एक्सप्लोरर

5 कैमरों के साथ लॉन्च होगा Oneplus Open, भारत में इतनी हो सकती है कीमत

Oneplus Open: वनप्लस भारत में अपना पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च करने वाली है. इसमें आपको 5 कैमरा मिलेंगे. लॉन्च से पहले मोबाइल फोन की कीमत सामने आ चुकी है.

Oneplus Open Price: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस भारत में अपना पहला फोल्डेबल फोन 19 अक्टूबर को लॉन्च करने वाली है. लॉन्च इवेंट मुंबई में आयोजित किया जा रहा है और फोन शाम 7:30 बजे भारत में दस्तक देगा. मोबाइल फोन को आप अमेजन और वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट और स्टोर से खरीद पाएंगे.  कुछ समय पहले कंपनी के Oneplus Open को एक्टर अनुष्का शर्मा के हाथ में देखा गया था. सोशल मीडिया पर फोन की तस्वीर और वीडियो काफी वायरल हुई थी. इस बीच Oneplus Open की कीमत टिप्स्टर अभिषेक यादव ने शेयर की है. जानिए किस कीमत पर नया स्मार्टफोन लॉन्च हो सकता है.

सैमसंग-मोटरोला की बढ़ेगी मुसीबत

टिपस्टर अभिषेक यादव के मुताबिक, वनप्लस ओपन की कीमत भारत में 1,39,999 रुपए हो सकती है. फोन की पहली सेल 27 अक्टूबर से शुरू होगी.  वनप्लस के पहले फोल्डेबल फोन के लॉन्च होने से सैमसंग और मोटोरोला के लिए कंपटीशन और बढ़ेगा. फिलहाल फोल्डेबल स्माटफोन मार्केट में सैमसंग का दबदबा है और कंपनी पिछले तीन-चार सालों से फोन कई फोल्डेबल और फ्लिप फोन लॉन्च कर रही है.

Oneplus Open के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें आपको 7.8 इंच की 2K इनर एमोलेड डिस्प्ले और 6.31 इंच कीत् आउटर अमोलेड डिस्प्ले 120hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगी. स्मार्टफोन एंड्राइड 13 और स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर पर काम करेगा. मोबाइल फोन में आपको LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगी. फोल्डेबल फोन में 4800 एमएएच की बैटरी 67 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकती है. इस मोबाइल फोन में आपको अलर्ट स्लाइडर भी मिलेगा. 

फोटोग्राफी के लिहाज से इस फोन में आपको 5 कैमरा मिलेंगे. वनप्लस ओपन में रियर साइड पर आपको सर्कुलर कैमरा माड्यूल मिलेगा जिसमें 48 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस हो सकता है. फ्रंट में आपको आउटर डिस्प्ले पर 32 मेगापिक्सल का कैमरा और इनर डिस्प्ले पर 20 मेगापिक्सल का कैमरा कंपनी दे सकती है. स्मार्टफोन को कंपनी 16GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ बाजार में उतार सकती है. वनप्लस ओपन भारत में क्रीम गोल्ड और ओलिव कलर ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है.

Oppo ने लॉन्च किया Flip स्मार्टफोन 

कुछ दिन पहले ही ओप्पो ने बाजार में ओप्पो फाइंड एन 3 फ्लिप स्मार्टफोन लॉन्च किया है. इसकी कीमत 94,999 रुपये है. इसमें आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जो किसी फ्लिप फोन में पहली बार हुआ है. 

यह भी पढें:

Twitter पर कैसा होगा वीडियो-ऑडियो कॉल इंटरफेस? यहां वीडियो से समझिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
AI समरी के बीच वेबसाइटों को मिलेगी ज्यादा जगह, Google ने किया सर्च अपडेट
AI समरी के बीच वेबसाइटों को मिलेगी ज्यादा जगह, Google ने किया सर्च अपडेट
बार-बार चार्जिंग की टेंशन खत्म! इन 5 लैपटॉप की बैटरी चलती है घंटों
बार-बार चार्जिंग की टेंशन खत्म! इन 5 लैपटॉप की बैटरी चलती है घंटों

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget