एक्सप्लोरर

Samsung को पीछे छोड़ एप्पल ने विदेश भेजे सबसे ज्यादा स्मार्टफोन, iPhone 15 का प्रोडक्शन भी किया शुरू

Smartphone Export: कोरियन कंपनी को पीछे छोड़ एप्पल भारत की नंबर 1 स्मार्टफोन एक्सपोर्टर कंपनी बन गई है. कंपनी ने भारत में लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दिया है जिसका रिजल्ट दिखने लगा है.

Apple, largest smartphone exporter: स्मार्टफोन एक्सपोर्ट के मामले में एप्पल भारत की नंबर 1 कंपनी बन गई है. कोरियन कंपनी को पीछे छोड़ते हुए जून 2023 क्वार्टर में एप्पल ने कुल स्मार्टफोन एक्सपोर्ट में 49% की शिपिंग की है जबकि सैमसंग 45% पर रहा है. अप्रैल से जून के बीच भारत ने कुल 12 मिलियन स्मार्टफोन विदेश भेजे जो पिछले क्वार्टर के मुकाबले कम हैं लेकिन एप्पल ने इस बार बाजी मारी है. कंपनी की इस उपलब्धि का कारण लोकल मैन्युफैक्चरिंग को दिया गया बढ़ावा है.

ET की रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल की एक्सपोर्ट में हिस्सेदारी 2022 की दूसरी तिमाही में भेजे गए लगभग 8 मिलियन स्मार्टफोन में से केवल 9% से बढ़कर 2023 की दूसरी तिमाही में कुल स्मार्टफोन निर्यात का लगभग आधा हो गई है. जून 2023 क्वार्टर में कुल 12 मिलियन स्मार्टफोन विदेश भेज गए जिसमें से एप्पल की हिस्सेदारी 49% है. मार्च क्वार्टर में लगभग 13 मिलियन स्मार्टफोन एक्सपोर्ट किए गए थे जो 2023 की दूसरी तिमाही में गिरकर 12 मिलियन हो गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल पहले क्वार्टर में एक्सपोर्ट 10 मिलियन और दूसरे क्वार्टर में 8 मिलियन था.

इन 3 मैन्युफक्चरर्स की वजह से बड़ी एप्पल की हिस्सेदारी

भारत में एप्पल ने iPhone की मैन्युफैक्चरिंग 2017 से शुरू की थी. 2022 की दूसरी छमाही से फॉक्सकॉन, विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन से iPhone 14 और दूसरे मॉडल्स पर काम तेज किया जिसके बाद कंपनी भारतीय ग्राहकों की डिमांड को पूरा करने के साथ-साथ विदेशी लोगों की भी जरूरत पूरा कर रही है. कुछ समय पहले ये खबर सामने आई थी कि एप्पल ने अपने फॉक्सकॉन प्लांट में नई सीरीज का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है. कंपनी iPhone 15 और 15 प्लस को भारत में बना रही है. हालांकि इनके पार्ट्स फिलहाल बाहर से ही मंगवाएं जा रहे हैं. 

घटी सैमसंग की हिस्सेदारी 

कोरियन कंपनी सैमसंग की एक्सपोर्ट में हिस्सेदारी पिछले साल दूसरे क्वार्टर में 85% रही थी जो इस साल 45% पर आ गई है. इस साल पहले क्वार्टर में कंपनी की हिस्सेदारी 50% थी जो कम होकर 45% पर आ गई है. इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने कहा कि भारत में सैमसंग का कमजोर निर्यात प्रदर्शन वियतनाम का कंपनी के लिए एक बड़ा निर्यात केंद्र बनने से भी जुड़ा है. उत्तरी वियतनाम में कंपनी की फैक्ट्री वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ी स्मार्टफोन फैक्ट्री है. 

यह भी पढें:

Vivo T2 Pro 5G आज होगा लॉन्च, Aura लाइट के साथ मिलेगा 64MP का कैमरा, कीमत जानिए 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget