एक्सप्लोरर

Moto G42: 5000 mAh बैटरी और 20W TurboPower चार्जिंग सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन

Moto G42 में 6.4 इंच की फुल HD प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है. इसके अलावा डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है.

Moto G42 Launched in India: मोटोरोला ने अपने नए स्मार्टफोन Moto G42 को भारतीय बाज़ार में लॉन्च कर दिया है. Moto G42, मोटो जी सीरीज का नया स्मार्टफोन है. इस स्मार्टफोन को पिछले साल यूरोप में लॉन्च हुए Moto G41 का अपग्रेडेड वर्जन बताया जा रहा है. Moto G42 के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली एमोलेड डिस्प्ले दी गई है. इसके अलावा इसमें स्नैपड्रैगन सीरीज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर भी दिया गया है. Moto G42 को Redmi Note 11, Realme 9i और Poco M4 Pro जैसे स्मार्टफोन चुनौती देंगे. आइए Moto G42 के फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं.

Moto G42 के फीचर्स

  • Moto G42 एंड्रॉयड 12 पर आधारित है.
  • Moto G42 में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है. इसके अलावा डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है.
  • Moto G42 फोन में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU मिल रहा है.
  • Moto G42 स्मार्टफोन 4 जीबी LPDDR4x रैम और 64 जीबी की स्टोरेज के साथ उपलब्ध है.
  • Moto G42 में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं, जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का दिया गया है इसका अपर्चर f/1.8 है. वहीं, दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मिल रहा है. 
  • फ्रंट कैमरा की बात करें तो सेल्फी के लिए मोटो के इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.
  • Moto G42 में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, FM रेडियो, GPS/A-GPS, NFC, USB टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया जा रहा है. 
  • सुरक्षा के लिहाज से Moto G42 फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. 
  • Moto ने अपने इस स्मार्टफोन में डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर दिया है.
  • वाटर रेसिस्टेंट के लिए Moto G42 को IP52 की रेटिंग मिली है.
  • बैटरी की बात करें तो Moto G42 में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 20W TurboPower चार्जिंग का सपोर्ट मिल रहा है.

Moto G42 की कीमत

Moto G42 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये तय की गई है. इस कीमत के साथ Moto G42 स्मार्टफोन 11 जुलाई से फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है. इस स्मार्टफोन को अटलांटिक ग्रीन और मेटालिक रोज कलर में लॉन्च किया जा रहा है. लॉन्चिंग ऑफर के तहत Moto G42 के साथ 1,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है, हालांकि इसके लिए SBI के कार्ड से पेमेंट करना अवश्य है.

Lava Blaze : 7 जुलाई को लॉन्च होगा लावा का यह स्मार्टफोन, कुल 10,000 रुपये है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget