एक्सप्लोरर

Nothing Phone 2a की पहली सेल आज, जानें डिस्काउंट ऑफर्स और खास फीचर्स

Nothing Phone 2a: इस फोन को आज पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है. नथिंग अपने इस लेटेस्ट और सबसे सस्ते स्मार्टफोन की फर्स्ट सेल पर कुछ बढ़िया ऑफर्स भी दे रही है.

Nothing Phone 2a First Sale: नथिंग ने 5 मार्च को भारत समेत पूरी दुनिया में अपना सबसे सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च किया था. इस फोन को कंपनी ने भारत में ही आयोजित एक इवेंट के जरिए लॉन्च किया था. आज इस फोन की पहली बार बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है. इस फोन की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी. आइए हम आपको इस फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स और इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताते हैं.

पहली सेल पर मिल रहा ऑफर

इस फोन को आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा. इस फोन को कंपनी ने तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है. पहला वेरिएंट 8GB+128GB वाला है, जिसकी कीमत 23,999 रुपये है. दूसरा वेरिएंट 8GB+256GB वाला है, जिसकी कीमत 25,999 रुपये है और तीसरा वेरिएंट 12GB+512GB वाला है, जिसकी कीमत 27,999 रुपये है. इस फोन की फर्स्ट सेल में इन तीनों से किसी भी वेरिएंट को HDFC Bank क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करके खरीदने वाले यूज़र्स को 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा यूज़र्स इस फोन को नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं.

Nothing Phone 2a के स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले: इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच की FHD+ OLED स्क्रीन दी गई है. इस स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स है, इसका मतलब है कि यूज़र्स इस फोन को कड़ी धूप में भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं.

कैमरा: Glyph इंटरफेस वाले इस फोन के पिछले हिस्से में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन कैमरा 50MP के Samsung ISOCELL S5KG9 सेंसर के साथ आता है और यह OIS सपोर्ट भी करता है. फोन का दूसरा बैक कैमरा भी 50MP के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है. इस फोन के बैक कैमरा में नाइट, पोर्ट्रेट, लाइव मोड जैसे कई खास फीचर्स मौजूद है. इसके अलावा फोन के बैक साइड में एलईडी लाइट की कोई कमी नहीं है, क्योंकि यह ग्लिप्फ इंटरफेस के साथ आता है.

प्रोसेसर: इस फोन में प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 7200 Pro चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो ग्राफिक्स के लिए Mali G610 GPU के साथ आता है.

ऑपरेटिंग सिस्टम: यह फोन Android 14 पर बेस्ड NothingOS 2.5 पर चलता है. कंपनी ने इस फोन के साथ एंड्रॉयड वर्ज़न का तीन अपग्रेड और 4 साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट देने का वादा किया है.

बैटरी: इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. यह फोन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है, लेकिन कंपनी इस फोन के साथ चार्जर नहीं देती है.

कनेक्टिविटी: डुअल-सिम, 5जी, वाईफाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, बीडीएस और क्यूजेडएसएस जैसे कई खास फीचर्स दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें:

आनंद माहिंद्रा ने किस फ्यूचर टेक्नोलॉजी को बताया बुरा सपना? देखें वीडियो और जानें डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Redmi Clip Neo Earbuds : कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
TRAI Smart TV Rules : अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा
GTA 6 Storage Size : GTA 6 के लिए चाहिए 210GB जगह! कंसोल में कितनी स्टोरेज बचेगी?
GTA 6 के लिए चाहिए 210GB जगह! कंसोल में कितनी स्टोरेज बचेगी?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget