एक्सप्लोरर

Nothing Phone 2a का कैसा होगा डिजाइन और कैमरा सेटअप? कीमत क्या रहेगी, सब कुछ यहां जानिए   

Nothing Phone 2a: नथिंग एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन पर काम कर रही है. ये भारत में कब लॉन्च होगा और इसमें क्या कुछ स्पेक्स मिल सकते हैं हम आपको उस बारे में बताएंगे.

लंदन बेस्ड टेक कंपनी नथिंग पिछले 2 सालों में 2 ट्रांसपेरेंट फोन लॉन्च कर चुकी है. अब कंपनी एक सस्ते स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसकी जानकरी BIS सर्टिफिकेशन से सामने आई है. कंपनी का नया फोन Nothing Phone 2a हो सकता है. इसमें आपको क्या कुछ देखने को मिलेगा और कितनी होगी इसकी कीमत हम इस बारे में बताने वाले हैं. आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं है, हम आपको लीक्स और टिपस्टर्स के हवाले से सामने आई इनफार्मेशन को यहां बता रहे हैं.

फेमस टिपस्टर्स योगेश बरार ने एक्स पर Nothing Phone 2a का PVT लुक और स्पेक्स शेयर किए हैं. जिन लोगों को नहीं पता कि ये PVT क्या होता है तो दरअसल, ये प्रोडक्शन वैलिडेशन टेस्ट होता है जिसमें कुछ फोन कंपनी बनाती है ताकि सभी फीचर्स, हार्डवेयर आदि की टेस्टिंग की जा सके. स्मार्टफन का एक फोटो भी टिपस्टर ने शेयर किया है जिसे हम यहां जोड़ रहे हैं.

मिल सकते हैं ये स्पेक्स 

Nothing Phone 2a को कंपनी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 जोकि 27 फरवरी को आयोजित होगा, इसमें लॉन्च कर सकती है. स्मार्टफोन में ड्यूल कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा होगा. स्मार्टफोन में 6.7 इंच की OLED स्क्रीन 120hz के रिफ्रेश रेट के साथ और मीडियाटेक Dimensity 7200 प्रोसेसर मिल सकता है. नथिंग फोन 2a एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड नथिंग OS 2.5 पर काम करेगा और इसमें फोन 2 की तरह ग्लिफ कंट्रोल और 3 ग्लिफ लाइट्स मिल सकती हैं.

टिपस्टर ने बताया कि भारत में इसकी कीमत 25 से 30,000 रुपये के बीच हो सकती है. ध्यान दें, ये जानकारी लीक्स आधरित है. इसमें बदलाव संभव है.

Nothing Phone 2a का कैसा होगा डिजाइन और कैमरा सेटअप? कीमत क्या रहेगी, सब कुछ यहां जानिए   

जनवरी में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन 

नए साल के पहले ही महीने में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लॉन्च होने हैं. इसमें सैमसंग, वीवो, वनप्लस समेत कई कंपनियों के फोन शामिल हैं. चीनी ब्रांड वनप्लस 23 जनवरी को अपने 2 नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करेगी. वनप्लस 12 की कीमत 60,000 से ज्यादा हो सकती है. 

यह भी पढ़ें:

Elon musk: टेलीकम्युनिकेशन बिल से एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को होगा ये फायदा, जियो को लगा झटका 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget