एक्सप्लोरर

Data Breach: 1 लाख से ज्यादा ChatGPT अकाउंट हुए हैक, लिस्ट में टॉप पर भारत

ChatGPT: चैट जीपीटी को ओपन एआई ने पिछले साल लॉन्च किया था. ये AI टूल अब दुनियाभर में पॉपुलर हो गया है और कई प्रोडक्ट्स और सर्विसेज में इंटिग्रेटे हो रहा है.

ChatGPT Account Stolen: ओपन एआई ने पिछले साल नवंबर में चैट जीपीटी को लॉन्च किया था. महज एक हफ्ते में इस चैटबॉट ने रिकॉर्ड ट्रैफिक हासिल किया. आज दुनियाभर के लोग चैट जीपीटी का इस्तेमाल अपने काम-काज को सरल बनाने के लिए कर रहे हैं. एक तरफ जहां ये AI टूल लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है तो दूसरी तरफ ये हैकर्स का प्राइम टारगेट बना हुआ है. इस बीच ये खबर सामने आ रही है कि 1 लाख से ज्यादा चैट जीपीटी यूजर्स का अकाउंट हैकर्स ने हैक कर लिया है. सिंगापुर स्थित एक साइबर सुरक्षा फर्म ने ये दावा किया कि फर्म ने 1,01,134 डिवाइस ऐसे देखें हैं जिनमें चैट जीपीटी के क्रेडेंशियल्स सेव थे और हैकर्स ने इन्हें हैक कर डार्क वेब पर बिक्री के लिए रखा है.

एशिया पैसिफिक रीजन में सबसे ज्यादा अकाउंट कॉम्प्रोमाइज

ग्रुप-आईबी के थ्रेट इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म के अनुसार, लोगों का डेटा मैलवेयर के जरिए हैक किया गया है और इसे बिक्री के लिए डार्क वेब पर रखा गया है. इसके साथ ही ग्रुप ने ये भी बताया कि एशिया पैसिफिक रीजन में सबसे ज्यादा चैट जीपीटी अकाउंट कॉम्प्रोमाइज हुए हैं. कुल कॉम्प्रोमाइज किए गए क्रेडेंशियल्स में से 40,999 एशिया-प्रशांत क्षेत्र से हैं जबकि मध्य पूर्व और अफ्रीका से 24,925, यूरोप से 16,951 और लैटिन अमेरिका से 12,314 अकाउंट कॉम्प्रोमाइज हुए हैं.

भारत में सबसे ज्यादा अकाउंट हैक

ग्रुप-आईबी ने बताया कि जब देशों की बात आती है तो भारत 12,632 कॉम्प्रोमाइज किए गए क्रेडेंशियल्स के साथ सूची में शीर्ष पर है. इसके बाद पाकिस्तान (9,217), ब्राजील (6,531), वियतनाम (4,771), मिस्र (4,588), अमेरिका (2,995), फ्रांस (2,923), मोरक्को ( 2,647), इंडोनेशिया (2,555) और बांग्लादेश में (2,463) अकाउंट कॉम्प्रोमाइज हुए हैं.

डेटा का किया जा सकता है मिसयूज 

चैट जीपीटी के आने के बाद ज्यादातर लोग अपने काम में इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. चैट जीपीटी लोगों के क्वेश्चन और हिस्ट्री को सेव रखता है. ऐसे में हैक हुए अकाउंट्स का भी डेटा उनके अकाउंट में सेव होगा. इस डेटा का हैकर्स मिसयूज कर सकते हैं. 

ऐसे रखें खुद को सेफ 

खुद को सेफ रखने के लिए हम आपको यही सलाह देंगे कि आप अपनी कॉन्फिडेंशियल डिटेल चैट जीपीटी पर न डालें और पासवर्ड को समय के साथ बदलते रहे हैं और इसे किसी के साथ शेयर न करें. 

यह भी पढ़ें: Oppo Find N3 Flip की कैमरा डिटेल्स लीक, इस बार 2 नहीं मिलेंगे इतने कैमरा, डिस्प्ले साइज भी जानिए 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
Embed widget