एक्सप्लोरर

कम बजट वालों के लिए जल्द आ रहा ये धांसू फोन, रैम-कैमरा और बैटरी इसमें सब मस्त है, कीमत सिर्फ इतनी

फरवरी के पहले हफ्ते में भारत में मोटो E13 स्मार्टफोन लॉन्च हो सकता है. जिन लोगों का बजट एकदम कम है उनके लिए ये स्मार्टफोन बेस्ट ऑप्शन बन सकता है.

Moto E13: फरवरी के पहले हफ्ते में कई प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च होने हैं. सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरीज हो या वनप्लस 11 5G या 11R, ये सभी फरवरी के पहले हफ्ते में बाजार में दस्तक देंगे. प्रीमियम मोबाइल फोन के अलावा फरवरी के पहले हफ्ते में मोटोरोला अपना एक बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है. हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की है लेकिन इंटरनेट पर जो जानकारी लीक हुई है उसके मुताबिक मोटोरोला मोटो E13 को भारत में लॉन्च कर सकती है. ये मोबाइल फोन उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन होगा जिनका बजट कम है और वे कम बजट में एक अच्छा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं.

मोबाइल फोन की कीमत

मोटो E13 यूरोप, मध्य एशिया और अन्य मार्केट में लॉन्च हो चुका है. यूरोप में इसकी कीमत 119.99 यूरो है. यानी भारतीय रुपये के हिसाब से ये 10,600 रुपये की कीमत पर लांच किया गया है. इसी कीमत पर ये भारत में भी लॉन्च हो सकता है. मोबाइल फोन को आप कॉस्मिक ब्लैक, क्रीमी वाइट और ऑरोरा ग्रीन में खरीद सकते पाएंगे.

स्पेक्स 

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मोटरोला के मोटो E13 में आपको 6.5 इंच की आईपीएस एलसीडी एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जो 60hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. ये मोबाइल फोन Unisoc T606 प्रोसेसर पर काम करेगा और इसमें 2GB रैम और 64GB का इंटरनल स्टोरेज मिलेगा. मोबाइल फोन के रियर साइड पर सिंगल कैमरा सेटअप मिलता है जबकि फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. स्मार्टफोन की बैटरी 36 घंटे तक स्टैंडबाई मोड में रह सकती है. मोटरोला के इस स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की बैटरी मिलती है जो 10 वॉट के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

सस्ते स्मार्टफोन लेने हैं तो ये रहे बेस्ट ऑप्शन

अगर आपका बजट 10,000 रुपये के आसपास है तो आप इस बजट में अपने लिए अच्छे स्मार्टफोन खरीद सकते हैं. आप सैमसंग गैलेक्सी M04 को 8,499 रुपये, लावा ब्लेज़ को 8,699 रुपये, रेडमी 9A स्पोर्ट को 6,499 रुपये, रेडमी 10A को 8,999 रुपये और रियल मी नारजो 50i को 7,499 रुपये में अपना बना सकते हैं. आप 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन टेक्नो स्पार्क 9 को मात्र 8,999 रुपये में खरीद सकते हैं. यह सभी स्मार्टफोन ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न पर उपलब्ध हैं.

यह भी पढ़ें - क्या होता है वॉट्सऐप का कम्युनिटी ग्रुप, जिसमें आ गया है बड़ा अपडेट! जानें- ये कैसे काम करता है...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेस में डेटा सेंटर बनाना चाह रहीं कंपनियां, ये हैं चिंताएं
स्पेस में डेटा सेंटर बनाना चाह रहीं कंपनियां, ये हैं चिंताएं
क्या Airplane Mode पर तेज चार्ज होता है स्मार्टफोन, जानिए क्या है सच्चाई?
क्या Airplane Mode पर तेज चार्ज होता है स्मार्टफोन, जानिए क्या है सच्चाई?
Open-Source AI को सारे टेक लीडर कर रहे सपोर्ट, यह क्या होती है?
Open-Source AI को सारे टेक लीडर कर रहे सपोर्ट, यह क्या होती है?
Power Bank होने वाला है खराब, ये साइन दिखें तो यूज करना कर दें बंद
Power Bank होने वाला है खराब, ये साइन दिखें तो यूज करना कर दें बंद

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
US-Iran War: कैसे टॉप कमांडर की सलाह ने बदला ट्रंप का मूड! रुकी ईरान में तबाही
कैसे टॉप कमांडर की सलाह ने बदला ट्रंप का मूड! रुकी ईरान में तबाही
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित, विपक्ष का हंगामा
जम्मू में स्कूल खुलते ही रो पड़े बच्चे! इन साथियों को दी श्रद्धांजलि
जम्मू में स्कूल खुलते ही रो पड़े बच्चे! इन साथियों को दी श्रद्धांजलि
Embed widget