एक्सप्लोरर

जब खरीदना हो बेस्ट एंड्राइड स्मार्टफोन तो इन जरूरी बातों का रखें ध्यान, होगा आपका फायदा

अगर आप एक बढ़िया एंड्राइड स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं यहां हम आपको कुछ बेसिक बातों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं.

नई दिल्ली: आजकल स्मार्टफोन मार्केट में कई सारे ऑप्शन आपको मिल जायेंगे, चीनी मोबाइल निर्मता कंपनियों की बाढ़ सी आ गई है. हर कोई यहां अपने आप को दूसरे से बेहतर बताता है, जिसकी वजह से ग्राहकों को एक अच्छा स्मार्टफोन खरीदने में दिक्कतें शुरू हो जाती हैं. ऐसे में हम आपको कुछ जरूरी बातें बता रहे हैं जो आपको एक नया अच्छा स्मार्टफोन खरीदने में मददगार साबित होंगी.

कैसा हो कैमरा?

आजकल कंपनियां अपने स्मार्टफोन में सबसे ज्यादा फोकस कैमरे पर करती हैं. ज्यादातर कंपनियां ज्यादा मेगापिक्सल और ज़ूम पर के बारे में बात करती हैं जबकि यह सब गुमराह करने वाली बातें होती हैं.जबकि हकीकत यही है कि जो कंपनियां आपको ये बोलकर फोन बेचती हैं कि हमारा स्मार्टफोन 20X, 30X या इससे ज्यादा ज़ूम करता है, तो आप इन चक्करों में न पड़ें, क्योंकि इतने ज़ूम करने के पिक्सल फटने लगते हैं तो फोटो बिलकुल भी क्लियर नहीं आती,10X ज़ूम तक फोटो क्लिक करने में फोटो ठीक-ठाक ही आते हैं. तो फिर इतने ज़ूम वाले फोन लेने से क्या फायदा. इतना ही नहीं ज्यादा मेगापिक्सल वाले कैमरे फ़ोन के चक्करों में भी न पड़ें, क्योंकि ज्यादा पिक्सल तब इस्तेमाल किये जाते हैं जब आपको काफी बड़े-बड़े पोस्टर प्रिंट करवाने हो, जब आपको फोटो सिर्फ अपने फोन या लैपटॉप में ही देखनी हैं तो कम से कम 12 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन भी काफी अच्छे रिजल्ट देते हैं. फोटो की क्वालिटी उसके लेंस, अपर्चर और आईएसओ लेवल पर भी निर्भर करती है.ज्यादा मेगापिक्सल कैमरे वाले फ़ोन उन्हीं लोगों को खरीदने चाइये जो प्रोफेशनल फोटोग्राफी करते हों

कैसी हो स्मार्टफोन की बॉडी ?

इस समय स्मार्टफोन की बॉडी ग्लास कोटड वाली आने लगी हैं जोकि दिखने में तो अच्छी होती हैं पर सेफ नहीं होती. इसलिए प्लास्टिक बॉडी वाले ज्यादा बेहतर होते हैं और गिरने के बाद टूटते नहीं हैं. इसलिए प्लास्टिक बॉडी वाले फ़ोन ही सबसे बेस्ट होते हैं और ज्यादा समय तक चलते हैं. एक यूजर के पास OnePlus 6 स्मार्टफोन है, गिरने पर उसकी बॉडी टूट गयी थी, क्योंकि वह ग्लास में थी.

 डिस्प्ले और साइज़ 

आजकल स्मार्टफोन में फोन के डिस्प्ले काफी अच्छे आने लगे हैं, अब चूंकि स्मार्टफोन सिर्फ कॉल या मैसेज करने तक ही सिमित नहीं रह गया है, यह एंटरटेनमेंट का भी साधन बन चुका है, साथ ही लोग इसमें विडियो एडिट भी करने लगे हैं. इसलिए एक अच्छे स्मार्टफोन में 5.5 इंच से 6 इंच की फुल एचडी या क्वॉड एचडी डिस्प्ले हो तो बेहतर है. वहीं अगर आपको सिर्फ फ़ोन का इस्तेमाल कॉल और मैसेज के लिए ही करना है तो आप 5 इंच के डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन चुन सकते हैं.

कैसा हो प्रोसेसर ?

अब स्मार्टफोन मार्केट में  5G प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन की एंट्री हो चुकी है, लेकिन अभी भारत में 5G की सुविधा उपलब्ध नहीं है तो ऐसे में 5G स्मार्टफोन खरीदने का कोई ज्यादा फायदा नहीं होगा. लेकिन एक दमदार और किफायती प्रोसेसर के साथ स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके फ़ोन में कम से कम क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 600 सीरिज के प्रोसेसर तो होने ही चाइये. इसके अलावा मीडिया टेक प्रोसेसर नॉर्मल यूज़ के लिए ठीक हैं.

बड़ी बैट्ररी का है जमाना

आजकल लोग स्मार्टफोन का काफी इस्तेमाल करने लगे हैं. टाइम पास करने के लिए भी स्मार्टफोन का ही इस्तेमाल किया जाने लगा है. ऐसे में अब कंपनियां भी 6000 mAh तक की बड़ी बैटरी फ़ोन में देने लगी हैं. आप जो भी फ़ोन खरीदें उसमें कम से कम 3000 mAh की बैटरी का होने बहुत जरूरी है.

स्मार्टफोन में ऑपरेटिंग सिस्टम

अगर एंड्राइड स्मार्टफोन में एंड्रॉयड वर्जन 10 आ चुका है और 11 आने को तैयार है, जबकि कुछ कंपनियों के स्मार्टफोन में अभी भी एंड्राइड का पुराना वर्जन ही चल रहा है, जबकि हमारे हिसाब से एक स्मार्टफोन में कम से कम एंड्रॉयड 9.0 तो होना ही चाहिए

यह भी पढ़ें 

जब बजट हो 8000 रुपए तो ये स्मार्टफोन बन सकते हैं आपकी पसंद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Redmi 17C से OnePlus N6x तक, किस फोन में मिलती है बेहतर टेक्नोलॉजी?
Redmi 17C से OnePlus N6x तक, किस फोन में मिलती है बेहतर टेक्नोलॉजी?
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
AI खतरे पर अलर्ट, OpenAI से सॉफ्टबैंक तक उठी न्यूक्लियर लेवल सुरक्षा की मांग
AI खतरे पर अलर्ट, OpenAI से सॉफ्टबैंक तक उठी न्यूक्लियर लेवल सुरक्षा की मांग
OPPO F35 Series लॉन्च, 8,000mAh बैटरी से 144Hz AMOLED तक क्या है खास?
OPPO F35 Series लॉन्च, 8,000mAh बैटरी से 144Hz AMOLED तक क्या है खास?

वीडियोज

Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश कुमार को छोड़नी पड़ेगी कुर्सी? | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
Drishyam 3 BO Day 4: 'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
मोदी कैबिनेट का होगा विस्तार! इन दो केंद्रीय मंत्रियों का जाना तय? समझें पूरी बात
मोदी कैबिनेट का होगा विस्तार! इन दो केंद्रीय मंत्रियों का जाना तय? समझें पूरी बात
Embed widget