एक्सप्लोरर

OnePlus Nord CE 3 Lite के बारे में वो 5 बातें, जो इसे खरीदने से पहले आपको जरूर पता होनी चाहिए

OnePlus Nord CE 3 Lite Launch : वनप्लस ने अपना नए फोन की सेल भारत में शुरू कर दी है. यह एक बजट स्मार्टफोन है. आइए फोन के बारे में 5 जरूरी बारे जानते हैं.

OnePlus Nord CE 3 Lite : वनप्लस नॉर्ड CE 3 लाइट की सेल भारत में शुरू हो चुकी है. फोन की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है, जिसमें ऑफर के तहत कंपनी बड्स फ्री दे रही है. बड्स की कीमत लगभग 2300 रुपये है. वनप्लस नॉर्ड CE 3 लाइट 8GB LPDDR4x रैम और 128/256GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज के साथ दो वेरिएंट में आता है. 8GB LPDDR4x रैम + 256GB UFS 2.2 स्टोरेज वाले दूसरे मॉडल की कीमत 21,999 रुपये है. फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसमें पेस्टल लाइम और क्रोमैटिक (ग्रेइश) शामिल हैं. लोगों को लाइम कलर काफी पसंद आ रहा है. कीमत और ऑफर को देखते हुए, वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट एक आकर्षक डील लग रही है. लेकिन, क्या यह सच में अच्छी डील है? आइए खबर में जानते हैं. 

1. OnePlus Nord CE 3 Lite का लुक

वनप्लस नॉर्ड CE 3 लाइट अपने नॉर्ड CE 2 लाइट की तुलना में अलग दिखता है. फोन अनोखे लाइम कलर में लॉन्च हुआ है, जो काफी रिफ्रेशिंग लगता है. ग्रे मॉडल उन लोगों की पसंद बन सकता है, जो फोन के हल्के रंग पसंद करते हैं. कुल मिलाकर डिजाइन के मामले में फोन पर कंपनी ने बढ़िया काम किया है.


OnePlus Nord CE 3 Lite के बारे में वो 5 बातें, जो इसे खरीदने से पहले आपको जरूर पता होनी चाहिए

2. OnePlus Nord CE 3 Lite की डिस्प्ले 

वनप्लस नॉर्ड CE 3 लाइट में एमोलेड डिस्प्ले नहीं दी गई है. यह 6.72 इंच की LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120 हर्ट्ज स्क्रीन रिफ्रेश रेट है. स्क्रीन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के बजाय असाही ड्रैगनट्रेल स्टार ग्लास से प्रोटेक्टेड है. इन दो मामलों में फोन कहीं न कहीं बाकी फोंस के कंपारिजन में पीछे रह जाता है. 

3. OnePlus Nord CE 3 Lite का प्रोसेसर

जहां तक परफॉर्मेंस की बात है, फोन मल्टीटास्किंग और गेम्स को भी अच्छे से हैंडल कर सकता है. यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G चिपसेट के साथ आता है. फोन में एक्स्ट्रा 8GB वर्चुअल रैम सपोर्ट भी है. फोन Android 13 पर आधारित OxygenOS 13.1 पर काम करता है. कंपनी OxygenOS के लिए 2 मेजर अपडेट और नॉर्ड सीई 3 लाइट पर 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा करती है.

4. OnePlus Nord CE 3 Lite में कैमरा

वनप्लस नॉर्ड CE 3 लाइट में रियर पैनल पर तीन कैमरे दिए गए हैं, जिसमें 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी सैमसंग एचएम6 सेंसर है, जो 2-मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल के मैक्रो लेंस के साथ जोड़ा गया है. फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. 

5. OnePlus Nord CE 3 Lite की बैटरी और चार्जिंग

स्मार्टफोन एक बार चार्ज करने पर आसानी से पूरे एक दिन काम कर सकता है. बढ़िया बात यह है कि फोन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है. नॉर्ड CE 3 लाइट 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W SUPERVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है, लेकिन बॉक्स के अंदर OnePlus 80W का चार्जर दिया गया है.

Poco X5 है टक्कर में

चीनी कंपनी पोको ने अपने 2 नए स्मार्टफोन पोको X5 5G और पोको X5 Pro 5G को लॉन्च किए हैं। इन स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की बैटरी, 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर है। पोको X5 5G के 6 /28GB वैरिएंट की कीमत 16,459 रुपये और 8/256GB वैरिएंट की कीमत 20,594 रुपये  है. यह फोन भी आपकी पसंद बन सकता है.

यह भी पढ़ें: ChatGPT के टक्‍कर में उतरी चीन की कंपनी Alibaba, पेश किया अपना चैटबॉट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
Induction Working Mechanism: Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
How To Check TV Remote: TV Remote खराब है या बैटरी? मोबाइल कैमरे से ऐसे करें पता
TV Remote खराब है या बैटरी? मोबाइल कैमरे से ऐसे करें पता

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget