एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में बैन हुआ पूरा सोशल मीडिया, जानें अब वहां क्यों नहीं चलेगा यूट्यूब, फेसबुक, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और टिकटॉक!

Shahbaz Sharif: पाकिस्तान में एक्स (ट्विटर) पहले से ही बैन है और अब यूट्यूब, फेसबुक, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और टिकटॉक को भी बैन कर दिया गया है. आइए हम आपको इसका कारण बताते हैं.

Pakistan Ban Social Media: पाकिस्तान में आए दिन कुछ न कुछ होता ही रहता है. अब पाकिस्तान की शहबाज सरकार ने सोशल मीडिया चलाने पर 6 दिनों के लिए बैन लगा दिया है. बता दें कि पाकिस्तान में माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पिछले चार महीने से बैन है.

शहबाज सरकार के इस नए ऐलान के बाद से वहां के लोग यूटयूब, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और टिकटॉक का इस्तेमाल नहींं कर पाएंगे. ये बैन 13 जुलाई से लेकर 18 जुलाई तक रहेगा. सोशल मीडिया पर बैन लगाने के पीछे की वजह नफरत फैलाने वाले मैसेज, वीडियो को रोकना बताया जा रहा है. 

पाकिस्तान में क्यों बैन हुआ सोशल मीडिया?

शहबाज सरकार ने बैन लगाने के पीछे की वजह सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही नफरत और घृणा को बताया है. रमजान के पवित्र महीने के दौरान किसी प्रकार कोई भी घटना न हो, इसके लिए सोशल मीडिया पर नियंत्रण करना जरूरी है.

गुरुवार देर रात को ये अधिसूचना जारी की गई है. पाकिस्तान के अखबारों की मानें तो मरियम नवाज ने बताया है कि सोशल मीडिया पर पर नफरत फैलाने वाले कंटेंट और गलत सूचनाओं पर नियंत्रण और सांप्रदायिक हिंसा से बचने के लिए ये फैसला लिया गया है. 

पाकिस्तानी सेना ने सोशल मीडिया को बताया डिजिटल आतंकवाद

ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि पाकिस्तान में सोशल मीडिया को पूरी तरह से बैन करने की बात कहीं गई हो. वहां की सेना के प्रमुख जनरल आसीम मुनीर तो पहले ही सोशल मीडिया को डिजिटल आतंकवाद करार दे चुके हैं.

उनके मुताबिक पाकिस्तान को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से निपटने की जरूरत है. वहीं पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार भी सोशल मीडिया पर पूरी तरह से बैन लगाने की पैरवी कर चुके हैं. फरवरी में आम चुनावों के रिजल्ट में बदलाव करने के आरोपों को लेकर शहबाज सरकार एक्स पर बैन लगा चुकी है.

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy Watch Ultra और Galaxy Watch 7 की  सभी डिटेल्स हुई लीक, जानें फीचर्स की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना स्क्रीन प्रोटेक्टर के कैसे रखें फोन की डिस्प्ले सुरक्षित? जानें तरीका
बिना स्क्रीन प्रोटेक्टर के कैसे रखें फोन की डिस्प्ले सुरक्षित? जानें तरीका
अगर मिले ये संकेत तो, समझ जाएं लीक हो गया आपका मोबाइल नंबर!
अगर मिले ये संकेत तो, समझ जाएं लीक हो गया आपका मोबाइल नंबर!
क्यों अचानक बढ़ गई RAM की कीमतें? जानें महंगी मेमोरी का कारण
क्यों अचानक बढ़ गई RAM की कीमतें? जानें महंगी मेमोरी का कारण
क्या है Google का ये फीचर? सोते हुए भी रखता है आप पर नजर
क्या है Google का ये फीचर? सोते हुए भी रखता है आप पर नजर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget