एक्सप्लोरर

Vivo V25 5G Teaser: 50 MP सेल्फी कैमरा से लैस होगा वीवो वी25, टीजर जारी, देखें इसके धांसू फीचर्स

Vivo V25 5G Teaser: वीवो ने Vivo V25 5G को भारत में लॉन्च करने से पहले वीवो वी25 5जी का टीजर जारी किया है.

Vivo V25 5G Teaser: वीवो ने वीवो वी25 5जी (Vivo V25 5G) के लॉन्च के साथ ही भारत में अपने 5जी स्मार्टफोन की संख्या बढ़ाने की घोषणा की है. वीवो वी25 में रंग बदलने वाला फ्लोराइट एजी ग्लास डिजाइन और 8 जीबी की रैम होगी. इस फोन के भारत में रिलीज से पहले वीवो ने कंपनी ने Vivo V25 5G स्मार्टफोन के दो टीज़र सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं. इसमें से एक टीजर पर फ्लिपकार्ट के वेबपेज का लिंक दिया गया है. जिससे ये साफ हो जाता है कि इस फोन को भारत में फ्लिपकार्ट पर ही जारी किया जाएगा.
 
हालांकि कंपनी ने अभी तक Vivo V25 5G की कीमतों का ऐलान नहीं किया है.  कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि यह फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ स्पेशल में से एक होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वीवो वी25 5जी को सर्फिंग ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा. फोन का रंग बदलने वाला फ्लोराइट एजी ग्लास डिज़ाइन केवल सर्फिंग ब्लू रंग विकल्प में पेश किया जाएगा. 

Vivo V25 5G के स्पेसिफिकेशन

Vivo V25 5G को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा, चीनी कंपनी वीवो ने इसकी घोषणा की है. वीवो ने अपकमिंग स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस को भी टीज किया है. ये फोन 50-मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस होगा, जबकि रियर पैनल में रंग बदलने वाला फ्लोराइट एजी ग्लास डिजाइन होगा. इसमें कंपनी का 'एक्सटेंडेड रैम' फीचर भी दिया जाएगा. वीवो वेबसाइट के अनुसार, स्मार्टफोन में 64-मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और मीडियाटेक डाइमेंशन 900 SoC होगा.   

Flipkart पर एक माइक्रोसाइट के अनुसार, Vivo V25 5G स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च होगा. इस फोन के ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में आने की संभावना है. यह फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा. फोन में वॉटरड्रॉप नॉच में ऑटोफोकस के साथ 50-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी होगा. फोन एक्सटेंडेड रैम फीचर के साथ भी आएगा जिसे 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.

मिलेगी 4,500mAh की बड़ी बैटरी

वीवो इंडिया की वेबसाइट के अनुसार, स्मार्टफोन में 64-मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 64-मेगापिक्सल का मैन सेंसर, 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर होगा. साथ ही इस फोन के स्पेसिफिकेशन में एंड्रॉइड 12 आउट-ऑफ-द-बॉक्स, 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 44W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी होगी. 

ये भी पढ़ें-

Apple Watch Series 8 Launch: एपल वॉच सीरीज़ 7 और एपल वॉच सीरीज़ 8 में कौन है बेहतर? जानें

Upcoming mobile phone: अगले हफ्ते मार्केट में जबरदस्त फीचर्स के साथ धमाल मचाने आ रहा है ये 5G मोबाइल फ़ोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?

वीडियोज

Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget