एक्सप्लोरर

Motorola के नए फोल्डिंग फोन की लॉन्च डेट कंफर्म, अब तक ये डिटेल आई सामने

Motorola Folding Flip Smartphone : मोटोरोला ने अपने अपकमिंग फोल्डिंग स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है. खबर में जानिए फोन में क्या खास हो सकता है?

Motorola Razr 40 Ultra : कोई भी स्मार्टफोन कंपनी लुक और डिजाइन के मामले में पीछे नहीं रहना चाहती है. अभी हाल ही में, गूगल ने अपना फोल्डेबल फोन पेश किया था. अब खबर आई है कि मोटोरोला ने 1 जून को अपने नेक्स्ट-जेन फोल्डिंग फ्लिप स्मार्टफोन को लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है. कंपनी ने ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया पर फोन को टीज किया है. कुछ लोगों का अनुमान है कि कंपनी इस बार दो फ्लिप फोन लॉन्च कर सकती है. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि कंपनी एक फ्लिप फोन लॉन्च कर सकती है, लेकिन विभिन्न मार्केट में नाम अलग होगा.  कंपनी अलग-अलग मार्केट में इसे Motorola Razr 40 Ultra या Razr 2023 नाम दे सकती है.

कैसा हो सकता है डिजाइन?

कंपनी ने फिलहाल सिर्फ लॉन्च डेट कंफर्म की है और फीचर्स या डिज़ाइन का खुलासा नहीं किया है. हालांकि, हम आने वाले दिनों में फीचर्स और डिजाइन की डिटेल की उम्मीद कर सकते हैं. बता दें कि इस साल की शुरुआत में, 91Mobiles ने Motorola Razr 2023 की एक लीक इमेज शेयर की थी. लीक हुई फोटो में फोन अपने पिछले जेनरेशन के फ्लिप फोन के मुकाबले थोड़ा स्लिम नजर आ रहा है. इमेज बाहरी स्क्रीन दो कैमरा सेंसर पर प्रकाश डालती है. ऐसा लग रहा है कि कंपनी आउटर पेन पर व्यूइंग एरिया भी बढ़ा सकती है.


Motorola के नए फोल्डिंग फोन की लॉन्च डेट कंफर्म, अब तक ये डिटेल आई सामने

क्या फोन भारतीय मार्केट में होगा लॉन्च?

हम उम्मीद कर सकते हैं कि फोन में क्वालकॉम का नवीनतम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 एसओसी दिया जायेगा, क्योंकि पिछले रेजर फ्लिप फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 1+ एसओसी था. कंपनी कैमरा सिस्टम में भी सुधार कर सकती है. बता दें कि सैमसंग की तरह, मोटोरोला ने फ्लिप स्मार्टफोन की कई पीढ़ियों को लॉन्च किया है, लेकिन पिछले कुछ मॉडल चीन तक ही सीमित थे. इस बार भी कंपनी ने भारतीय बाजार के लिए लॉन्च को स्पष्ट नहीं किया है.

 

अन्य कंपनियों के फोल्डेबल फोन भी मार्केट में उपलब्ध

फोल्डिंग या फ्लिप स्मार्टफोन हाल ही में काफी लोकप्रिय हो गए हैं. सैमसंग पहले ही गैलेक्सी Z फ्लिप फोन की तीन पीढ़ियों को लॉन्च कर चुका है. सैमसंग का लेटेस्ट Z Flip 4 और Flip 5 आने वाले हैं. Tecno ने पिछले महीने भारत में अपना सबसे किफायती फोल्डेबल स्मार्टफोन भी लॉन्च किया था. ओप्पो फाइंड एन फ्लिप भी एंट्री ले चुका है. कुल मिलाकर फोल्डिंग या फ्लिप स्मार्टफोन में अब आपके पास कई ऑप्शन हैं. 

यह भी पढ़ें - अब आप WhatsApp से बुक कर सकते हैं मेट्रो टिकट, लंबी लाइन में खड़े होने की नहीं जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job
Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget