एक्सप्लोरर

Oneplus Nord CE Lite 3 vs Nord CE Lite 2: जानिए पुराने से कितना बदला नया फोन, ये बातें नए को बनाती हैं यूनिक

Oneplus Nord CE Lite 3 Launch:वनप्लस ने 4 मार्च को Nord CE Lite 3 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. स्मार्टफोन को आप 11 अप्रैल से खरीद पाएंगे. जानिए पुराने वेरिएंट के मुकाबले नया वेरिएंट कितना बदला है. 

Oneplus Nord CE Lite 3 vs Nord CE Lite 2: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस वैसे तो फ्लैगशिप और प्रीमियम सेगमेंट के स्मार्टफोन ज्यादा लॉन्च करती है या यूं कहें बजट सेगमेंट के अंदर बेहद कम फोन वनप्लस के देखने को मिलते हैं. वनप्लस की Nord सीरीज बजट या मिड रेंज सेगमेंट के अंदर लॉन्च होती है और भारत में इसे खूब पसंद किया जाता है. ये एक ऐसी सीरीज है जिसमें बजट या मिड रेंज सेगमेंट के अंदर लोगों को औसत किस्म के फीचर्स मिल जाते हैं. हाल ही में वनप्लस ने नया स्मार्टफोन वनप्लस नॉर्ड CE 3 लाइट को लॉन्च किया है. इस लेख में हम आपको बताएंगे कि नया फोन Nord CE Lite 2 के मुकाबले कितना बदला है और इसमें आपको क्या कुछ नया मिलता है.

कीमत

सबसे जरूरी बात मोबाइल फोन को खरीदते वक्त जो हम सभी देखते हैं वो है इसकी कीमत. Nord CE Lite 2 5G के 6 GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत वैसे 19,999 रुपये है लेकिन ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर ये फिलहाल 18,999 रुपये में उपलब्ध है. इसी तरह 8GB रैम और 128GB वेरिएंट की कीमत अमेजन पर 20,999 रुपये है लेकिन इसे 21,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था. 

वही, हाल ही में लॉन्च हुए Nord CE Lite 3 5G की बात करें तो इसमें आपको 8GB रैम का ऑप्शन मिलता है और इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में बदलाव दिया गया है. यानी 8/128GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है जबकि 8/256GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है. कीमत के लिहाज से देखें तो नए फोन की कीमत ज्यादा नहीं बढ़ी है और दूसरी तरफ इसमें आपको ज्यादा रैम और स्टोरेज का विकल्प दिया गया है. इसके अतिरिक्त नए मोबाइल फोन को आप पेस्टल लाइम और क्रोमेटिक ग्रे कलर में खरीद सकते हैं जबकि पुराना वेरिएंट ब्लू टाइड और ब्लैक कलर में मौजूद था.

डिस्प्ले

डिस्प्ले की बात करें तो Nord CE Lite 2 5G में आपको 6.59 इंच की एलसीडी डिस्पले मिलती थी जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. नए फोन में आपको 6.72 इंच की एलसीडी डिस्पले मिलती है जो 120hz के रिफ्रेश रेट के साथ आती है. यानी डिस्प्ले साइज थोड़ा बढ़ाया गया है. इसके अतरिक्त नए वेरिएंट में आपको डार्क मोड और eye-comfort का फीचर मिलता है.

बैटरी

बैटरी के लिहाज से देखें तो Nord CE Lite 2 5G में 5000 एमएएच की बैटरी 33 वॉट SuperVOOC चार्जिंग के साथ मिलती थी जबकि नए फोन में भी  बैटरी 5000 एमएएच है लेकिन इसमें 67 वॉट की SuperVOOC चार्जिंग मिलती है. यानी नए फोन में कंपनी ने चार्जिंग स्पीड को बढ़ाया है.

कैमरा

कैमरा के लिहाज से देखें तो पुराने फोन में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता था जिसमें 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल के दो कैमरा हैं जबकि नए वेरिएंट में आपको 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल के दो कैमरा दिए गए हैं.

कुल मिलाकर अगर देखें तो पुराने फोन के मुकाबले नए फोन में कंपनी ने चार्जिंग, डिस्पले, कलर ऑप्शन, कैमरा और स्टोरेज और रैम के मामले में बदलाव किया है. खास बात ये है कि कीमत कंपनी ने ज्यादा नहीं बढ़ाई है और दोनों की कीमत एक जैसी है. इसलिए बेहतर होगा कि आप पुराने के बजाय नए फोन पर स्विच करें और इसे खरीदने पर विचार करें. प्रोसेसर दोनों फोन में एक जैसा ही है.

यह भी पढें: Vivo T2 की लॉन्च डेट कन्फर्म, बेहतर परफॉर्मेंस की तलाश कर रहे लोगों की बनेगा पसंद... इतनी होगी कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
CJP प्रोटेस्ट के बीच सोशल मीडिया पर सख्ती, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
CJP प्रोटेस्ट के बीच सोशल मीडिया पर सख्ती, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: राष्ट्रपति के साथ मुलाकात से पहले विपक्ष की बैठक, कांग्रेस बोली- दिल्ली में अघोषित आपातकाल
Live: राष्ट्रपति के साथ मुलाकात से पहले विपक्ष की बैठक, कांग्रेस बोली- दिल्ली में अघोषित आपातकाल
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
रांची में टीम इंडिया की पहले बैटिंग, दोनों की प्लेइंग इलेवन में हुआ सिर्फ एक बदलाव
रांची में टीम इंडिया की पहले बैटिंग, दोनों की प्लेइंग इलेवन में हुआ सिर्फ एक बदलाव
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Embed widget