एक्सप्लोरर

48,999 रुपये की कीमत में Nokia X30 5G हुआ लॉन्च, इतनी ज़्यादा कीमत में क्या कुछ मिल रहा खास?

Nokia X30 5G फोन 20 फरवरी से Amazon और Nokia.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. लॉन्च ऑफर के चलते कंपनी ग्राहकों के लिए एक 33W Nokia फास्ट चार्जर फ्री देगी.

Nokia X30 5G : आज (15 फरवरी 2023) HMD Global ने भारत में एक नया X-सीरीज़ स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसका नाम Nokia X30 5G है. कंपनी ने इस फोन को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया था. अब करीब पांच महीने बाद कंपनी इस डिवाइस को भारत पेश किया है. फोन की खासियत है कि इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है. इस फोन का मार्केट में पहले से मौजूद OnePlus 10T और iQoo 9T से मुकाबला है. 

Nokia X30 5G की कीमत और उपलब्धता

Nokia X30 5G भारत में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में लॉन्च हुआ है. इसे आज ही लॉन्च किया गया है, और फोन आज से ही प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है. फोन क्लाउडी ब्लू और आइस व्हाइट कलर वेरिएंट में पेश हुआ है. फोन की कीमत 48,999 रुपये है. फोन पर प्री-लॉन्च ऑफर भी मिल रहा है. HMD Global फोन पर 6,500 रुपये का प्रॉफिट दे रही है, जिसमें डिवाइस को प्री-बुक करने वाले ग्राहकों के लिए बिना एक्स्ट्रा कॉस्ट के स्मार्टफोन पर 1,000 रुपये की छूट और 2,799 रुपये के नोकिया कम्फर्ट ईयरबड्स और 2,999 रुपये का 33W चार्जर शामिल हैं. डिवाइस की शिपिंग 21 फरवरी से शुरू होगी. 

Nokia X30 5G फोन 20 फरवरी से Amazon और Nokia.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. लॉन्च ऑफर के चलते कंपनी Amazon पर सभी ग्राहकों के लिए एक 33W Nokia फास्ट वॉल चार्जर फ्री देगी.  इसके अलावा, कंपनी किसी भी स्मार्टफोन के एक्सचेंज पर 4,000 रुपये की छूट दे रही है.

 

Nokia X30 5G के स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले :  6.43-इंच FHD + AMOLED डिस्प्ले, 1080 x 2400 पिक्सेल के रिज़ॉल्यूशन, 20: 9 का आस्पेक्ट रेशियो
  • रिफ्रेश रेट : 90Hz का स्क्रीन रिफ्रेश रेट
  • ब्राइटनेस : 700 निट्स की पीक ब्राइटनेस
  • प्रोसेसर : क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर 
  • रैम और स्टोरेज : 8GB रैम और 256GB स्टोरेज 
  • ऑपरेटिंग सिस्टम : एंड्रॉइड 12 मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम आउट-ऑफ-द-बॉक्स
  • कनेक्टिविटी : ब्लूटूथ v5.1, eSIM, USB टाइप-सी (USB 2.0), और डुअल-बैंड वाईफाई
  • चार्जिंग : 33W चार्जर
  • बैटरी : 4,200mAh बैटरी 

Nokia X30 5G का कैमरा 

लेटेस्ट लॉन्च फोन में डुअल-रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें DX+ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के सपोर्ट के साथ 50MP का PureView OIS कैमरा और 123-डिग्री फील्ड के साथ 13MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा शामिल है. फोन में फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है. एचएमडी ग्लोबल ने इस स्मार्टफोन के लिए ओएस अपग्रेड करने पर तीन साल का वादा किया है.

कल लॉन्च होगा Tecno POP 7 Pro

कंपनी ने आखिरकार टेक्नो पॉप 7 प्रो की इंडिया लॉन्च डेट  कंफर्म कर दी है. यह एक बजट स्मार्टफोन होगा. इसका मतलब है कि यूजर्स को शानदार फीचर्स के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी. इसके साथ ही, फोन MediaTek Helio A22 प्रोसेसर के साथ आएगा. 

यह भी पढ़ें - Board Exams 2023 में शामिल होने वाले बच्चों के बड़े काम की हैं ये ऐप्स, एक नजर मार लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget