एक्सप्लोरर

Apple iPhone 13 के ऑर्डर हुए कैंसिल, लोग हुए गुस्सा, अब Flipkart ने दिया यह जवाब

फ्लिपकार्ट (Flipkart) प्रवक्ता ने बताया कि आईफोन 13 (Iphone 13) के 3 प्रतिशत से भी कम ही ऑर्डर कैंसिल हुए हैं, जो कुछ विसंगतियों के चलते विक्रेताओं ने कैंसल किए हैं।

iPhone 13 Order on Flipkart: Flipkart पर फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल 2022 (Flipkart Big Billion Days Sale 2022) की शुरुआत प्लस मेम्बर्स के लिए 22 सितंबर और बाकी सभी ग्राहकों के लिए 23 सितंबर से शुरू हो चुकी है. इस सेल में Apple iPhone 13 पर बहुत बड़ा डिस्काउंट मिल रहा था. शुरुआत में इसकी कीमत 47,990 रुपये थी, लेकिन एक दिन में ही इसकी कीमत बढ़कर 56,990 रुपये पहुंच गई. आपको बता दें कि जिन ग्राहकों ने 48 हजार से लेकर 52 हजार तक में आईफोन 13 की बुकिंग की थी, उनमें से बहुत सारे कस्टमर्स के ऑर्डर अपने आप कैंसिल हो गए थे. जिसकी शिकायत ढेरों ग्राहकों ने सोशल मीडिया के जरिए की, जिसके बाद ट्विटर (Twitter) पर फ्लिपकार्ट को बॉयकॉट करने का हैश टैग भी ट्रेंड करने लगा. अब फ्लिपकार्ट ने इसको लेकर अपना बयान दिया है.

Flipkart ने क्या कहा

फ्लिपकार्ट (Flipkart) प्रवक्ता ने बताया कि आईफोन 13 (Iphone 13) के 3 प्रतिशत से भी कम ही ऑर्डर कैंसिल हुए हैं, जो कुछ विसंगतियों के चलते विक्रेताओं ने कैंसल किए हैं. प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा, “फ्लिपकार्ट कस्टमर-फर्स्ट (Customer First) ई-कॉमर्स मार्केट प्लेस है. फ्लिपकार्ट हमेशा ग्राहकों के हितों की रक्षा करता है." उन्होंने आगे बताया "गोरखपुर, गुंटूर और सिलीगुड़ी सहित कईं शहरों में बुक किए गए आईफोन के करीब 70 प्रतिशत ऑर्डर विक्रेताओं द्वारा सफलतापूर्वक वितरित किए गए हैं जबकि, सभी ऑर्डर का 3 प्रतिशत से भी कम (बहुत छोटा सा अंश) किन्ही विसंगतियों के चलते विक्रेताओं द्वारा रद्द कर दिया गया है.” फ्लिपकार्ट ने आगे कहा, “एक ग्राहक-केंद्रित (Customer Oriented) ई-कॉमर्स मार्केट के होने के नाते, फ्लिपकार्ट अपने विक्रेताओं को उनके ग्राहकों के ऑर्डर को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और ग्राहकों को उनकी सेवा से खुश रखने का प्रयास करते हैं.”

यह था Apple iPhone 13 पर ऑफर और डिस्काउंट 

दरअसल, 22 सितंबर 2022 की रात को 12 बजे फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल (Flipkart Big Billion Days Sale) प्लस मेम्बर्स के लिए लाइव हुई, जिसमें एप्पल आईफोन 13 की कीमत 49,990 रुपये लिस्ट हुई और इसे बैंक डिस्काउंट के साथ 47,990 रुपये में खरीदा जा सकता था, लेकिन कुछ ही मिनटों में यह कीमत बढ़कर 51,990 रुपये हो गई. तब इसे बैंक ऑफर के साथ 49,990 रुपये में खरीदा जा सकता था और देखते ही देखते सुबह iPhone 13 की कीमत 54,990 रुपये पहुंच गई. उस वक्त एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड (Axis Bank) के ऑफर के साथ यह 50,990 रुपये में खरीदा जा सकता था वहीं आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड (ICICI Bank) के जरिए यह 51,990 रुपये में मिल रहा था. अब फ्लिपकार्ट पर एप्पल आईफोन 13 की कीमत बिना किसी बैंक ऑफर के 56,990 रुपये है और आईफोन 13 के अलग-अलग कलर अलग-अलग कीमत पर बिक रहे हैं जो 57,990 और 58,990 रुपये से शुरू हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें- 

Apple October Event: इवेंट में नए iPad Pro, iPad 10, MacBook, iPadOS 16 को लॉन्च कर सकता है ऐप्पल

Amazon Deal: एप्पल वॉच के फीचर्स को टक्कर देती है ये न्यू लॉन्च Amazfit GTS 4 स्मार्ट वॉच, लुक और डिजायन कर देंगे इंप्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget