एक्सप्लोरर

अमेरिका-भारत टैरिफ वॉर में फंस गया पाकिस्तान, दोगुना हो जाएगा iPhone का दाम, जानिए कैसे

अमेरिका-भारत के बीच चल रही आर्थिक खींचतान का एक अप्रत्यक्ष झटका पाकिस्तान को लगने वाला है. iPhone अब वहां के आम आदमी की पहुंच से और बाहर जा सकता है.

दुनिया की सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन कंपनी ऐपल (Apple) एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह फीचर्स नहीं, बल्कि दाम हैं. खबरें आ रही हैं कि अमेरिका में ट्रंप सरकार के चलते iPhone की कीमतें आसमान छू सकती हैं. इसका सीधा असर भारत, चीन और बाकी एशियाई देशों पर पड़ेगा, जहां पर आईफोन का सबसे ज़्यादा उत्पादन होता है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस लड़ाई में झटका पाकिस्तान को लग सकता है, जहां पहले ही आईफोन लग्ज़री बन चुका है.

अमेरिका का ‘टैरिफ टशन’ और भारत पर निशाना

ट्रंप प्रशासन एक बार फिर से टैरिफ हथियार निकाल लाया है. अब अमेरिका में बिकने वाले सभी स्मार्टफोनों पर 25% इंपोर्ट टैरिफ लगाने की तैयारी हो रही है. इसका मतलब साफ है कि जो भी फोन बाहर से अमेरिका जाएगा, वह महंगा बिकेगा. इसका सीधा असर ऐपल जैसी कंपनियों पर पड़ेगा जो अपने डिवाइस भारत, चीन और दूसरे एशियाई देशों में बनवाती हैं.

ट्रंप सरकार का यह रवैया कुछ ऐसा है जैसे आज कुछ कहो, कल कुछ और. पहले चीन को लेकर सख्ती, फिर भारत को लेकर बयानबाज़ी. खुद अमेरिकी राष्ट्रपति यह तक कह चुके हैं कि वे नहीं चाहते कि ऐपल अपने iPhone भारत में बनाए.

महंगा होगा iPhone का 17 मॉडल?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone 17 सीरीज पहले से महंगी हो सकती है. अगर 25% इंपोर्ट टैरिफ लागू होता है, तो ऐपल को भी अपने प्रोडक्ट की कीमतें बढ़ानी पड़ेंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 17 Pro Max की भारत में कीमत करीब 1,64,900 रुपये हो सकती है. अब सोचिए, अगर यही फोन पाकिस्तान पहुंचेगा तो वहां इसकी कीमत लगभग साढ़े पांच लाख पाकिस्तानी रुपये हो सकती है.

पाकिस्तान के लिए iPhone बनेगा सपना!

पाकिस्तान में पहले से ही iPhone लग्ज़री ब्रांड है. iPhone 16 Pro Max की कीमत वहां 3.7 लाख रुपये के आसपास थी. अब अगर iPhone 17 का टॉप मॉडल साढ़े पांच लाख तक पहुंच जाए, तो आम आदमी के लिए यह बस से बाहर हो जाएगा. डॉलर महंगा, इंपोर्ट महंगा और ऊपर से टैक्स—इन सब वजहों से iPhone अब मिडिल क्लास पाकिस्तानी के लिए एक 'सपना' ही बनकर रह जाएगा.

क्या खास रहेगा iPhone 17 में?

iPhone 17 सीरीज़ में इस बार कुछ नए मॉडल आ सकते हैं जैसे iPhone 17, iPhone 17 Air और शायद एक अल्ट्रा या मैक्स वेरिएंट. इनके डिस्प्ले साइज 6.3 से 6.9 इंच के बीच हो सकते हैं और डिज़ाइन पहले से पतला व हल्का बताया जा रहा है. iPhone 17 Air को सीधे तौर पर सैमसंग S25 Edge से टक्कर देने के लिए उतारा जाएगा. इसके अलावा, कैमरा भी अपग्रेड होगा—24 मेगापिक्सल का नया फ्रंट कैमरा और पीछे 48MP कैमरे में सुधार की उम्मीद है.

नतीजा क्या होगा?

ट्रंप सरकार का यह टैरिफ वाला दांव ऐपल के प्रोडक्शन और प्राइसिंग पर असर डालेगा, लेकिन इसका सबसे बड़ा साइड इफेक्ट पाकिस्तान जैसे देशों में दिखेगा, जहां iPhone पहले से ही एक एलिट आइटम है. भारत पर असर जरूर पड़ेगा, लेकिन भारतीय बाज़ार में iPhone के कई विकल्प हैं, और मैन्युफैक्चरिंग भी यहीं बढ़ रही है. लेकिन पाकिस्तान जैसे देश जहां ऐपल की मैन्युफैक्चरिंग नहीं, वहां iPhone अब और दूर हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब WhatsApp से भरें बिजली-पानी का Bill, नया फीचर लॉन्च
अब WhatsApp से भरें बिजली-पानी का Bill, नया फीचर लॉन्च
Canva को टक्कर देने आया Google Pics, ऐसे करेगा काम
Canva को टक्कर देने आया Google Pics, ऐसे करेगा काम
एक क्लिक में खुलेंगे Chrome के सारे Tabs, ऐसे करें इस्तेमाल
एक क्लिक में खुलेंगे Chrome के सारे Tabs, ऐसे करें इस्तेमाल
लॉन्च होंने जा रहे ये नए टेक गैजेट्स, देखें पूरी डिटेल
लॉन्च होंने जा रहे ये नए टेक गैजेट्स, देखें पूरी डिटेल

वीडियोज

Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
Embed widget