एक्सप्लोरर

WhatsApp पर ट्रैफिक चालान का मैसेज आए तो सावधान हो जाएं, नहीं तो हो जाएगा हजारों रुपये का नुकसान!

Hackers माओरिसबॉट मालवेयर का यूज करके यूजर्स को व्हाट्सएप पर नकली ट्रैफिक चालान का मैसेज भेजते हैं. आइए हम आपको बताते हैं कि हैकर्स कैसे फर्ज़ी ट्रैफिक चालान भेजकर लोगों को ठगते हैं.

Maorisbot Malware Cyber Threat: भारत में एंड्रॉयड यूजर्स तेजी से साइबर ठगी का शिकार बन रहे हैं. ताजा मामला माओरिसबॉट मालवेयर का है, जो फर्ज़ी ट्रैफिक चालान के बहाने लोगों की निजी और महत्वपूर्ण जानकारी जमाकर उनका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं.

क्लाउडएसईके की एक रिपोर्ट के मुताबिक देशभर से ऐसे साइबर ठगी के कई मामले सामने आए हैं, जहां पर एंड्रॉयड यूजर्स को व्हाट्सएप पर नकली ट्रैफिक चालान के मैसेज आ रहे हैं. इन मैसेज़ेस में यूजर्स को एक ऐप को डाउनलोड करने को कहा जाता है, जैसै ही ऐप डाउनलोड होता है वैसे ही हैकर्स आपकी खास और महत्वपूर्ण जानकारियों को ऐप के जरिए चुरा लेते हैं. 

कैसे काम करता है माओरिसबॉट मालवेयर

क्लाउडएसईके की रिपोर्ट के अनुसार सबसे पहले यूजर को उसके व्हाट्सएप पर फर्ज़ी ट्रैफिक चालान का मैसेज आता है. चिंता की बात ये है कि ये चालान कर्नाटक पुलिस के ट्रैफ़िक चालान जैसा दिखता है. मैसेज में यूजर को चालान का भुगतान करने के लिए एक ऐप को इंस्टॉल करने के लिए कहा जाता है. इंस्टॉल होने के बाद ऐप खुद को छुपा लेता है और होम स्क्रीन पर नहीं दिखता.

इसके बाद ऐप यूजर से कई सारी परमिशन मांगता है. परमिशन मिलने के बाद मालवेयर डिवाइस में मौजूद कॉन्टेक्ट नंबर, मैसेज जैसी कई महत्वपूर्ण और निजी जानकारियों को चुरा लेता है. यूजर्स का ये डेटा टेलीग्राम बॉट को भेजा जाता है, जिसे हैकर्स कंट्रोल कर रहे होते हैं. डेटा चोरी होने के बाद हैकर्स OTP को इंटरसेप्ट करके अनऑथराइज्ड ट्रांजेक्शन भी कर सकते हैं. 

लाखों रुपये ठग चुकें हैं हैकर्स

क्लाउडएसईके की रिपोर्ट के अनुसार माओरिसबॉट मालवेयर के सबसे ज्यादा केस गुजरात और कर्नाटक से सामने आए हैं. इसमें गौर करने वाली बात ये है कि साइबर ठगी का शिकार हुए ज्यादातर लोग जियो और एयरटेल की सिम का यूज कर रहे हैं.

अबतक 4,400 से ज्यादा डिवाइस में ये मालवेयर मिल चुका है. साइबर ठग अबतक 16 लाख से ज्यादा की रकम पर हाथ साफ कर चुके हैं. यह लोगों को ऑनलाइन तरीके से ठगने का एक नया तरीका है.

इस माओरिसबॉट मालवेयर से कैसे बचें?

  • ऐसे साइबर खतरों से बचने के लिए कोई भी अंजान ऐप को इंस्टॉल न करें.
  • अगर आप प्ले स्टोर से कोई ऐप इंस्टॉल करते हैं, तो इंस्टॉल होने के बाद परमिशन देते समय खास ध्यान रखें, क्योंकि ऐप्स को परमिशन देने के बाद ही ठगी का सारा प्लान शुरू होता है.
  • इसके अलावा हमेशा प्ले स्टोर से ही ऐप्स को डाउनलोड करें.
  • इस बात पर भी ध्यान दें कि फोन और ऐप लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच के साथ अपडेट है कि नहीं.
  • इसके अलावा यूजर खुद भी साइबर ठगी के मामलों को लेकर अपडेट रहें.

यह भी पढ़ें: Google और MeitY मिलाया हाथ, मिलकर बढ़ाएंगे भारतीय स्टार्टअप्स में AI की ताकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 लोगों की फैमिली के लिए कितना बड़ा गीजर सही? जान लें फायदे की बात
5 लोगों की फैमिली के लिए कितना बड़ा गीजर सही? जान लें फायदे की बात
सर्दियों के लिए AC पैक करने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम, नहीं तो नुकसान में रहेंगे
सर्दियों के लिए AC पैक करने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम, नहीं तो नुकसान में रहेंगे
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
AI की ट्रेनिंग फिर शुरू, एजेंट्स को रोकने के लिए OpenAI ने काटा इंटरनेट!
AI की ट्रेनिंग फिर शुरू, एजेंट्स को रोकने के लिए OpenAI ने काटा इंटरनेट!

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget