एक्सप्लोरर

MWC 2023: यहां होगा साल का सबसे बड़ा मोबाइल शो, जहां इवेंट में पेश होंगे ये स्मार्टफोन

इस साल का सबसे बड़ा मोबाइल शो बार्सिलोना में 27 फरवरी से 2 मार्च तक चलेगा. कई स्मार्टफोन ब्रांड इसमें अपने नए और अपकमिंग मोबाइल फोन को पेश करेंगे. 

MWC 2023 Barcelona: स्मार्टफोन आज लोगों की जरूरत बन चुका है. इस एक छोटे से डिवाइस से आज बड़ी-बड़ी चीजें ऑपरेट की जा रही है. लोगों की आवश्यकता को देखते हुए मोबाइल कंपनियां भी लगातार स्मार्टफोन को बेहतर बनाने पर काम कर रही हैं और समय-समय पर नए मोबाइल फोन लॉन्च करती हैं. इसी कड़ी में इस साल का सबसे बड़ा मोबाइल शो बार्सिलोना में होने जा रहा है. ये मोबाइल शो 27 फरवरी से शुरू होगा और 2 मार्च तक चलेगा. इस मोबाइल शो में बड़े-बड़े स्माटफोन ब्रांड अपने नए प्रोडक्ट को लोगों के बीच रखेंगे और अपकमिंग टेक्नोलॉजी की जानकारी देंगे. MWC की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2023 में लगभग 80,000 से ज्यादा लोग शिरकत करेंगे जिसमें 200 देशों से दो हजार से ज्यादा एक्सहिबिटर शामिल होंगे. 

यहां से बुक कर सकते हैं टिकट 

अगर आप भी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2023 में जाना चाहते हैं तो आप एमडब्ल्यूसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना टिकट बुक कर सकते हैं. सामान्य टिकट की कीमत 799 यूरो, लीडर पास की कीमत 2,196 यूरो और वीआईपी पास की कीमत 4499 यूरो है. ये कीमत पुरे इवेंट (यानि 4 दिनों की) की है.

इवेंट में ये सब देखने को मिलेगा

साल के सबसे बड़े मोबाइल शो में लगभग सभी मोबाइल फोन निर्माता कंपनियां पार्टिसिपेट कर रही हैं. इस इवेंट में सैमसंग अपनी नई सीरीज S23 को दिखाएगी जिसमें स्नैपड्रैगन 8th जनरेशन टू एसओसी का सपोर्ट दिया गया है.

-इसी तरह शाओमी इस इवेंट में अपना नया डायनेमिक आईलैंड वाला शाओमी 13 स्मार्टफोन पेश कर सकती है. इसके अलावा शाओमी MWC में शाओमी 13 लाइट को भी पेश करेगी. डायनेमिक आईलैंड का फीचर अभी iphone 14 प्रो मैक्स में  देखने को मिलता है.

-रियल मी दुनिया का पहला 240 वॉट फास्ट चार्जिंग वाला स्मार्टफोन रियल मी GT 3 को MWC में पेश करेगी. कंपनी के इस लॉन्च इवेंट को आप ऑनलाइन माध्यम से देख पाएंगे. 

-MWC में वनप्लस अपना वनप्लस 11 कॉन्सेप्ट फोन पेश करेगी. इसके अलावा Nubia इवेंट में अपना Nubia Neovision Glass पेश करेगी जो ऑडियो-वीजुअल एक्सपीरियंस लोगों को देगा. इसके अतिरिक्त कंपनी एक 3D विजुअल सपोर्ट करने वाला टैब (Nubia Pad 3D) भी पेश करेगी जो Asus ProArt Studiobook 16 की तरह होगा. 

-चीनी स्माटफोन ब्रांड Honor इस इवेंट में मैजिक फाइव सीरीज ( Honor Magic 5 series) को लांच करेगा साथ ही फोल्डेबल फोन भी कंपनी इस इवेंट में पेश करेगी. 

यह भी पढ़ें: कल लॉन्च होगा 5000mah की बैटरी और 50MP कैमरे वाला ये फोन... कीमत भी काफी कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Android फोन में दिख रहा BED आइकन? जानिए क्या बता रहा है आपका स्मार्टफोन
Android फोन में दिख रहा BED आइकन? जानिए क्या बता रहा है आपका स्मार्टफोन
AI और Cloud Storage Data Center में क्या होता है अंतर? जानें कौन करता है ज्यादा काम
AI और Cloud Storage Data Center में क्या होता है अंतर? जानें कौन करता है ज्यादा काम
फोन बंद होने के बाद भी क्यों खत्म होती रहती है बैटरी? जानें क्या है वजह
फोन बंद होने के बाद भी क्यों खत्म होती रहती है बैटरी? जानें क्या है वजह
शाओमी और रेडमी के फोन के रेट बढ़े, महंगी कीमत पर लॉन्च होगी Pixel 11 सीरीज
शाओमी और रेडमी के फोन के रेट बढ़े, महंगी कीमत पर लॉन्च होगी Pixel 11 सीरीज

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget