एक्सप्लोरर

12 जुलाई को लॉन्च होगा Nothing Phone (1), कैसे करें प्री ऑर्डर बुकिंग? जानें स्टेप बाई स्टेप तरीका

Nothing Phone (1) Launch Date: ब्रांड का पहला स्मार्टफोन नथिंग फोन (1) (Nothing Phone 1) की लॉन्च डेट फाइनल होने के बाद इसको प्री ऑर्डर के लिए साइट पर लिस्ट किया गया है, जानें कैसे करें इस फोन को बुकिंग.

Nothing Phone (1) Price: नथिंग का पहला स्मार्टफोन 12 जुलाई को लॉन्च होगा. नथिंग फोन (1) स्मार्टफोन (Nothing Phone (1) Smartphone) कई फीचर्स से लैस है. अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो कंपनी ने अब इसे प्री-ऑर्डर के लिए लिस्टेड कर दिया है. नथिंग फोन (1) 2022 के सबसे अवेटेड स्मार्टफोन में से एक है. फीचर्स का खुलासा होने के बाद से इस फोन की दीवानगी और भी बढ़ गई है. हैंडसेट गीकबेंच 5 पर भी दिखाई दिया है. अनुमान है कि यह फोन स्नैपड्रैगन 7 जनरल 1 के बजाय स्नैपड्रैगन 778G + SoC से ऑपरेट होगा.

प्री-ऑर्डर के लिए मिलेगा पास

नथिंग की वेबसाइट पर जाएं और प्री-ऑर्डर पास पाने के लिए खुद को रजिस्टर करें. ध्यान रखें कि नथिंग और फ्लिपकार्ट पर रजिस्टर्ड ईमेल आईडी समान हो. जब आप इनवाइट कोड पा लेते हैं, तो 30 जून से पहले फ्लिपकार्ट पर जाएं. इनवाइट कोड दर्ज करें और पेमेंट करें. फोन को खरीदने के लिए अपना स्पेश रिजर्व करने के लिए 2,000 रुपये रिफंडेबल अमाउंट जमा करना पड़ेगा.

जमा राशि फाइनल प्राइस से काट ली जाएगी

परचेज विंडो 12 जुलाई को रात 9 बजे खुलेगी. फ्लिपकार्ट पर लॉग इन करें और अपना मनचाहा नथिंग फोन (1) वेरिएंट चुनें. चेकआउट के दौरान 2,000 रुपये फाइनल प्राइस से काट लिए जाएंगे. खासकर ऑर्डर 7 दिनों के भीतर प्लेस किया जाना चाहिए.

नथिंग फोन (1) के फीचर्स:

नथिंग फोन (1) स्लिम बेजेल्स के साथ एक लेफ्ट-अलाइन्ड पंच-होल के साथ आने की उम्मीद है. इसमें एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलने का भी अनुमान है. रियर पैनल पर डिवाइस में एक ट्रांसप्रिंट पैनल के साथ डबल कैमरे मिलने की भी संभावना है. स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.55-इंच का फुल-एचडी+ OLED डिस्प्ले भी मिल सकता है.

नथिंग फोन (1) का कैमरा:

नथिंग फोन (1) के डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50MP मेन स्नैपर और अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल होने की बात भी की जा रही है. सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलने की उम्मीद है.

नथिंग फोन (1) में दमदार प्रोसेसर:

नथिंग फोन (1) स्नैपड्रैगन 778G+ SoC से ऑपरेट हो सकता है, जिसमें कम से कम 8GB रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज होने का अनुमान है. ऐसा कहा जा रहा है कि हैंडसेट एंड्रॉइड 12-बेस्ड नथिंग ओएस को बूट करेगा. 

नथिंग फोन (1) में कितनी बैटरी मिलेगी?

स्मार्टफोन में 45W वायर्ड फास्ट-चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी मिल सकती है. कनेक्टिविटी ऑप्शन में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ, एनएफसी, जीपीएस और एक टाइप-सी पोर्ट शामिल होना चाहिए.

नथिंग फोन की संभावित कीमत:

माना जा रहा है कि भारत में नथिंग फोन (1) की कीमत 30,000 रुपये के करीब हो सकती है. हालांकि इसकी ऑफिशियल कीमत इसके लॉन्च के समय ही सामने आएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
तेजस्वी के कारण रोहिणी ने छोड़ा था घर, अब पिता के बुलावे पर कही बड़ी बात
तेजस्वी के कारण रोहिणी ने छोड़ा था घर, अब पिता के बुलावे पर कही बड़ी बात
दीपांशु शौकीन को टिकट क्यों नहीं? कन्हैया कुमार से राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल
दीपांशु शौकीन को टिकट क्यों नहीं? कन्हैया कुमार से राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
Embed widget