एक्सप्लोरर

Google ने कर दिया यह काम, अब सर्च रिजल्ट से पर्सनल जानकारी हटाना हुआ आसान, यह है तरीका

Google ने सर्च रिजल्ट से पर्सनल जानकारी को हटाना या अपडेट करना आसान कर दिया है. अब सर्च रिजल्ट से ही इस जानकारी को हटाया या अपडेट किया जा सकता है.

इंटरनेट यूज करने वाले लगभग सभी लोग Google Search का सहारा लेते हैं. किसी भी चीज के बारे में पता करना हो तो लोग गूगल कर लेते हैं. कई बार सर्च रिजल्ट में लोगों की पर्सनल जानकारी भी मौजूद होती है. अब गूगल ने सर्च रिजल्ट से पर्सनल जानकारी को हटाना आसान कर दिया है. अगर आपको लगता है कि सर्च रिजल्ट में आपकी जानकारी नहीं आनी चाहिए तो आप आसानी से यह काम कर सकते हैं. इसके अलावा अगर आपकी कोई गलत या पुरानी जानकारी आ रही है तो भी इसे अपडेट किया जा सकता है. आइए, जानते हैं कि यह काम कैसे करना है.

इस तरीके से हटाएं अपनी जानकारी

गूगल ने एक नया इंटरफेस शुरू किया है. यह यूजर्स को अपनी जानकारी हटाने या उसे अपडेट करने की सुविधा देता है. अब सर्च रिजल्ट के सामने बनी थ्री डॉट्स पर क्लिक करने से एक नया इंटरफेस आएगा. इसमें जानकारी हटाने की रिक्वेस्ट की जा सकती है. इंटरफेस में तीन ऑप्शन होंगे. इनमें "इट शोज माई पर्सनल इंफो","आई हैव एक लीगल रिमूवल रिक्वेस्ट" और "इट्स आउटडेटेड एंड आई वांट टू रिक्वेस्ट ए रिफ्रेश" शामिल हैं.

किस ऑप्शन में क्या होगा?

पहले ऑप्शन में यूजर अपने फोन नंबर, ईमेल एड्रेस, घर का पता, क्रेडिट कार्ड नंबर, लॉग इन क्रेडेंशियल्स आदि को हटवा सकते हैं. यूजर की रिक्वेस्ट को गूगल रिव्यू करेगी और सब कुछ सही पाए जाने पर पर्सनल जानकारी को हटा दिया जाएगा. दूसरे ऑप्शन में ऐसे कंटेट को हटाने की सुविधा मिलती है, जो गूगल की प्रोडक्ट पॉलिसी का उल्लंघन करती है, जबकि तीसरे ऑप्शन में यूजर इंटरनेट पर खुद के बारे में मौजूद जानकारी को अपडेट कर सकते हैं. गूगल पहले सभी रिक्वेस्ट को रिव्यू करेगी और उसी आधार पर फैसला लिया जाएगा. बता दें कि गूगल के पास एक "रिजल्ट्स अबाउट यू" फीचर भी है. यह पर्सनल इंफो के लिए सर्च रिजल्ट को स्कैन करता है और इन्हें हटाने के लिए टूल्स भी प्रदान करता है.

ये भी पढ़ें-

नया Smartphone खरीदने की है तैयारी? कर लें थोड़ा इंतजार, मार्च में लॉन्च होने वाले हैं ये मॉडल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब AI बताएगा Video में क्या कमी है! Instagram Creators के लिए आया नया फीचर
अब AI बताएगा Video में क्या कमी है! Instagram Creators के लिए आया नया फीचर
किसी और के डॉक्यूमेंट पर सिम लेने पर होगी इतनी सजा, जान लें नियम
किसी और के डॉक्यूमेंट पर सिम लेने पर होगी इतनी सजा, जान लें नियम
TV को मिलेगा नया Slim डिजाइन! Amazon ने लॉन्च किया Fire TV Stick 4K
TV को मिलेगा नया Slim डिजाइन! Amazon ने लॉन्च किया Fire TV Stick 4K
लैपटॉप बैटरी जल्दी खत्म? बैकअप बढ़ाने के असरदार तरीके आजमाएं
लैपटॉप बैटरी जल्दी खत्म? बैकअप बढ़ाने के असरदार तरीके आजमाएं

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
Embed widget