एक्सप्लोरर

फेल हुआ दावा! पाकिस्तान में अब तक शुरू नहीं हुई 5G सर्विस, ये देश निकले आगे

Pakistan में इस समय कोई भी टेलीकॉम कंपनी 5G नेटवर्क प्रदान नहीं करती है. पाकिस्तान में इंटरनेट यूजर्स की संख्या 11.1 करोड़ से ज्यादा है लेकिन अभी तक यहां 4जी नेटवर्क ही है.

5G Network in Pakistan: पाकिस्तानी सरकार ने दावा किया था कि इस साल, यानी साल 2024 के अगस्त तक देश में 5G कनेक्टिविटी को लॉन्च किया जा सकता है. इसके लिए पाकिस्तान का सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार मंत्रालय बड़ी योजना की तैयारी भी कर रहा था. इससे पहले पाकिस्तान टुडे की रिपोर्ट में कहा गया कि सरकार 5G स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए बांग्लादेश के मॉडल से प्रेरणा लेगी. साथ ही कहा गया कि सरकार एक कॉम्पिटेटिव प्रक्रिया के जरिए स्पेक्ट्रम का आवंटन करेगी और ये किसी भी एक ऑपरेटर को बिना प्रक्रिया के नहीं दिया जाएगा. ऐसे में पाकिस्तान का ये दावा काफी पीछे नजर आ रहा है. 

पाकिस्तान में चल रहा है 4G नेटवर्क

पाकिस्तान में इस समय कोई भी टेलीकॉम कंपनी 5G नेटवर्क प्रदान नहीं करती है. पाकिस्तान में इंटरनेट यूजर्स की संख्या 11.1 करोड़ से ज्यादा है लेकिन अभी तक यहां 4जी नेटवर्क ही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान में अगस्त 2024 तक 5जी सर्विस लॉन्च होने का दावा किया गया था. यदि पाक इस साल 5जी लॉन्च कर देता है तो वह फिर भी पाकिस्तान से दो साल पीछे रहेगा. इससे पहले अर्जेंटीना, भूटान, केन्या, कजाकिस्तान, मलेशिया और मॉरीशस जैसे देशों ने हाल ही में 5जी नेटवर्क को लॉन्च किया है. अब देखना होगा कि पाकिस्तान में इसकी शुरुआत कब से होती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के लोग भी खराब नेटवर्क की समस्या से जुझ रहे हैं.

पाकिस्तान में कौन सा सिम यूज करते हैं लोग 

पाकिस्तान में लोग जैज़ मोबाइल, टेलीनॉर, Ufone और जोंग के सिम कार्ड यूज करते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां की सबसे बड़ी कंपनी जैज़ मोबाइल है, जिसके 70 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. बता दें कि भारत में मौजूद 5G नेटवर्क 4G के मुकाबले 20 से 30% तेज और बेहतर कॉलिंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है.

ये भी पढ़ें-

BSNL का 52 दिन वाला सबसे सस्ता रिचार्ज! अनलिमिडेट कॉलिंग के साथ मिलेगा भरपूर डेटा का मजा

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US का ईरान के केशम द्वीप पर घातक अटैक, मिडटर्म इलेक्शन के बीच बरसाईं मिसाइलें, सीजफायर टूटा
US का ईरान पर घातक हमला, मिडटर्म इलेक्शन के बीच बरसाईं मिसाइलें, सीजफायर टूटा
अमित शाह से मुलाकात के बाद NCP में खुलकर सामने आई नाराजगी, पार्थ पवार के इस कदम से नाखुश नेता
अमित शाह से मुलाकात के बाद NCP में खुलकर सामने आई नाराजगी, पार्थ पवार के इस कदम से नाखुश नेता
'हमारे यहां उपदेश देने वाले जज', अब न्यायपालिका पर क्यों भड़क गए सौरव दास, जानें मामला
'हमारे यहां उपदेश देने वाले जज', अब न्यायपालिका पर क्यों भड़क गए सौरव दास, जानें मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US का ईरान के केशम द्वीप पर घातक अटैक, मिडटर्म इलेक्शन के बीच बरसाईं मिसाइलें, सीजफायर टूटा
US का ईरान पर घातक हमला, मिडटर्म इलेक्शन के बीच बरसाईं मिसाइलें, सीजफायर टूटा
अमित शाह से मुलाकात के बाद NCP में खुलकर सामने आई नाराजगी, पार्थ पवार के इस कदम से नाखुश नेता
अमित शाह से मुलाकात के बाद NCP में खुलकर सामने आई नाराजगी, पार्थ पवार के इस कदम से नाखुश नेता
'हमारे यहां उपदेश देने वाले जज', अब न्यायपालिका पर क्यों भड़क गए सौरव दास, जानें मामला
'हमारे यहां उपदेश देने वाले जज', अब न्यायपालिका पर क्यों भड़क गए सौरव दास, जानें मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
'CJP वाला पार्टी...', अरुणाचल के गृहमंत्री की बात सुनते ही चिल्लाने लगे Gen-Z, लगे CJP-CJP के नारे, वीडियो वारयल
'CJP वाला पार्टी...', अरुणाचल के गृहमंत्री की बात सुनते ही चिल्लाने लगे Gen-Z, लगे CJP-CJP के नारे, वीडियो वारयल
बिहार MLC विवाद में चिराग पासवान का सेफ हैंड! BJP के फैसले पर उठाए सवाल
बिहार MLC विवाद में चिराग पासवान का सेफ हैंड! BJP के फैसले पर उठाए सवाल
Sony FX5 Camera Launch : बिना फ्रेम काटे मिलेगा ज्यादा व्यू! Sony FX5 में आया Open Gate फीचर
बिना फ्रेम काटे मिलेगा ज्यादा व्यू! Sony FX5 में आया Open Gate फीचर
Embed widget