एक्सप्लोरर

लॉन्च हुआ Poco का किफायती स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत

Poco M7 Pro 5G Launched: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पोको ने आज अपना बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च कर दिया है. दरअसल, कंपनी ने Poco M7 Pro 5G को आज लॉन्च किया है.

Poco M7 Pro 5G Launched: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पोको ने आज अपना बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च कर दिया है. दरअसल, कंपनी ने Poco M7 Pro 5G को आज लॉन्च किया है. इसके साथ ही कंपनी ने Poco C75 को भी लॉन्च किया है. यह दोनों ही स्मार्टफोन बजट रेंज में उतारे गए हैं. इसके साथ ही इसमें कई शानदार फीचर्स भी मौजूद हैं. आइए जानते हैं स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में.

Poco M7 Pro 5G Specifications

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Poco M7 Pro 5G में 6.67 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले उपलब्ध कराया गया है. ये डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. साथ ही डिस्प्ले के लिए कंपनी ने Corning Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है. इतना ही नहीं, कंपनी के मुताबिक, इस स्मार्टफोन को TUV ट्रिपल सर्टिफिकेशन और SGS eye care डिस्प्ले सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है. ये फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7025 अल्ट्रा प्रोसेसर से लैस है. साथ ही इसमें 8GB तक रैम भी दिया गया है.

कैमरा सेटअप

इस स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इसमें 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 OIS के प्राइमरी कैमरा के साथ एक डुअल कैमरा सेटअप उपलब्ध कराया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए डिवाइस में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है. इसके साथ ही फोन में मल्टी फ्रेम नॉइस रिडक्शन और फॉर इन वन पिक्सल ब्लिनिंग फीचर भी प्रदान कराया गया है. इस स्मार्टफोन को 300 प्रतिशत सुपर वॉल्यूम के साथ पेश किया गया है. वहीं, डिवाइस में Dolby Atmos, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स, 3.5mm हेडफोन जैक के साथ इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी सुविधाएं भी देखने को मिल जाएगी.

कितनी है कीमत

Poco M7 Pro 5G की कीमतों की बात करें तो इस फोन की शुरूआती कीमत 13999 रुपये रखी गई है. इस स्मार्टफोन को आप कंपनी की आधिकारीक वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकॉर्ट से भी खरीद सकते हैं. फोन के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 13999 रूपए है. वहीं इसके 8GB+255GB वेरिएंट की कीमत 15999 रूपए रखी गई है. इस फोन की सेल 20 दिसंबर से शुरू होने वाली है.

POCO C75 5G भी हुआ लॉन्च

कंपनी ने POCO C75 5G को भी मार्केट में लॉन्च किया है. इस स्मार्टफोन में कंपनी ने स्नैपड्रैगन 4s Gen 2 चिपसेट प्रोसेसर दिया हुआ है. साथ ही ये फोन 4GB तक रैम के साथ आया है. फोन की स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया भी जा सकता है. इस फोन में 6.88 इंच का HD+ डिस्प्ले उपलब्ध कराया गया है. ये डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है.

कैमरा सेटअप

इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो POCO C75 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा उपलब्ध कराया है. साथ ही फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया हुआ है. पावर के लिए स्मार्टफोन में 5,160mAh की दमदार बैटरी प्रदान कराई है. ये बैटरी 18W के फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है. POCO C75 5G Android 14 पर बेस्ड Xiaomi के HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है.

इस स्मार्टफोन के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 7999 रूपए रखी गई है. वहीं इस स्मार्टफोन की सेल 19 दिसंबर से शुरू होने वाली है.

यह भी पढ़ें:

सिर्फ ₹449 में मिल रहा 3300GB डेटा और अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, इस कंपनी के ऑफर ने मचाई तबाही

स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.

इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget