एक्सप्लोरर

Xiaomi 15 से लेकर iQOO Neo 10R तक! 2025 में लॉन्च होने वाले हैं ये शानदार Smartphones

Upcoming Smartphones 2025: जनवरी 2025 में कई स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने नए डिवाइस लॉन्च किए, जिनमें बैटरी, कैमरा, AI प्रोसेसिंग और परफॉर्मेंस को लेकर जबरदस्त सुधार देखने को मिला.

Upcoming Smartphones in 2025: जनवरी 2025 में कई स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने नए डिवाइस लॉन्च किए, जिनमें बैटरी, कैमरा, AI प्रोसेसिंग और परफॉर्मेंस को लेकर जबरदस्त सुधार देखने को मिला. इस महीने Samsung Galaxy S25 सीरीज, POCO X7 सीरीज, Realme 13 Pro सीरीज और OnePlus 3 सीरीज भारत में पेश किए गए. ये सभी फोन बेहतर कैमरा, नई AI फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आए.

जनवरी 2025 में ही कुछ अपकमिंग स्मार्टफोन्स के लॉन्च की पुष्टि हुई, जिनमें iQOO Neo 10R शामिल है. इसके अलावा, Nothing Phone 3, Realme Neo 7, Xiaomi 15 सीरीज, Samsung Galaxy F06, Samsung Galaxy M06, Xiaomi 15 Ultra और Vivo V50 सीरीज के भी जल्द भारत में लॉन्च होने की संभावना है. इनमें से कुछ स्मार्टफोन फरवरी 2025 में दस्तक दे सकते हैं.

फरवरी 2025 में लॉन्च होने वाले Smartphones

अगले महीने कई ब्रांड्स अपने नए स्मार्टफोन्स भारत में लॉन्च करने वाले हैं, जो बेहतर स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन और फीचर्स के साथ आएंगे. इस साल बड़ी बैटरी और मिड-रेंज सेगमेंट में पावरफुल स्मार्टफोन्स देखने को मिल सकते हैं. कुछ लॉन्च कंफर्म हो चुके हैं, जबकि कुछ की लॉन्चिंग को लेकर अभी अटकलें हैं.

iQOO Neo 10R

iQOO जल्द ही Neo 10R को मिड-रेंज सेगमेंट में पेश करेगा. इसमें 6,400mAh बैटरी होगी, जो 80W या 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है. फोन में 144Hz डिस्प्ले और Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर होने की उम्मीद है, जिसका AnTuTu स्कोर 1.5 से 1.7 मिलियन के बीच हो सकता है. इसकी कीमत करीब ₹30,000 हो सकती है और यह फरवरी 2025 में भारत में लॉन्च हो सकता है.

Realme Neo 7

Realme Neo 7 को दिसंबर 2024 में चीन में लॉन्च किया गया था और अब यह भारत में जल्द ही एंट्री करेगा. इस फोन में 7,000mAh बैटरी, 16GB तक रैम, 50MP+8MP का रियर कैमरा और 16MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है. फोन में 6.78-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले और 1TB तक स्टोरेज होगा. भारत में इसकी लॉन्चिंग फरवरी 2025 में हो सकती है.

Realme P3 Pro

Realme P3 Pro को भारत में अगले महीने पेश किया जा सकता है. इसमें कम से कम 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगी. यह Nebula Glow, Galaxy Purple और Saturn Brown कलर ऑप्शन में आ सकता है. फोन Snapdragon 710 AIE प्रोसेसर से लैस होगा और इसकी कीमत ₹20,000 से कम हो सकती है.

Samsung Galaxy M06 और Galaxy F06

Samsung जल्द ही Galaxy M06 और Galaxy F06 को भारत में लॉन्च करेगा, हालांकि इसकी लॉन्च डेट अभी घोषित नहीं की गई है. अफवाहों के मुताबिक, दोनों डिवाइस में 6.7-इंच डिस्प्ले, 5,000mAh बैटरी (25W फास्ट चार्जिंग), 50MP प्राइमरी कैमरा, 2MP सेकेंडरी कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है. ये स्मार्टफोन्स फरवरी 2025 में लॉन्च हो सकते हैं.

Nothing Phone 3

Nothing Phone 3 भारत में AI फीचर्स और Glyph लाइट डिजाइन के साथ लॉन्च होगा. इसमें डुअल रियर कैमरा और एक सेल्फी कैमरा हो सकता है. फोन में Snapdragon 8s Gen 3 या MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर, 6.5-इंच डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है. इसकी कीमत ₹30,000 से ₹40,000 के बीच हो सकती है. हालांकि ये फोन 4 मार्च 2025 में लॉन्च होगा.

Xiaomi 15 Series

Xiaomi 15 सीरीज को चीन में पिछले साल Snapdragon 8 Elite SoC के साथ लॉन्च किया गया था. इस सीरीज में Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro मॉडल होंगे, जिनमें Leica-पावर्ड कैमरा और पिछले साल जैसा डिज़ाइन देखने को मिलेगा. यह सीरीज फरवरी 2025 में भारत आ सकती है, हालांकि इसमें देरी भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें:

DeepSeek AI पर भारत की सख्त नजर! डेटा सुरक्षा और Privacy पर उठ रहे सवाल, जानें क्या सुरक्षित है यह मॉडल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget