एक्सप्लोरर

Asus Zenfone 9 लॉन्च, मिलेगी 16 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज, जानें धांसू फीचर्स

Asus Zenfone 9 फोन एंड्रॉयड 12 आधारित ZenUI पर काम करता है. इस फोन में क्वालकॉम Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 16 जीबी तक की LPDDR5 रैम के साथ 256 जीबी की UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है.

Asus Zenfone 9 Launch: स्मार्टफोन ब्रांड असुस (Asus) ने अपने नए स्मार्टफोन Asus Zenfone 9 को लॉन्च कर दिया है. यह Asus की तरफ से आने वाला छोटा, लेकिन पॉवरफुल स्मार्टफोन है. फोन में 5.9 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है. इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX766 सेंसर के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. फोन में क्वालकॉम Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर की पॉवर मिलती है. फोन में 16 जीबी तक की रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज की सुविधा दी गई. आइए इस फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल्स में जानते है.

Asus Zenfone 9 के Specifications

  • Asus Zenfone 9 में 5.9 इंच की फुल एचडी प्लस सैमसंग एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,080x2,400 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करती है.
  • Asus Zenfone 9 की डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस की प्रोटेक्शन और 1,100 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिलती है.
  • Asus Zenfone 9 फोन एंड्रॉयड 12 आधारित ZenUI पर काम करता है. 
  • Asus Zenfone 9 फोन में क्वालकॉम Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 16 जीबी तक की LPDDR5 रैम के साथ 256 जीबी की UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है.
  • Asus Zenfone 9 फोन में HDR10, HDR10+, डुअल स्टीरियो स्पीकर और Dirac एचडी साउंड का सपोर्ट भी दिया गया है.  
  • Asus Zenfone 9 में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल सोनी IMX766 का सेंसर  f/1.9 अपर्चर के साथ आता है. दूसरा कैमरा 12 mp का अल्ट्रा-वाइड IMX368 सेंसर मिलता है, जो  f/1.9 अपर्चर के साथ आता है.
  • Asus Zenfone 9 फोन के मैन कैमरा में सिक्स एक्सेस गिंबल स्टेबलाइजर का सपोर्ट दिया गया है.
  • Asus Zenfone 9 फोन में सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX663 सेंसर दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.45 है. 
  • Asus Zenfone 9 फोन में 8K तक की वीडियो रिकॉर्ड का ऑप्शन भी दिया गया है.
  • Asus Zenfone 9 में 4,300mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
  • Asus Zenfone 9 फोन में कनेक्टिविटी के लिए  5G, 4G LTE, Wi-Fi 6/ 6E, ब्लूटूथ  v5.2, GPS/ A-GPS/ NavIC, NFC, FM radio, USB Type-C, और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है. 
  • Asus Zenfone 9 फोन को वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिली हुई है.
  • Asus Zenfone 9 फोन का वजन 169 ग्राम है.

Asus Zenfone 9 की कीमत

Asus Zenfone 9 को मिडनाइट ब्लैक, मूनलाइट व्हाइट, सनसेट रेड और स्टारी ब्लू कलर में पेश किया गया है. फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 799 यूरो (लगभग 64,500 रुपये) है. फोन को 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट और 16 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट में भी लॉन्च किया गया है. बता दें, इस फोन के बेस वेरियंट को केवल ताइबान में ही खरीदा जा सकता है, जबकि अन्य वेरियंट को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. उम्मीद है कंपनी अन्य वेरियंट की कीमत की जानकारी का खुलासा भी जल्द करेगी.

Pebble ने एक साथ लॉन्च की दो स्मार्टवॉच, जानें फीचर्स और कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Embed widget