एक्सप्लोरर

50MP AI कैमरा और AMOLED डिस्प्ले के साथ नए अवतार में आया Redmi का 5G फोन! कीमत 20 हजार से भी कम

Redmi Note 14 5G: चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi India ने आज Redmi Note 14 5G का नया कलर वेरिएंट मार्केट में लॉन्च कर दिया है.

Redmi Note 14 5G: चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi India ने आज Redmi Note 14 5G का नया कलर वेरिएंट मार्केट में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस फोन को Ivy Green रंग में बाजार में उतारा है. इस फोन की कीमत 20 हजार रुपये से भी कम है. साथ ही इस डिवाइस में यूजर्स को AI कैमरा के साथ ही एमोलेड डिस्प्ले भी मिल जाता है जो इसे एक प्रीमियम फोन जैसे फील देता है.

Redmi Note 14 5G Specifications

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Redmi Note 14 5G में 6.67-इंच की AMOLED डिस्प्ले उपलब्ध कराई गई है. ये डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और 2100 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है. इसके डुअल स्टीरियो स्पीकर हाई-रेजोल्यूशन ऑडियो सपोर्ट के साथ आते हैं जिससे मूवी, म्यूजिक और कॉलिंग का अनुभव और भी शानदार बन जाता है. स्मार्टफोन का एर्गोनोमिक डिज़ाइन, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, और प्रीमियम बिल्ड इसे डेली यूज के लिए एक बेहतरीन चॉइस बनाता है.

कैमरा सेटअप

इस स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 14 5G में 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा उपलब्ध कराया गया है. इसके अलावा इसमें एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया हुआ है जो वाइड एंगल शॉट्स के लिए और मैक्रो लेंस क्लोज-अप फोटोग्राफी के लिए बेस्ट माना जाता है. डिवाइस में मौजूद कैमरा सेटअप AI Bokeh और Dynamic Shots जैसी फीचर्स के साथ फोटोग्राफी को और बेहतर बनाता है. पावर के लिए डिवाइस में 5110mAh की बड़ी बैटरी उपलब्ध कराई गई है. ये बैटरी 45W के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है.

कितनी है कीमत

फोन की कीमतों की बात करें तो Redmi Note 14 5G के नए कलर वेरिएंट के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है. वहीं, इसके 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये रखी गई है. फोन के नए Ivy Green वेरिएंट को यूजर्स कंपनी की आधिकारीक वेबसाइट (Mi.com) से आज से ही खरीद सकते हैं. साथ ही ICICI, HDFC, J&K Bank और SBI के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर यूजर्स को 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें:

SMS में आए Job Interview लिंक पर क्लिक करना पड़ा महंगा! महिला के खाते से उड़ गए 2 लाख रुपये, जानें कैसे हुई ठगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget