एक्सप्लोरर

ये हैं ₹25 हजार के बजट वाले धांसू स्मार्टफोन्स, 2024 में रही खूब डिमांड, OnePlus से Samsung तक शामिल

Smartphones Under Rs 25000: हम आपको यहां मार्केट में मौजूद 25 हजार रुपये के रेंज में आने वाले बेस्ट स्मार्टफोन की जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें आप अपने बजट में खरीद सकते हैं.

Best Smartphone Under 25K: साल 2024 अब खत्म होने वाला है. इस साल स्मार्टफोन कंपनियों ने एक से बढ़कर एक कई धांसू फोन लॉन्च किए हैं. हाल ही में आसुस (Asus), वीवो (Vivo) और नोकिया (एचएमडी ग्लोबल) जैसी कंपनियों ने भी अपने फोन लॉन्च किए हैं. अगर आप 25 हजार रुपये के बजट में कोई बढ़िया फोन खरीदना चाहते हैं तो आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लेकर फ्लैगशिप ग्रेड प्रोसेसर और मल्टीपल कैमरा सेटअप वाले स्मार्टफोन्स मिल जाएंगे.

हमने आपकी रेंज के हिसाब से एक लिस्ट तैयार की है. हम आपको यहां मार्केट में मौजूद 25 हजार रुपये के रेंज में आने वाले बेस्ट स्मार्टफोन की जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें आप खरीद सकते हैं. इससे आपको नया स्मार्टफोन खरीदने में काफी मदद मिलेगी.

Oneplus Nord 3 5G

वनप्लस Nord 3 5G को जुलाई 2023 में लॉन्च किया गया था. यह फोन 120 Hz रिफ्रेश रेट 6.74-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आता है. इसका रिजॉल्यूशन 1240x2772 पिक्सल है. वनप्लस Nord 3 5G फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000 प्रोसेसर के साथ आता है. ये फोन प्रॉपराइट्री फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है.  यह फोन एंड्रॉ़यड पर ऑपरेट होता है और इसमें 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है. वनप्लस Nord 3 5G का डायमेंशन 162.00 x 75.00 x 8.10mm (height x width x thickness) और वजन 193.50 ग्राम है. वहीं, इसमें डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के लिए आईपी54 रेटिंग है.

जानें खास फीचर्स

कनेक्टिविटी के लिए वनप्लस Nord 3 5G में वाई-फाई 802.11 एएक्स, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी है. वहीं, इस फोन में सेंसर की बात करें तो एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, कंपास/ मैगनेटोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है. ये फेस अनलॉक के साथ है.

जानें कितनी है कीमत

इस स्मार्टफोन को 25 हजार रुपये की रेंज में खरीद सकते हैं. ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से आप OnePlus Nord 3 5G (Tempest Gray, 128 GB,8 GB RAM) को ₹21,065 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके अलावा, इस फोन को खरीदने पर कई सारे बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं.

Samsung Galaxy A35 5G

सैमसंग Galaxy A35 5G स्मार्टफोन में आपको 6.60 इंच की डिस्प्ले मिलती है. इसमें 6 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज मिलता है.फोन में 50एमपी + 8एमपी + 5एमपी का रियर कैमरा मिलता है. वहीं, 13 एमपी का फ्रंट कैमरा भी मिलता है. वहीं, बैटरी की बात करें तो इसमें 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी भी मिलती है.

जानें कितनी है कीमत

अगर आप 25 हजार रुपये के अंदर एक कूल स्मार्टफोन देख रहे हैं तो सैमसंग Galaxy A35 5G एक ऑप्शन हो सकता है. इस फोन के 8GB RAM, 128GB स्टोरेज वाले फोन को आप अमेजन से 36% डिस्काउंट के साथ ₹21,719 रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं, फ्लिपकार्ट पर इस फोन 30,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

Nothing Phone 2a Plus

Nothing Phone 2a Plus स्मार्टफोन में 6.70 इंच की डिस्प्ले मिलती है. इसमें 8 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज मिलती है. बैटरी की बात करें तो इस फोन में 5000 mAh की बड़ी बैटरी मिलती है. इसका रियर कैमरा 50एमपी + 50एमपी का है. वहीं, फ्रंट कैमरा 50एमपी का मिलता है.

जानें कितनी है कीमत

कीमत की बात करें तो Nothing Phone (2a) Plus (Black, 256 GB, 8 GB RAM) को आप फ्लिपकार्ट से ₹26,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसमें कई सारे बैंक ऑफर्स भी मिलते हैं. वहीं, अमेजन से इस फोन को ₹25,320 रुपये में खरीद सकते हैं.

Realme 12 Pro+ 5G

रियलमी 12 Pro+ 5G में आपको 6.70 इंच की डिस्प्ले मिलती है. इसमें 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की सुविधा मिलती है. वहीं, फोन में 5000 mAh की बड़ी बैटरी भी मिलती है. इस फोन में 50एमपी + 64एमपी+ 8 एमपी का रियर कैमरा मिलता है. साथ ही फ्रंट में 32 MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है.

जानें कितनी है कीमत

इस फोन के (एक्सप्लोरर लाल, 8GB RAM, 256GB स्टोरेज) वाले फोन को आप अमेजन से ₹23,599 में खरीद सकते हैं. साथ ही इसकी खरीद पर आपको कई सारे बैंक ऑफर्स भी मिलेंगे. वहीं, फ्लिपकार्ट से इस फोन को आप ₹26,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

Vivo T3 Pro 5G

 वीवो ने हाल ही में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन वीवो टी3 प्रो 5जी लॉन्च किया था. वीवो टी3 प्रो 5जी की कीमत एंट्री-लेवल वेरिएंट के लिए ₹ 24,999 है, जिसमें 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज शामिल है.

जानें खास फीचर्स

ये फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक के स्टोरेज विकल्पों के साथ बिक्री के लिए रखा गया है. इस डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो iQOO Z9s Pro के समान स्मूथ विजुअल और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस सुनिश्चित करता है.

वीवो टी3 प्रो 5जी में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी वाइड-एंगल लेंस और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस है. सेल्फी के शौकीनों के लिए डिवाइस के फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है. वहीं, फोन में 5जी में 5500 एमएएच की दमदार बैटरी है जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. 

OPPO F27 5G

OPPO F27 5G को 20 अगस्त 2024 को लॉन्च किया गया था. ये फोन Android 14 को सपोर्ट करता है. फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है. ओप्पो के इस फोन को 128GB, 256GB स्टोरेज के साथ खरीदा जा सकता है. फोन में 50 मेगापिक्सल (f/1.8) का प्राइमरी कैमरा मिलता है.

जानें कितनी है कीमत

OPPO F27 5G (Emerald Green, 128 GB, 8 GB RAM) वाले फोन को ₹20,999 में खरीद सकते हैं. साथ ही इसपर कई सारे बैंक ऑफर्स भी मौजूद हैं.

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget