर 'प्रोक्सी' के नाम से ऐप पर अपडेट किया है जिसके माध्यम से लोग बिना इंटरनेट की भी वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. विशेषकर ये फीचर उन देशों के लिए लाया गया है जहां वॉट्सऐप पर बैन है या लोग किसी कारणवश इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर सकते. प्रॉक्सी सर्वर की मदद से आप इंटरनेट शटडाउन जैसी स्थिति में भी आराम से इंटरनेट चला सकते हैं. आज इस लेख के माध्यम से जानिए कि आखिर प्रोक्सी सर्वर क्या है और ये आपको कहां मिलेगा. 

क्या है प्रोक्सी सर्वर?

प्रोक्सी सर्वर आपके सिस्टम और इंटरनेट के बीच एक गेटवे की तरह काम करता है और आपकी आइडेंटिटी (IP एड्रेस ) को छुपा कर रखता है. प्रोक्सी सर्वर का इस्तेमाल ब्लॉक वेबसाइट तक पहुंचने या प्राइवेट नेटवर्क पर साइबर अटैक को रोकने के लिए किया जाता है. सरल भाषा में आप इतना समझ लीजिए कि प्रोक्सी सर्वर आपके सिस्टम और इंटरनेट के बीच मध्यस्थता का काम करता है लेकिन बिना आपके आईडेंटिटी को डिसक्लोज किए हुए. यानी जब आप प्रोक्सी सर्वर की मदद से इंटरनेट को एक्सेस करेंगे तो आपके सिस्टम का आईपी एड्रेस पता नहीं लगेगा या आपकी पहचान गुप्त रहेगी. ये समझ लीजिए कि आप इंटरनेट पर कुछ भी देखें, समझे ये दूसरा कोई व्यक्ति ट्रैक नहीं कर पाएगा. इसीलिए जब कहीं कोई वेबसाइट ब्लॉक कर दी जाती है तो प्रोक्सी सर्वर की मदद से उस वेबसाइट को खोला जा सकता है क्योंकि इसमें आपका आईपी एड्रेस नहीं दिखता. इससे वेबसाइट कोई पता नहीं लगता कि कौन उसे कहां से एक्सेस कर रहा है.

इस तरह काम करता है प्रोक्सी सर्वर

 जब आप मोबाइल,लैपटॉप  या डेस्कटॉप के जरिए इंटरनेट चलाते हैं या कोई वेबसाइट पर जाते हैं तो इस दौरान आप जो भी गतिविधि करते हैं उसकी जानकारी वेबसाइट पर सेव हो जाती है. वेबसाइट के सर्वर पर आपका आईपी एड्रेस और आपने क्या-क्या काम किया उस सब की जानकारी चली जाती है. लेकिन जब आप प्रोक्सी सर्वर की मदद से किसी वेबसाइट तक पहुंचते हैं तो इस स्थिति में आपके डेस्कटॉप या लैपटॉप का आईपी एड्रेस छिप जाता है और प्रोक्सी सर्वर अपना आईपी ऐड्रेस इस्तेमाल कर सारे काम करता है. जब आप प्रोक्सी सर्वर की मदद से कोई भी चीज खोजते हैं या एक्सेस करते हैं तो प्रॉक्सी सर्वर अपने आईपी ऐड्रेस से आपको इंटरनेट से वो जानकारी दिलाता है. एक तरह से प्रोक्सी सर्वर यूजर और इंटरनेट के बीच इंटरमीडिएट का काम करता है. खैर प्रोक्सी सर्वर के अलग-अलग प्रकार भी हैं लेकिन इस सब के बारे में हम आपको अभी जानकारी नहीं देंगे क्योंकि ये हमारे काम की चीज नहीं है. या इसका इस्तेमाल हमारे दैनिक जीवन में नहीं है.

कहां से मिलेगा प्रोक्सी सर्वर

प्रोक्सी सर्वर को आप इंटरनेट पर भी खोज सकते हैं. प्रोक्सी सर्वर की सुविधा आपको ऐप्स के माध्यम से मिल जाती है जिसे कोई अन्य प्रोवाइडर होस्ट करता है. इसके लिए आपको मंथली फीस भी चुकानी पड़ सकती है या कई बार ये मुफ्त भी होता है.

यह भी पढें:

जियो-एयरटेल के बाद अब आ रहा BSNL 5G, जानिए हाई स्पीड इंटरनेट कब से यूज कर पाएंगे?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर फ्रायर साफ कर रहे हैं तो न करें ये गलती, खराब हो जाएगा हीटिंग सिस्टम
एयर फ्रायर साफ कर रहे हैं तो न करें ये गलती, खराब हो जाएगा हीटिंग सिस्टम
Samsung के इन स्मार्टफोन्स पर 3000 रुपये तक का Price Hike, जानें नई कीमत
Samsung के इन स्मार्टफोन्स पर 3000 रुपये तक का Price Hike, जानें नई कीमत
TV को बना लिया Computer Monitor? पहले जान लें क्या हैं नुकसान
TV को बना लिया Computer Monitor? पहले जान लें क्या हैं नुकसान
क्या होता है Cold Wallet? जानें कैसे ये हैकर्स से रहता है सुरक्षित
क्या होता है Cold Wallet? जानें कैसे ये हैकर्स से रहता है सुरक्षित

वीडियोज

YRKKH: Kabir से शादी की ज़िद पर अड़ी Maira, Armaan ने उठाया हाथ!
Bollywood News: Love & War पोस्टर पर ट्रोलिंग: क्या भंसाली का मैजिक पड़ा फीका? (25.09.26)
Breaking | SIR Controversy | Election Commission: Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा!
Chitra Tripathi: Bihar में अपराधियों का बोलबाला क्यों? | Congress | Jamui | Samrat Choudhary
Shambhavi Choudhary Exclusive: बिहार-बेटियां-बदसलूकी...पोस्ट पर सियासत भड़की! | Samastipur Case

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रावलपिंडी मार्च से पहले इमरान खान के बेटे को सताया डर, बोले- 'पिता की जान को खतरा...'
रावलपिंडी मार्च से पहले इमरान खान के बेटे को सताया डर, बोले- 'पिता की जान को खतरा...'
जन सुराज ने कर दी बड़ी मांग, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें'
जन सुराज ने कर दी बड़ी मांग, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें'
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
Avengers: Doomsday का माहौल 2 महीने पहले ही सेट, री-रिलीज में Endgame Encore ने पहले दिन ही छाप लिए 8 करोड़
Avengers: Doomsday आने से पहले ही मार्वल ने भारत के बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी
Karela Bhurji: इस तरह से बनाएं करेले की भुर्जी, कड़वाहट तोड़ देगी दम
इस तरह से बनाएं करेले की भुर्जी, कड़वाहट तोड़ देगी दम
पूरा मणिपुर और नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना
पूरा मणिपुर और नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
Embed widget