एक्सप्लोरर

डॉक्यूमेंट या फोटो को ऑनलाइन कन्वर्ट करना पड़ सकता है महंगा, FBI ने जारी की वॉर्निंग

ऑनलाइन कन्वर्टर से फाइल कन्वर्ट करना आसान तो लगता है, लेकिन यह खतरनाक भी हो सकता है. FBI ने इसे लेकर वॉर्निंग जारी करते हुए लोगों को सावधानी बरतने को कहा है.

किसी डॉक्यूमेंट को PDF में कन्वर्ट करना हो या किसी फोटो को JPEG में, लोग तुरंत कुछ कीवर्ड टाइप करते हैं और ऑनलाइन फाइल कन्वर्टर खुलकर सामने आ जाता है. बिना सोचे-समझे यहां फाइल अपलोड होती है और क्लिक करते ही यह मनचाहे फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाती है. यह देखने और करने में जितना आसान लगता है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है. अमेरिकी एजेंसी FBI ने इसे लेकर वॉर्निंग जारी की है और बताया है कि ऑनलाइन फाइल कन्वर्टर में स्कैम छिपे हो सकते हैं.

FBI ने बताया यह खतरा

FBI ने कहा कि इन फ्री ऑनलाइन सर्विसेस का यूज करना फायदे से ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है. एजेंसी के असिस्टेंट स्पेशल एजेंट मार्विन मासे ने कहा कि इन कन्वर्टर से फाइल डाउनलोड करने से सिस्टम में मालवेयर इंस्टॉल होने का खतरा रहता है. मालवेयर ऐसे सॉफ्टवेयर होते हैं, जो हैकर्स को आपके नेटवर्क या सिस्टम की एक्सेस दे सकते हैं, जिसकी मदद से वो डेटा चोरी और रैंसमवेयर अटैक आदि को अंजाम दे सकते हैं. ये मालवेयर यूजर के ईमेल एड्रेस, क्रेडिट कार्ड की इंफो और पासवर्ड आदि चोरी कर सकते हैं.

ऐसे स्कैम से कैसे बचें?

आजकल दुनियाभर में साइबर क्राइम की घटनाएं बढ़ रही हैं. स्कैमर्स अलग-अलग तरीकों से लोगों को चूना लगाने की ताक में है. जो लोग इनके जाल में फंस जाते हैं, उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है. FBI ने ऐसे स्कैम से बचाव के लिए कुछ तरीके बताए हैं-

  • अपने एंटीवायरस सॉफ्टवेयर को अपडेट रखें.
  • अपने डिवाइस के ऑपरेटिंग सिस्टम को भी अपडेट रखें और किसी भी OS या सिक्योरिटी अपडेट को इग्नोर न करें.
  • इसके अलावा एजेंसी ने लोगों को ऐसे कन्वर्टर से सोच-समझकर फाइल डाउनलोड करने की सलाह दी है. साथ ही डाउनलोडेड फाइल को ओपन करने से पहले एंटी-वायरस से स्कैन करने का भी सुझाव दिया है.

ये भी पढ़ें-

Apple की खास प्लानिंग! अब कैमरा वाले AirPods लाएगी कंपनी, यह है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोन में भी हो रही नेटवर्क की समस्या? बिना SIM बदले हो जाएगा काम
फोन में भी हो रही नेटवर्क की समस्या? बिना SIM बदले हो जाएगा काम
e-Mitra WhatsApp Service: सारी सुविधाएं एक क्लिक पर, इस राज्य में अब व्हाट्सएप ही आपका ई-मित्र
सारी सुविधाएं एक क्लिक पर, इस राज्य में अब व्हाट्सएप ही आपका ई-मित्र
UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, आम लोगों के लिए बड़ी राहत
UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, आम लोगों के लिए बड़ी राहत
ये AI कंपनी दिमाग पढ़ने के बदले देगी पैसे! जानिए क्या है पूरा मामला
ये AI कंपनी दिमाग पढ़ने के बदले देगी पैसे! जानिए क्या है पूरा मामला

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget