एक्सप्लोरर

ऑपरेशन साइबरशक्ति: भारतीय हैकर्स का डिजिटल प्रहार, पाकिस्तानी वेबसाइट्स धड़ाम

CyberShakti: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब केवल सीमाओं तक सीमित नहीं रहा, इसकी गूंज अब डिजिटल दुनिया में भी सुनाई दे रही है.

CyberShakti: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब केवल सीमाओं तक सीमित नहीं रहा, इसकी गूंज अब डिजिटल दुनिया में भी सुनाई दे रही है. ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक साइबर ऑपरेशन "ऑपरेशन साइबरशक्ति" के तहत भारतीय हैकर्स ने पाकिस्तान की कई अहम वेबसाइट्स और ऑनलाइन सिस्टम्स को ठप कर दिया है.

क्या है ऑपरेशन साइबरशक्ति?

यह एक अनऑफिशियल साइबर अभियान है जिसे भारतीय "विजिलांटे" हैकर्स चला रहे हैं. इनका दावा है कि यह डिजिटल युद्ध कोड्स और कीबोर्ड के ज़रिए लड़ा जा रहा है जिसमें पाकिस्तान की कई सरकारी और रक्षा से जुड़ी वेबसाइट्स को निशाना बनाया गया है. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस अभियान में हाई-प्रोफाइल साइबर अटैक्स जैसे फिशिंग, डाटा ब्रीच और वेबसाइट डिफेसमेंट का इस्तेमाल किया गया. इस मिशन के पीछे कोई सरकारी एजेंसी नहीं है बल्कि ये स्वतंत्र हैकिंग ग्रुप है, जो सीमा पर चल रही गतिविधियों का डिजिटल जवाब दे रहा है.

पाकिस्तान की साइबर सुरक्षा पर पड़ा असर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर शेयर की गई जानकारी के अनुसार, ऑपरेशन साइबरशक्ति के तहत पाकिस्तानी जेलों से जुड़े डेटा को लीक किया गया है. इतना ही नहीं, सेना की इंजीनियरिंग सर्विसेज का डाटाबेस भी इस हमले की चपेट में आ गया है. एक चौंकाने वाला दावा यह भी है कि पाकिस्तान के पुराने पावर प्लांट से संबंधित संवेदनशील जानकारियां भी एक्सेस कर ली गईं. इसके अलावा बैंकिंग ट्रांज़ैक्शन्स से जुड़े डेटा तक भी पहुंचने का दावा किया गया है.

700 से ज़्यादा वेबसाइट्स और 1000 CCTV कैमरे किए गए हैक

इस हैकर ग्रुप के अनुसार, उन्होंने अब तक 700 से अधिक पाकिस्तानी वेबसाइट्स को डाउन कर दिया है और 1000 से ज्यादा CCTV नेटवर्क को एक्सेस कर लिया है. यह हमला सिर्फ भारत से ही नहीं, बल्कि सिंगापुर और अमेरिका जैसी जगहों से भी किया गया, जिसके चलते कई पाकिस्तानी साइट्स अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक्सेस नहीं हो पा रही थीं.

यह भी पढ़ें:

अब AI बता रहा दहेज में मिलना चाहिए घर, कार या गोल्ड, क्या है माजरा, जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget