एक्सप्लोरर

अब सर्च नहीं करने पड़ेंगे जरूरी मैसेज, Google Messages में आया SMS फिल्टर का नया अपडेट

अब आपको गूगल मैसेज में से किसी मैसेज को सर्च करने में ज्यादा वक्त नहीं लगाना पड़ेगा. अब नए अपडेट के बाद कैटेगरी के हिसाब से आप कोई भी मैसेज ढ़ूंढ सकते हैं.

फोन में मैसेजिंग ऐप को लेकर लोग सबसे ज्यादा परेशान होते हैं. अगर कोई जरूरी मैसेज सर्च करना है तो घंटो लग जाते हैं. ऐसे में आपकी समस्या का समाधान निकालने के लिए गूगल ने मैसेज फिल्टर की सुविधा शुरु कर दी है. यानि अब आपके मैसेज को अगल अगल कैटेगरी में बांट दिया जाएगा. मैसेज एप में तमाम तरह के मैसेज रोज आते हैं जिनमें मार्केटिंग से लेकर रिचार्ज और ट्रांजेक्शन तक के जरूरी मैसेज होते हैं. कई बार जरूरी मैसेज को खोजने में काफी वक्त लग जाता है. लेकिन अब नए अपडेट के बाद एक तरह के मैसेज एक ही फोल्डर या कैटेगरी में दिखेंगे.

नए अपडेट में क्या है खास?

नए अपडेट के बाद एंड्रॉयड मैसेजिंग एप में पर्सनल, ट्रांजेक्शन, ओटीपी, ऑफर्स और ट्रेवल जैसी कई कैटेगरी मिलेंगी.  हालांकि नए अपडेट के बाद भी यह फीचर मैसेजिंग एप में डिफॉल्ट रूप से ऑन नहीं रहेगा. आप मीनू सेटिंग्स से गूगल मैसेज एप में जाकर इस फीचर को ऑन और ऑफ कर सकेंगे. अपडेट आने के बाद गूगल मैसेज एप में सबसे ऊपर कैटेगरी का मीनू दिखेगा. जिसमें यूजर्स के पास कैटेगरी बदलने की भी सुविधा होगी.

क्या होगा फायदा

गूगल के मैसेज फिल्टर से ये फायदा होगा कि आपको किसी मैसेज को देखने के लिए सभी मैसेज को चेक नहीं करना होगा. जैसे अगर आपको किसी ट्रांजेक्शन का मैसेज देखना है तो आप सीधे ट्रांजेक्शन वाली कैटेगरी पर क्लिक करके एक साथ सभी ट्रांजेक्शन वाले मैसेज को देख सकते हैं.

गूगल ने अपने एंड्रॉयड मैसेजिंग एप गूगल मैसेज का नया अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है. नए अपडेट के बाद आपके फोन के सभी मैसेज कैटेगरी में बंट जाएंगे. जैसे आपको ओटीपी वाले सभी मैसेज एक जगह और ट्रांजेक्शन वाले एक जगह दिखेंगे. गूगल इस मैसेजिंग फीचर की टेस्टिंग लंबे समय से कर रहा था और अब कई यूजर्स को नया अपडेट मिलने भी लगा है.

आपको बता दें कि इस फीचर को सबसे पहले सैमसंग ने जारी किया था. उसके बाद आईओएस 14 के साथ भी यह फीचर मिलने लगा है. अब गूगल मैसेज में भी आपको फिल्टर की सुविधा मिल रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंसानों की जगह काम करेगा रोबोट? इस कंपनी ने पेश किया सबसे एडवांस Humanoid Robot, जानें क्या-क्या कर सकता है
इंसानों की जगह काम करेगा रोबोट? इस कंपनी ने पेश किया सबसे एडवांस Humanoid Robot, जानें क्या-क्या कर सकता है
QR Code स्कैन करने का झंझट मिटेगा, अब लैपटॉप पर आसान तरीके से चला पाएंगे WhatsApp
QR Code स्कैन करने का झंझट मिटेगा, अब लैपटॉप पर आसान तरीके से चला पाएंगे WhatsApp
भारत में WhatsApp का Username फीचर फिलहाल नहीं होगा लॉन्च, केंद्र सरकार ने Meta को भेजा नोटिस
भारत में WhatsApp का Username फीचर फिलहाल नहीं होगा लॉन्च, केंद्र सरकार ने Meta को भेजा नोटिस
कैसा होगा iPhone 18 Pro का लाइनअप? सामने आ गई एक-एक डिटेल
कैसा होगा iPhone 18 Pro का लाइनअप? सामने आ गई एक-एक डिटेल

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
IND VS ENG: अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों बना दिए इतने रन, पहले टी-20 में क्या हुआ पढ़िए Highlights
IND VS ENG: अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों बना दिए इतने रन, पहले टी-20 में क्या हुआ पढ़िए Highlights
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget