एक्सप्लोरर

चांद पर यह कारनामा करना चाहती थी Nokia, नहीं मिली कामयाबी, इतिहास रचने से चूकी

Nokia चांद पर फोन कॉल कर इतिहास रचना चाहती थी. कंपनी इसके बहुत करीब पहुंच गई थी, लेकिन चांद की सतह पर लैंडर के ठीक तरीके से लैंड न होने के कारण वह यह कारनामा नहीं कर सकी.

Nokia एक बड़ा कारनामा करने से चूक गई है. दरअसल, कंपनी ने कुछ दिन पहले चांद पर 4G/LTE नेटवर्क डिप्लॉय करने की योजना का ऐलान किया था. यह कंपनी IM-2 मिशन का हिस्सा थी, जो चांद पर भविष्य के मिशन के लिए नासा की कई टेक्नोलॉजी और दूसरे उपकरण लेकर गया था. नोकिया की योजना चांद पर फोन कॉल करने की थी, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाई. आइए जानते हैं कि किस गड़बड़ के कारण नोकिया यह इतिहास रचने से चूक गई.

नोकिया ने चांद पर भेजा था कम्युनिकेशन सिस्टम

नोकिया ने चांद की सतह पर अपना कम्युनिकेशन सिस्टम भेजा था. एथेना लैंडर की मदद से यह चांद पर सुरक्षित लैंड हो गया था, लेकिन एक गड़बड़ ने पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया. दरअसल, लैंड करते समय एथेना लैंडर साइड में गिर गया, जिस वजह से फोन कॉल के लिए पर्याप्त पावर मुहैया नहीं करवा जा सकेगी. साइड में गिरने के चलते एथेना लैंडर के सोलर पैनल दब गए और इसे रीचार्ज नहीं किया जा सका. इस वजह से चांद पर पहली फोन कॉल नहीं हो सकी.

नोकिया को हासिल हुई यह कामयाबी

नोकिया एक बड़ी कामयाबी हासिल करने में भले ही चूक गई, लेकिन इसने चांद की सतह पर LTE नेटवर्क डिप्लॉय कर दिया है. इसके अलावा कंपनी नेटवर्क के ऑपरेशन को लेकर भी कई जानकारी जुटाने में सफल रही है. कंपनी ने ऑपरेशन डेटा को धरती पर नोकिया के मिशन कंट्रोल सेंटर तक ट्रांसमिट करने में कामयाबी पाई है. कंपनी के एक अधिकारी  ने बताया कि अगर लैंडर ठीक से लैंड हुआ होता तो चांद पर पहली सेलुलर कॉल पूरी हो गई होती.

वोडाफोन ने सैटेलाइट के जरिए की वीडियो कॉल

जनवरी में वोडाफोन ने बताया था कि उसने सैटेलाइट के जरिए दुनिया की पहली "स्पेस वीडियो कॉल" की है. इसके लिए किसी विशेष सैटेलाइट हैंडसेट की जरूरत नहीं पड़ी और साधारण 4G और 5G स्मार्टफोन्स के जरिए ऐसा किया गया. कंपनी इस टेक्नोलॉजी को रोलआउट करना इसी साल शुरू कर देगी.

ये भी पढ़ें-

भारत में एंट्री को तैयार Starlink, मंथली प्लान से लेकर फायदों तक, जानें इसकी हर डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI Browser क्या है, Google Chrome से कितना अलग होगा?
AI Browser क्या है, Google Chrome से कितना अलग होगा?
Amazon Zoox New Launch: ड्राइवर नहीं, AI चलाएगा टैक्सी; यहां मिल गई मंजूरी
ड्राइवर नहीं, AI चलाएगा टैक्सी; यहां मिल गई मंजूरी
Deepfake पर सरकार का सबसे बड़ा एक्शन! इन AI प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी
Deepfake पर सरकार का सबसे बड़ा एक्शन! इन AI प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी
इन यूजर्स की हुई बल्ले-बल्ले! अब फ्री में मिलेगा सबसे एडवांस ChatGPT मॉडल
इन यूजर्स की हुई बल्ले-बल्ले! अब फ्री में मिलेगा सबसे एडवांस ChatGPT मॉडल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget