एक्सप्लोरर

मिड सेगमेंट में Motorola One Fusion+ की एंट्री, इस फोन को मिलेगी असली टक्कर

मिड रेंज सेगमेंट में पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ Motorola ने अपना नया स्मार्टफोन One Fusion+ को मार्केट में उतारा है, आइये जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में

नई दिल्ली: मोटोरोला अब भारत में मिड रेंज सेगमेंट में लेकर आये हैं अपना नया Motorola One Fusion+ स्मार्टफोन. कंपनी ने इस फोन को खास सेफ्टी लवर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है. इतना ही नहीं इसमें हैवी बैटरी का भी इस्तेमाल किया है ताकि बेहतर बैकअप मिल सके. आइये जानते हैं इस फोन के फीचर्स के बारे में. अभी हाल ही में कंपनी ने इस फोन को यूरोप में भी लॉन्च किया था.

कीमत

Motorola One Fusion+ को 6 GB  रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ उतारा है जिसकी कीमत 16,999 रुपये रखी है. यह फोन Twilight ब्लू और Moonlight व्हाइट कलर ऑप्शन में मिलेगा. इस फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 24 जून से शुरू होगी. आइये जानते हैं इस कीमत में ग्राहकों को इस फोन में कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे.

डिस्प्ले और स्पेसिफिकेशन

Motorola One Fusion+ में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है. परफॉरमेंस के लिए इस फोन में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर  दिया है.यह स्मार्टफोन स्टॉक एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. आपको बता दें कि परफॉरमेंस के हिसाब से यह प्रोसेसर काफी अच्छा माना जाता है. इस स्मार्टफोन में गूगल असिस्टेंट का बटन भी दिया गया है

पावर के लिए फोन में 5,000 mAh की बैटरी लगी है जोकि 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में   4G VoLTE, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक, डुअल सिम और USB टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं. इस फोन का वजन 210 ग्राम है.

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर देखने को मिलते हैं. इसके अलावा इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया है.

Honor 9X Pro से होगा सीधा मुकाबला

Motorola One Fusion+ का सीधा मुकाबला Honor 9X Pro से होगा. इस फोन की कीमत 17,999 रुपये है. इसमें 6.59 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले लगा है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल है. परफॉरमेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर HiSilicon Kirin 810 प्रोसेसर दिया गया है.

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पर आधारित EMUI 9.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX582 सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है. जबकि सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप फ्रंट कैमरा दिया है. Honor 9X Pro में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है, जबकि कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं.

यह भी पढ़ें 

जून में ये 5 लेटेस्ट स्मार्टफोन बन सकते हैं आपकी पसंद, जानें कीमत और फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget