एक्सप्लोरर

Microsoft की इस सर्विस का नाम नवंबर में बदल जाएगा, क्या आप भी करते हैं इसका इस्तेमाल?

माइक्रोसॉफ्ट ने नाम में बदलाव को लेकर यह जानकारी अपनी वेबसाइट के FAQs पर दी है. आइए इसके बारे में डिटेल जानते हैं.

Office 365 Rename: माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) अगले महीने यानी नवंबर से ऑफिस 365 (Office 365) का नाम बदलने की योजना बना रही है. इसका नया नाम माइक्रोसॉफ्ट 365 (Microsoft 365) होगा. सीधे शब्दों में कहा जाए तो नवंबर 2022 से माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 365 को माइक्रोसॉफ्ट 365 के नाम से जाना जाने लगेगा. अप्रैल 2020 के बाद से यह पहली बार है जब माइक्रोसॉफ्ट नाम में यह बदलाव करने जा रहा है. खबर यह भी है कि माइक्रोसॉफ्ट अन्य प्रोडक्ट के नाम से भी Office की ब्रांडिंग हटाने जा रहा है. उदाहरण के लिए Word, Excel, PowerPoint और अन्य एप्स. आइए इसके में बारे डिटेल में जानते हैं.

माइक्रोसॉफ्ट ने वेबसाइट के FAQs से दी जानकारी

माइक्रोसॉफ्ट ने नाम में बदलाव को लेकर यह जानकारी अपनी वेबसाइट के FAQs पर दी है. बता दें कि फिलहाल माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के एप को Office.com के माध्यम से एक्सेस किया जाता है, लेकिन आने वाले समय (अगले महीने) में यह डोमेन Microsoft365.com में बदल जाएगा. इसके अलावा, नई ब्रांडिंग के साथ इसके लोगो में भी बदलाव किया जाएगा.

कंपनी नए नाम का ऐप भी करेगी पेश

वेबसाइट के FAQs पेज के अनुसार, नाम बदलने की शुरुआत अगले महीने यानी नवंबर से की जाएगी और यह बदलाव Windows, MacOS, iOS और Android सभी डिवाइस पर दिखाई देगा. इसके अलावा, कंपनी मोबाइल और डेस्कटॉप के लिए एक अलग से एप भी लॉन्च करेगी, जिसका नाम Microsoft 365 ही होगा. माइक्रोसॉफ्ट की यह एप भी यूजर्स को जानकारी देगी कि नाम में बदलाव किया गया है.

Microsoft 365 के एप्स के लिए होंगे बदलाव

यहां यह स्पष्ट कर दें कि लोगो से लेकर डिजाइन तक में बदलाव केवल और केवल Microsoft 365 के एप्स के लिए होंगे ना कि Microsoft Office के लिए. इसके अलावा, Word, Excel, PowerPoint, Teams, Outlook, Clipchamp, Stream और Designer के नाम और ब्रांडिंग पहले जैसी ही रहेगी. 

यह भी पढ़ें- Google Pixel Fold के स्पेसिफिकेशन लीक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dell 14S Launch : कॉम्पैक्ट डिजाइन में दमदार प्रोसेसर! Dell 14S भारत में लॉन्च
कॉम्पैक्ट डिजाइन में दमदार प्रोसेसर! Dell 14S भारत में लॉन्च
Air Fryer Vs Microwave: एयर फ्रायर या माइक्रोवेव, किसे खरीदना है फायदे का सौदा?
एयर फ्रायर या माइक्रोवेव, किसे खरीदना है फायदे का सौदा?
Phone Slowing Problem: सर्दियों में फोन स्लो क्यों हो जाता है? जान लें कारण
सर्दियों में फोन स्लो क्यों हो जाता है? जान लें कारण
Video Editing Tips : वीडियो में डालना है क्रिएटिविटी का तड़का? जानें एडिटिंग के नए तरीके
वीडियो में डालना है क्रिएटिविटी का तड़का? जानें एडिटिंग के नए तरीके

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में अतिक्रमण नहीं हटाने पर SC सख्त, कमिश्नर की सैलरी रोकी, CJI बोले-...तो जेल भेजेंगे
मुंबई में अतिक्रमण नहीं हटाने पर SC सख्त, कमिश्नर की सैलरी रोकी, CJI बोले-...तो जेल भेजेंगे
गुजरात को यह चीज बेचने जा रही फडणवीस सरकार? संजय राउत का बड़ा आरोप
गुजरात को यह चीज बेचने जा रही फडणवीस सरकार? संजय राउत का बड़ा आरोप
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर
'आस्था से खिलवाड़ मत करो', मुकेश खन्ना ने 'रामायण' की कास्टिंग पर उठाए सवाल? शाहरुख-प्रभास को लेकर कह दी ये बात
'लागों की आस्था से खिलवाड़ मत करो', मुकेश खन्ना ने 'रामायण' की कास्टिंग पर उठाए सवाल?
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
Midterm Election Voting: बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
Embed widget