एक्सप्लोरर

6000mAh बैटरी के साथ आया Realme का नया स्मार्टफोन, यहां जानें फीचर्स और कीमत

Realme C75 Launch: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी रियलमी (Realme) ने अपना एक नया स्मार्टफोन C75 को लॉन्च कर दिया है. हालांकि इस फोन को कंपनी ने वियतनाम में लॉन्च किया है.

Realme C75 Launch: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी रियलमी (Realme) ने अपना एक नया स्मार्टफोन C75 को लॉन्च कर दिया है. हालांकि इस फोन को कंपनी ने वियतनाम में लॉन्च किया है. यह एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन है जिसमें कंपनी ने 6000एमएएच की दमदार बैटरी भी प्रदान कराई है. इसके अलावा इस फोन में MediaTek Helio G92 Max प्रोसेसर भी उपलब्ध कराया गया है.

Realme C75 Specifications

अब इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो Realme C75 में 6.72 इंच का IPS LCD डिस्प्ले उपलब्ध कराया गया है. ये डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इसके साथ ही ये स्मार्टफोन MediaTek Helio G92 Max चिपसेट प्रोसेसर से लैस है. ये स्मार्टफोन IP69 रेटिंग के साथ आता है जिसका मतलब है कि ये फोन पानी और धूल से भी नहीं खराब होता है.

कैमरा सेटअप

अब इस स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme C75 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा उपलब्ध कराया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए डिवाइस में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है. ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है. पावर के लिए स्मार्टफोन में 6,000mAh की तगड़ी बैटरी प्रदान कराई गई है. ये बैटरी 45W के फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है. इतना ही नहीं डिवाइस में रिवर्स चार्जिंग की भी सुविधा मिल जाती है.

कितनी है कीमत

अब फोन की कीमतों पर नज़र डालें तो कंपनी ने फिलहाल Realme C75 की कीमतों का खुलासा नहीं किया है. वियतनाम में इस फोन को लाइटनिंग गोल्ड और ब्लैक स्ट्रॉम नाइट जैसे दो रंगों में उतारा है. लेकिन जानकारी के मुताबिक, कंपनी जल्द ही इसकी कीमतों के बारे में भी खुलासा कर सकती है. यह एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन होने वाला है. वहीं वियतनाम के बाद अन्य बाजारों में भी कंपनी जल्द ही इस फोन को लॉन्च कर सकती है.

यह भी पढ़ें:

नहीं थम रहे Cyber Fraud के मामले, इस साल स्कैमर्स ने लूटे 11,300 करोड़, शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर सबसे ज्यादा

स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.

इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget