एक्सप्लोरर

घर बैठे कमाई के लालच में गंवाए लाखों, नया ऑनलाइन स्कैम कर रहा है शिकार

ऑनलाइन टास्क के नाम पर लोगों को आसान कमाई का झांसा देकर ठगी की जा रही है. पुणे में एक कारोबारी इसी स्कैम का शिकार होकर दो दिन में 12 लाख रुपये गंवा बैठा.

आजकल वॉट्सऐप या एसएमएस पर "घर बैठे पैसे कमाने" के मैसेज आना आम बात हो गई है. कई लोग इन संदेशों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कुछ लोग लालच में आकर इन पर भरोसा कर बैठते हैं और फिर उनके साथ हो जाता है बड़ा फ्रॉड. पुणे में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक कारोबारी ने ऐसे झांसे में आकर करीब 12 लाख रुपये गंवा दिए.

ऑनलाइन टास्क का झांसा, फिर लाखों की ठगी

घटना की शुरुआत एक आम वॉट्सऐप मैसेज से हुई. कारोबारी को एक ऐसा मैसेज आया जिसमें लिखा था कि कुछ आसान ऑनलाइन टास्क करके पैसे कमाए जा सकते हैं. पहले-पहल उसे कुछ सिंपल टास्क दिए गए, जैसे कि गूगल मैप पर होटल को रेटिंग देना या किसी लिंक पर क्लिक करना. इन टास्क को पूरा करने पर उसे 100-150 रुपये तुरंत ट्रांसफर किए गए. इससे कारोबारी को भरोसा हो गया कि ये कोई असली ऑनलाइन काम है.

इसके बाद उसे टेलीग्राम पर एक ग्रुप में जोड़ा गया, जहां "मर्चेंट टास्क" नाम से और भी बड़े टास्क दिए गए. लेकिन इन टास्क को पूरा करने के लिए कारोबारी से पहले पैसे जमा करने को कहा गया. वो व्यक्ति, जो अब तक छोटे-छोटे टास्क से पैसे कमा चुका था, उसे लगा कि यह अगला कदम होगा और उसने पैसे भेजना शुरू कर दिया.

फंसते चले गए जाल में

कुछ ही घंटों में ठगों ने तरह-तरह के बहाने बनाकर कारोबारी से कई किस्तों में पैसे मंगवाए. दो दिन के अंदर वह करीब 11.5 लाख रुपये गंवा चुका था. जब उसे आखिरकार शक हुआ और उसने अपनी रकम वापस मांगी, तो स्कैमर्स ने उसे ब्लॉक कर दिया. अब न तो टेलीग्राम ग्रुप का कोई जवाब मिल रहा है और न ही उस नंबर से कोई संपर्क हो पा रहा है.

कैसे बचें ऐसे स्कैम से?

इस तरह के ऑनलाइन टास्क स्कैम से बचने के लिए जरूरी है कि आप सतर्क रहें और कुछ बातें हमेशा याद रखें:

  • कोई भी अंजान मैसेज आए, तो उसे नजरअंदाज करें.
  • किसी लिंक पर बिना सोचे-समझे क्लिक न करें, खासकर अगर वो पैसे कमाने का दावा कर रहा हो.
  • अगर कोई टास्क पूरा करने के लिए पहले पैसे मांगता है, तो समझ जाइए कि मामला गड़बड़ है.
  • कभी भी अपने बैंक डिटेल्स, आधार, पैन कार्ड जैसी जानकारी किसी अनजान को न दें.
  • टेलीग्राम या वॉट्सऐप पर अनजान ग्रुप्स में शामिल न हों.

थोड़ा संदेह, बड़ी सुरक्षा

अगर आपको किसी ऑफर पर ज़रा भी शक हो रहा है, तो सीधे किसी जानकार से सलाह लें या पुलिस को जानकारी दें. याद रखिए, आज के दौर में सबसे जरूरी चीज है साइबर सेफ्टी. ऑनलाइन दुनिया में जितना आसान पैसा कमाना लगता है, उतना ही मुश्किल होता है उसमें फंसने से बचना.

ऑनलाइन टास्क और जॉब्स के नाम पर हो रहा यह नया स्कैम लोगों की मेहनत की कमाई को पल भर में लूट रहा है. अगर आपको भी ऐसा कोई मैसेज आए, तो तुरंत अलर्ट हो जाइए – क्योंकि सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होटल के Wi-Fi से कनेक्ट होते ही हैक हो जाएगा डेटा! Microsoft की चेतावनी
होटल के Wi-Fi से कनेक्ट होते ही हैक हो जाएगा डेटा! Microsoft की चेतावनी
बारिश में Wi-Fi की स्पीड क्यों हो जाती है स्लो? सिर्फ नेटवर्क की नहीं है गलती
बारिश में Wi-Fi की स्पीड क्यों हो जाती है स्लो? सिर्फ नेटवर्क की नहीं है गलती
बंद हो गई Google Drive की ये सर्विस! तुरंत करें ये काम नहीं तो उड़ जाएगा डेटा
बंद हो गई Google Drive की ये सर्विस! तुरंत करें ये काम नहीं तो उड़ जाएगा डेटा
YouTube से पैसा कमाना हुआ मुश्किल! नए Creators के लिए बदल गए नियम
YouTube से पैसा कमाना हुआ मुश्किल! नए Creators के लिए बदल गए नियम

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget