एक्सप्लोरर

मुंबई में बैठकर ऑस्ट्रेलियाई स्टेडियम जैसा क्रिकेट मैच का लुत्फ चाहते हैं मुकेश अंबानी, Facebook के इस फीचर से पूरी होगी इच्छा

अंबानी की प्रतिक्रिया जुकरबर्ग के उस बयान के बाद आई, जब उन्होंने कहा कि आपके पास डिजिटल वस्तुओं के होलोग्राम हो सकते हैं, जो भौतिक (फिजिकल) वस्तुओं की तरह रियलिस्टिक हो सकते हैं.

मुंबईः भारत की सबसे मूल्यवान फर्म रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन और क्रिकेट के शौकीन मुकेश अंबानी के पास इस दुनिया में सब कुछ है, लेकिन अपने पसंदीदा क्रिकेट मैचों को लाइव देखने के लिए समय की कमी है. जब फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने वर्चुअल और ऑग्मेंटेड रियलिटी की पावर की व्याख्या की, तो अरबपति अंबानी ने जुकरबर्ग से मुंबई में बैठकर ऑस्ट्रेलिया के स्टेडियम में होने के अनुभव की इच्छा जताई. फेसबुक पहले से ही फेसबुक वॉच (Facebook Watch) पर भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे की मेजबानी कर रहा है. जुकरबर्ग ने मंगलवार को ‘फेसबुक फ्यूल 2020 ऑफ इंडिया’ के पहले संस्करण में कहा, "मैं खुद बिल्कुल स्पोर्ट्स मैन नहीं हूं, लेकिन मैं समझता हूं कि यह काफी बड़ी बात है।" वर्चुअल इवेंट के दौरान जुकरबर्ग के साथ बातचीत करते हुए अंबानी ने कहा, "आपने इस बात के साथ शुरुआत की कि फेसबुक पर आप भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच देखेंगे. मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं जब फेसबुक मुझे हर उस चीज के साथ ले जाएगा जो आपने वर्चुअल रियलिटी पर समझाया था, जहां मैं मुंबई में बैठा रहूंगा और ऑस्ट्रेलिया में एक स्टेडियम में रहूंगा (अनुभव करूंगा). मुझे यकीन है कि आपके डिजिटल आर्किटेक्चर और लीडरशिप के साथ वह दिन दूर नहीं है." अंबानी की प्रतिक्रिया जुकरबर्ग के उस बयान के बाद आई, जब फेसबुक के संस्थापक ने कहा कि आपके पास डिजिटल वस्तुओं के होलोग्राम हो सकते हैं, जो भौतिक (फिजिकल) वस्तुओं की तरह रियलिस्टिक हो सकते हैं. जुकरबर्ग ने कहा, “शायद आप जानते हैं पांच या दस वर्षों में जब हम यह वार्तालाप कर रहे होंगे, तो मेरा एक होलोग्राम संस्करण स्क्रीन के बजाय आपके बगल में सोफे पर बैठा होगा. यह बहुत अधिक रियलिस्टिक महसूस होगा. मुझे लगता है कि यह अविश्वसनीय रूप से शक्तिशाली होने जा रहा है.” फेसबुक ने अंबानी के डिजिटल वेंचर जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (JPL) में $ 5.7 बिलियन (43574 करोड़ रुपए) में 10% हिस्सेदारी पहले ही खरीद ली थी. जुकरबर्ग ने कहा, “वर्चुअल और ऑग्मेंटेड रियलिटी की शक्ति है कि वे एक उपस्थिति की भावना प्रदान करते हैं. आपको लगता है कि आप किसी अन्य व्यक्ति के साथ वहीं हैं, जो वास्तव में मानव कनेक्शन के साथ होगा. यह लोगों को काम और कनेक्ट करने के अवसर देगा. इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि वे कहां होना चाहते हैं. यह कुछ ऐसा है जिस पर हम बहुत ध्यान केंद्रित और निवेश कर रहे हैं. मैं भविष्य के लिए बहुत उत्साहित हूं.” जब इंटरनेट आया, तो लोगों ने अपने अनुभवों को साझा करने के लिए टेक्स्ट (Texts) की शुरुआत की. नेटवर्क कनेक्शन में सुधार होने के साथ लोगों ने फ़ोटो शेयर करना शुरू कर दिए  और 4G व 5G नेटवर्क के साथ लोग अब वीडियो शेयर करते हैं. अंबानी का Jio भारत का सबसे बड़ा 4G नेटवर्क है और 2021 की दूसरी छमाही में 5G  शुरू करने की योजना है. जुकरबर्ग ने कहा कि, "जब मेरी बेटियों ने अपना पहला कदम रखा, तो मैं उसका एक वीडियो कैप्चर कर शेयर करना चाहता था,  न कि केवल एक फोटो. लेकिन मुझे नहीं लगता कि वीडियो इस लाइन का एंड है. इसलिए मैं अब वर्चुअल और ऑग्मेंटेड रियलिटी पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं. इस तरह हम न केवल एक अनुभव का एक वीडियो शेयर कर सकते हैं, बल्कि आप एक अनुभव में जाने के लिए वर्चुअल रियलिटी का उपयोग कर सकते हैं और महसूस कर सकते हैं कि आप वहीं हैं.” फेसबुक के वर्चुअल और ऑग्मेंटेड रियलिटी और जियो के आगामी 5G नेटवर्क के साथ भारतीय ऑस्ट्रेलियाई स्टेडियम में होने की इच्छा को पूरा कर सकते हैं. साथ ही भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच को अपने ड्राइंग-रूम में होकर भी इंजॉय कर सकते हैं. मुकेश अंबानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की पांच बार विजेता मुंबई इंडियंस के मालिक हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैज्ञानिकों का कमाल! खुद टूटकर जुड़ जाएगी ये इलेक्ट्रॉनिक स्किन, जानें टेक्नोलॉजी
वैज्ञानिकों का कमाल! खुद टूटकर जुड़ जाएगी ये इलेक्ट्रॉनिक स्किन, जानें टेक्नोलॉजी
MagSafe और Qi Wireless Charging में क्या अंतर, जानें कौन बेहतर?
MagSafe और Qi Wireless Charging में क्या अंतर, जानें कौन बेहतर?
कैसे काम करता है Abhigyan App, 15 अगस्त पर कैसे करेगा लाल किले की सुरक्षा?
कैसे काम करता है Abhigyan App, 15 अगस्त पर कैसे करेगा लाल किले की सुरक्षा?
अब Samsung Galaxy Buds बनेंगे Hearing Aid, FDA ने दी मंजूरी
अब Samsung Galaxy Buds बनेंगे Hearing Aid, FDA ने दी मंजूरी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget