एक्सप्लोरर

OPPO F15s मार्च में हो सकता है लॉन्च, Redmi और Realme को मिलेगी चुनौती

OPPO F15 के बाद अब इसका सस्ता वर्जन F15s को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है, यह फोन रियलमी और रेडमी जैसे ब्रांड्स को चुनौती देगा.

नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OPPO इस साल मार्च में अपना नया स्मार्टफोन OPPO F15s लॉन्च कर सकती है. हाल ही में कंपनी ने अपना नया OPPO F15 को बाजार में उतारा था लेकिन नया F15s कम कीमत में आएगा.

नए OPPO F15s का सीधा मुकाबला Redmi Note 8 सीरीज और Realme 5 सीरीज के स्मार्टफोन से माना जा रहा है. यानी, यह फोन बजट सेगमेंट के लोगों को टारगेट करेगा. इतना ही नहीं F सीरीज का यह पहला स्मार्टफोन होगा जो बजट रेंज में आएगा. हालांकि, इस स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया गया है. जबकि इससे पहले कंपनी इसी सीरिज में मिड रेंज स्मार्टफोन को पेश कर चुकी है.

Oppo F15 कीमत और फीचर्स

Oppo F15 की कीमत 19,990 रुपये रखी है. यह फोन सिर्फ 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा. फोटोग्राफी के लिए इस फोन में चार रियर कैमरे लगे हैं, जिनमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है. दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ के लिए और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है. इसके अलावा इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

नए Oppo F15 में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है. डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है. इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है. परफॉरमेंस के लिये इसमें ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो P70 प्रोसेसर लगा है. यह फोन एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलर ओएस 6.1.2 पर काम करता है.

फोन में डुअल सिम का सपोर्ट मिलता है. कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा. इसके अलावा पावर के लिए इसमें 4000mAh  की बैटरी है जो VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget