एक्सप्लोरर

SMS में आए Job Interview लिंक पर क्लिक करना पड़ा महंगा! महिला के खाते से उड़ गए 2 लाख रुपये, जानें कैसे हुई ठगी

Cyber Fraud: भारत में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है, और इसी कड़ी में मंगलुरु की एक 38 वर्षीय महिला के साथ एक नया फर्जीवाड़ा सामने आया है.

Cyber Fraud: भारत में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है, और इसी कड़ी में मंगलुरु की एक 38 वर्षीय महिला के साथ एक नया फर्जीवाड़ा सामने आया है. इस बार यह मामला फर्जी पार्सल, डिजिटल गिरफ्तारी, या वर्क-फ्रॉम-होम स्कैम जैसा नहीं था, बल्कि साइबर ठगों ने एक नया तरीका अपनाया और महिला को SMS के जरिए भेजे गए एक फर्जी जॉब इंटरव्यू लिंक के जरिए ठग लिया.

जानें कैसे हुई ठगी

Deccan Herald की रिपोर्ट के मुताबिक, वसुंधा गोपालकृष्ण शेनॉय, जो बेल्थांगडी में एक बैंक शाखा में मैनेजर के रूप में काम करती हैं, इस साइबर ठगी का शिकार हुईं हैं. उनके फोन पर SMS के माध्यम से "interviewshine.co.in" नामक वेबसाइट का एक लिंक आया. उन्हें लगा कि यह किसी जॉब इंटरव्यू का विज्ञापन है और उन्होंने बिना किसी शक के उस लिंक पर क्लिक कर दिया.

लिंक पर क्लिक करते ही उनका Gmail अकाउंट और Amazon ऐप हैक हो गया. हैकर्स ने इन ऐप्स की मदद से उनके क्रेडिट कार्ड और अन्य संवेदनशील जानकारियां प्राप्त कर लीं और फर्जी तरीकों से पैसे निकाल लिए. कुछ ही घंटों में, पीड़िता को कई SMS अलर्ट मिले, जिनमें कुल 2,19,500 रुपये की अलग-अलग लेनदेन की जानकारी थी. यह रकम उनके बैंक कार्ड, अमेज़न कार्ड और क्रेडिट कार्ड से काटी गई. ठगी का एहसास होते ही उन्होंने पुलिस स्टेशन पर शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने किया केस दर्ज

पीड़िता ने तुरंत पुलिस में शिकायत की, और मामला CEN स्टेशन में IT एक्ट की धारा 66(D) और BNS एक्ट की धारा 318(2) और 318(4) के तहत दर्ज किया गया है. भारत में साइबर अपराध के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं और ठग नए-नए तरीकों से लोगों को चूना लगा रहे हैं. इस मामले में, SMS में भेजा गया लिंक संभावित रूप से एक मैलवेयर से जुड़ा हुआ था. जैसे ही पीड़िता ने इस लिंक पर क्लिक किया उनके फोन में मैलवेयर इंस्टॉल हो गया और हैकर्स को उनके बैंक अकाउंट और अन्य ऐप्स का ऐक्सेस प्राप्त हो गया जिससे हैकर्स ने उनके खाते से पैसे उड़ा दिए.

साइबर फ्रॉड से बचने का तरीका

यदि कोई संदिग्ध लिंक किसी अज्ञात व्यक्ति से आए, तो उसे बिल्कुल न खोलें.

  • अगर कोई संदेश जॉब ऑफर या इंटरव्यू लिंक का दावा करता है, तो पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वैरीफाई करें या सीधे कंपनी से संपर्क करें.
  • किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले माउस पॉइंटर (कम्प्यूटर पर) या लॉन्ग प्रेस (मोबाइल पर) करके लिंक का पूरा URL देखें. यदि लिंक संदिग्ध लगे, तो उसे अनदेखा करें.
  • अपने Gmail, बैंकिंग ऐप्स और अन्य महत्वपूर्ण अकाउंट्स में 2FA (OTP, Face ID, या अन्य सुरक्षा उपाय) चालू करें ताकि हैकर्स को एक्सेस मिलने की संभावना कम हो जाए.
  • यदि गलती से किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक कर दिया हो, तो अपने बैंक और क्रेडिट कार्ड के लेनदेन पर ध्यान दें. यदि कोई अनधिकृत लेनदेन दिखे, तो तुरंत बैंक से संपर्क करें और साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज करें.

यह भी पढ़ें:

4500 रुपये सस्ता हो गया OnePlus का ये फोन! यहां मिल रही जबरदस्त डील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dell 14S Launch : कॉम्पैक्ट डिजाइन में दमदार प्रोसेसर! Dell 14S भारत में लॉन्च
कॉम्पैक्ट डिजाइन में दमदार प्रोसेसर! Dell 14S भारत में लॉन्च
Air Fryer Vs Microwave: एयर फ्रायर या माइक्रोवेव, किसे खरीदना है फायदे का सौदा?
एयर फ्रायर या माइक्रोवेव, किसे खरीदना है फायदे का सौदा?
Phone Slowing Problem: सर्दियों में फोन स्लो क्यों हो जाता है? जान लें कारण
सर्दियों में फोन स्लो क्यों हो जाता है? जान लें कारण
Video Editing Tips : वीडियो में डालना है क्रिएटिविटी का तड़का? जानें एडिटिंग के नए तरीके
वीडियो में डालना है क्रिएटिविटी का तड़का? जानें एडिटिंग के नए तरीके

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में अतिक्रमण नहीं हटाने पर SC सख्त, कमिश्नर की सैलरी रोकी, CJI बोले-...तो जेल भेजेंगे
मुंबई में अतिक्रमण नहीं हटाने पर SC सख्त, कमिश्नर की सैलरी रोकी, CJI बोले-...तो जेल भेजेंगे
गुजरात को यह चीज बेचने जा रही फडणवीस सरकार? संजय राउत का बड़ा आरोप
गुजरात को यह चीज बेचने जा रही फडणवीस सरकार? संजय राउत का बड़ा आरोप
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर
'आस्था से खिलवाड़ मत करो', मुकेश खन्ना ने 'रामायण' की कास्टिंग पर उठाए सवाल? शाहरुख-प्रभास को लेकर कह दी ये बात
'लागों की आस्था से खिलवाड़ मत करो', मुकेश खन्ना ने 'रामायण' की कास्टिंग पर उठाए सवाल?
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
Midterm Election Voting: बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
Embed widget