एक्सप्लोरर

15 हजार में Realme 9i 5G और Poco M4 Pro 5G में कौन सा फोन है बेहतर?

Realme 9i 5G के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज को 13,999 रुपये है, जबकि Poco M4 Pro 5G के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है.

Realme 9i 5G vs Poco M4 Pro 5G: Realme ने 18 अगस्त 2022 को ही अपने बजट वाले 5जी फोन Realme 9i 5G को भारत में पेश किया है. इस फोन का सीधा मुकाबला Poco M4 Pro 5G के साथ हो रहा है. ऐसे में, अगर आप भी 15 हजार से कम कीमत में 5जी फोन की तलाश कर रहे हैं और इन दोनों फोन में कंफ्यूज हैं तो इस रिपोर्ट में हम आपको Realme 9i 5G vs Poco M4 Pro 5G का कंपेरिजन दिखा रहे हैं.

Realme 9i 5G vs Poco M4 Pro 5G: कीमत

  • Realme 9i 5G मेटालिक गोल्ड, रॉकिंग ब्लैक और सोलफुल ब्लू कलर में पेश किया गया है. इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज को 13,999 रुपये और 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है. 
  • Poco M4 Pro 5G को कूल ब्लू, पोको येलो और पावर ब्लैक कलर में पेश किया गया है. इस फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है. वहीं 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये है. 

Realme 9i 5G vs Poco M4 Pro 5G: प्रोसेसर और डिस्प्ले

  • Realme 9i 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित UI 3.0 दिया गया है. फोन में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट, (1,080x2,400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 400 निट्स की ब्राइटनेस के सपोर्ट के साथ आती है. Realme 9i 5G में ऑक्टाकोर का MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर और 6 जीबी तक की LPDDR4X रैम दी गई है.
  • Poco M4 Pro 5G एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12.5 पर काम करता है. फोन में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डॉट नॉच डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है. फोन में मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक LPDDR4X रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है. फोन में 8 जीबी डायनेमिक रैम की सुविधा भी मिलती है. 

Realme 9i 5G vs Poco M4 Pro 5G: कैमरा

  • Realme 9i 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 mp का प्राइमरी कैमरा सेंसर f/1.8 अपर्चर के साथ और एक-एक डेप्थ और मैक्रो सेंसर शामिल है. फोन में सेल्फी के लिए 8 mp का फ्रंट कैमरा (f/2.0 अपर्चर) मिलता है. 
  • Poco M4 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी लेंस 50 mp का है. दूसरा लेंस 8 mp का अल्ट्रा वाइड एंगल है. फोन के फ्रंट में 16 mp का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

Realme 9i 5G vs Poco M4 Pro 5G: बैटरी

  • Realme 9i 5G में 5000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. साथ ही फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगर प्रिंट सेंसर भी दिया गया है.  
  • Poco M4 Pro 5G में 5000mAh की बैटरी और 33W की प्रो फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. इस फोन में भी साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है.

Mobile Photography Tips: इन 5 टिप्स का इस्तेमाल कर आप बन सकते हैं मोबाइल फोटोग्राफी के एक्सपर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
Embed widget