एक्सप्लोरर

एक कॉल और खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट, क्या है मर्ज कॉल स्कैम और इससे कैसे बच सकते हैं आप?

मर्ज कॉल स्कैम एक नया साइबर फ्रॉड है, जिसमें स्कैमर आपको कॉल पर जोड़कर फर्जी बैंक या पुलिस अफसर बनकर आपकी बैंक डिटेल्स और OTP निकलवाते हैं.

साइबर ठगों की चालाकी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. आजकल एक नया स्कैम सामने आया है, जिसे 'मर्ज कॉल स्कैम' कहा जा रहा है. इस स्कैम की सबसे डरावनी बात यह है कि इसमें सिर्फ एक फोन कॉल से आपकी जेब खाली हो सकती है, और आपको पता भी नहीं चलेगा कि कब, कैसे और कहां से हमला हुआ.

क्या है मर्ज कॉल स्कैम?

इस फ्रॉड में ठग आपको पहले एक फर्जी बहाने से कॉल करते हैं. जैसे "आपकी KYC अधूरी है", "डिलीवरी अटकी हुई है", या फिर "बैंक से बोल रहे हैं". जब आप कॉल पर बातचीत करने लगते हैं, तभी वो आपको किसी दूसरे नंबर से 'कस्टमर केयर' या 'बैंक मैनेजर' से जोड़ने की बात कहता है.

असल में यह दूसरा व्यक्ति भी स्कैमर होता है. कॉल को मर्ज करके तीन लोगों की बातचीत बनाई जाती है – आप, पहला ठग और दूसरा नकली अफसर.

कैसे बनाते हैं स्कैमर्स आपको शिकार?

  • सबसे पहले आपको एक डर या लालच की स्थिति में डाला जाता है.
  • फिर यह कहा जाता है कि "अगर आपने अभी कार्रवाई नहीं की तो आपका अकाउंट ब्लॉक हो जाएगा" या "आपके खिलाफ शिकायत दर्ज है".
  • इसी दौरान आपसे बैंक डिटेल, OTP, UPI पिन या कार्ड नंबर जैसी संवेदनशील जानकारी मांगी जाती है.
  • कई बार आपकी आवाज को रिकॉर्ड करके बैंक वॉयस वेरिफिकेशन जैसी सेवाओं में इस्तेमाल किया जा सकता है.

क्यों है ये स्कैम इतना खतरनाक?

  • आपकी रिकॉर्डेड आवाज से फर्जी लेनदेन किया जा सकता है.
  • आपका सिम बंद या किसी और के नाम पर ट्रांसफर किया जा सकता है.
  • WhatsApp तक का एक्सेस ठगों को मिल सकता है.
  • आपके नाम से ऑनलाइन लोन लिए जा सकते हैं.

कैसे करें बचाव?

  • किसी भी अनजान नंबर से आए कॉल पर सतर्क रहें.
  • अगर कोई कहे कि "मैं आपको बैंक या कस्टमर केयर से जोड़ रहा हूं", तो तुरंत कॉल काट दें.
  • OTP, UPI पिन, या बैंक संबंधी जानकारी कभी भी किसी को न बताएं, चाहे वो खुद को बैंक का अफसर ही क्यों न बताए.
  • अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर मर्ज कॉल और कॉल फॉरवर्डिंग जैसी सुविधाएं बंद कर दें.
  • Truecaller जैसे ऐप्स से कॉलर की पहचान करने की आदत डालें.

अगर आप स्कैम के शिकार हो जाएं तो क्या करें?

  • तुरंत कॉल डिसकनेक्ट करें.
  • अपने बैंक को सूचित करें ताकि आपका अकाउंट ब्लॉक किया जा सके.
  • साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1903 पर कॉल करके रिपोर्ट करें.
  • [https://cybercrime.gov.in](https://cybercrime.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें.
  • नजदीकी साइबर थाने में जाकर FIR दर्ज कराएं.

मर्ज कॉल स्कैम का मकसद सिर्फ आपकी जानकारी चुराना नहीं, बल्कि आपकी पहचान, आपकी सेविंग्स और आपकी ऑनलाइन सुरक्षा को नुकसान पहुंचाना है. इसलिए सतर्क रहें, जागरूक रहें और किसी भी अनजान कॉल पर सोच-समझकर ही प्रतिक्रिया दें. क्योंकि आज के समय में एक कॉल आपकी जिंदगी की गाढ़ी कमाई पर भारी पड़ सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget