एक्सप्लोरर

OnePlus Pad Go भारत में लॉन्च, बड़ी डिस्प्ले और दमदार बैटरी पूरे दिन देंगे नॉन स्टॉप एंटरटेनमेंट का मजा      

OnePlus Pad Go Launched: वनप्लस ने भारत में एक नया एंड्रॉइड टैबलेट लॉन्च किया है. OnePlus Pad Go को आप 3 कॉन्फ़िगरेशन में खरीद सकते हैं.

OnePlus Pad Go: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने भारत में आज अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को और स्ट्रांग करते हुए एक नया टैबलेट लॉन्च किया है. कंपनी ने OnePlus Pad Go को 3 कॉन्फ़िगरेशन में लॉन्च किया है जिसमें 8/128GB WiFi के साथ, दूसरा 8/128GB 4G के साथ और तीसरा 8/256GB LTE है. इसमें आपको 11.35 इंच की 2.4K LTPS एलसीडी डिस्प्ले 90hz के रिफ्रेश रेट के साथ और 400 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है. OnePlus Pad Go में MediaTek Helio G99 चिपसेट का सपोर्ट मिलता है.

इतनी है कीमत

OnePlus Pad Go के 8/128GB WiFi वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है जबकि 8/128GB और 8/256GB LTE की कीमत क्रमश: 21,999 रुपये और 23,999 रुपये है.

इस टैबलेट के लिए प्री-आर्डर 12 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से शुरू होंगे. आप टैबलेट को अमेजन और वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट से बुक कर पाएंगे.  प्री-आर्डर करने वाले ग्राहकों को कंपनी 1,399 रुपये का फोलियो कवर भी फ्री में देगी. वहीं, OnePlus Pad Go की पहली सेल 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी.

स्पेक्स की बात करें तो वनप्लस पैड गो मीडियाटेक हेलियो G99 चिपसेट द्वारा संचालित है जो 8GB LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है. ये टैबलेट OxygenOS 13.2 पर चलता है. OnePlus Pad Go में 11.35 इंच की एलसीडी (एलटीपीएस) डिस्प्ले 90hz के रिफ्रेश रेट और 400 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है. कैमरे की बात करें तो इसमें EIS सपोर्ट के साथ 8MP का रियर कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. नए लॉन्च किए गए टैबलेट में 33W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ 8,000mAh की बैटरी मिलती है जो एक चार्ज में आराम से एक दिन चल सकती है.

OnePlus Pad Go ब्लूटूथ v5.2, यूएसबी टाइप-सी और वाई-फाई के साथ आता है, लेकिन ये केवल 2.GHz बैंड को सपोर्ट करता है. एडिशनल सुविधाओं में फेस अनलॉक, जियोमैग्नेटिक सेंसर, लाइट सेंसर, एक्सेलेरेशन सेंसर, जायरोस्कोप और हॉल सेंसर शामिल हैं.

Pixel 8 सीरीज लॉन्च 

गूगल ने हाल ही में पिक्सल 8 सीरीज भारत में लॉन्च की है. पिक्सल 8 सीरीज को आप फ्लिपकार्ट से प्री-बुक कर सकते हैं. भारत में Pixel 8 की कीमत 75,999 रुपये और Pixel 8 प्रो की कीमत 1,06,999 रुपये से शुरू है. BBD सेल के तहत आप दोनों मॉडल को 64,999 रुपये और 93,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

यह भी पढें:

Samsung ने अनाउंस की फेस्टिव सेल, गैलेक्सी S, F और M सीरीज पर मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका

Embed widget